• money9
  • Insurance
  • Saving
  • Mutual Funds
  • Mirae Asset MF
  • Breaking Briefs
downloadDownload The App
Close
  • Home
  • Videos
  • Podcast
  • Banking
  • Bulletin
  • Gold
  • Healthcare
  • Real Estate
  • Tax
  • Travel
  • Survey 2023
  • Survey Report
  • Breaking Briefs
  • Insurance
  • Savings
  • Loan
  • Crypto
  • Investment
  • Mutual Funds
  • Real Estate
  • Tax
  • Exclusive
  • Home / Latest News

Zepto करेगी Skoda की डिलिवरी, क्‍या 10 मिनट में हो पाएगा मुमकिन?

Zepto ने एक नया वीडियो जारी किया है जिसे देख कर समझ आता है कि Skoda और Zepto के बीच पार्टनरशिप हुई है. वीडियो में दिख रहा है कि जेप्टो का डिलिवरी पार्टनर स्कोडा के शोरूम में कार की डिलीवरी के लिए पहुंचता है....

  • Money9
  • Last Updated : February 5, 2025, 20:18 IST
  • Follow
  • Follow

ई कॉमर्स के युग के बाद क्विक कॉमर्स का युग आया जिसमें 10 मिनट में सामान की डिलिवरी होने लगी, फिर Blinkit की नई सर्विस के बारे में आपने सुना होगा जो एंबुलेंस को जल्द से जल्द आपके दरवाजे पर पहुंचाएगी. अब Zepto इससे एक कदम और आगे निकला है और यह 10 मिनट में कार आपके घर पहुंचा देगी ऐसी चर्चा होने लगी है. ये चर्चा इसलिए हो रही है क्योंकि इससे जुड़ा एक वीडियो Zepto ने शेयर किया है.

हाल में Skoda Auto ने भारतीय बाजार के सब-4 मीटर SUV सेगमेंट में कदम रखते हुए नई Kylaq SUV लॉन्च की है. यह सेगमेंट Kushaq और Slavia की तुलना में ज्यादा बिक्री की क्षमता रखता है, इसलिए Skoda इसे अपने मास-मार्केट सेगमेंट में एक बड़ी एंट्री मान रही है. लेकिन Skoda ने सिर्फ कार लॉन्च तक ही सीमित नहीं रखा, बल्कि कार की डिलिवरी सिस्टम को भी नया मोड़ दिया है. Rushlane की रिपोर्ट के अनुसार, Skoda ने भारत की प्रमुख क्विक-कॉमर्स कंपनी Zepto के साथ साझेदारी की है, जिससे कारों की डिलिवरी के अनुभव को नया रूप दिया जा सकता है.

Zepto करेगा Skoda कार्स की डिलिवरी?

Zepto, जो 10 मिनट में ग्रॉसरी और इलेक्ट्रॉनिक्स डिलिवरी के लिए जाना जाता है, वह अब Skoda Auto के साथ मिलकर कार डिलिवरी भी शुरू कर सकता है. Zepto अभी भारत के 10 बड़े मेट्रो शहरों में काम कर रहा है और अब वह Skoda Kylaq समेत अन्य कारों की डिलिवरी की सुविधा देगा. फिलहाल कोई आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है लेकिन Zepto ने ही इससे जुड़ा वीडियो डालकर इसे चर्चा का विषय बना दिया है.

हाल ही में जारी एक TVC (कमर्शियल एड) में दिखाया गया कि Zepto का एक डिलिवरी एजेंट Skoda Kylaq की डिलिवरी करता है. दिलचस्प बात यह है कि एजेंट को पहले यह पता नहीं होता कि उसकी डिलिवरी किसी कार की है. मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो Skoda और Zepto के इस नए मॉडल के तहत कार डिलिवरी के लिए विशेष रूप से प्रशिक्षित एजेंट्स को तैनात करेगी.

क्या 10-मिनट में कार डिलिवरी संभव है?

TVC में दिखाया गया है कि Skoda Kushaq को एक फ्लैटबेड ट्रक पर स्ट्रैप करके डिलिवर किया जा रहा है. हालांकि, गाड़ियों की डिलिवरी में ग्रॉसरी या मोबाइल जैसी फास्ट डिलिवरी की उम्मीद नहीं की जा सकती. कारों की डिलिवरी के लिए सावधानी, प्रिसिजन और प्रोफेशनल हैंडलिंग बेहद जरूरी होती है.

रिपोर्ट्स की मानें तो Zepto इस सर्विस को जल्द ही शुरू करने वाला है, जिससे यूजर्स Skoda कारों को ऑनलाइन ऑर्डर कर सकेंगे. Kylaq के अलावा, Zepto Slavia C सेडान और Kushaq C SUV की डिलिवरी भी करेगा.

Published: February 5, 2025, 20:18 IST

Download Money9 App for the latest updates on Personal Finance.

Related

  • भारत का दूध उत्पादन 2025 में बढ़कर हुआ 24.7 करोड़ टन
  • फ्लिपकार्ट समूह के CFO का इस्तीफा; निशांत वर्मन वरिष्ठ उपाध्यक्ष के रूप में लौटे
  • आईपीएल से पहले अवैध मनी गेमिंग ऐप पर सरकार का प्रतिबंध
  • इस फंड में एक लाख का निवेश बन गया 40 लाख रुपये से ज्यादा
  • RGRL शेयर हेरफेर मामला:18 संस्थाओं पर 2.8 करोड़ का जुर्माना,पांच साल तक बाजार से प्रतिबंधित
  • युद्ध के बीच गोल्ड फंडों में बढ़ा आकर्षण, निप्पॉन ने दिया एक साल में 84 फीसदी रिटर्न

Latest

  • 1. Know the correct way to get KYC done!
  • 2. Why health insurance claim gets rejected?
  • 3. Power to Respond!
  • 4. What is Asset Under Management?
  • 5. No Worries on Medical Expenses!
  • Contact Us
  • About Us
  • Privacy & Cookies Notice
  • Complaint Redressal
  • Copyright © 2026 Money9. All rights reserved.
  • share
  • Facebook
  • Twitter
  • Whatsapp
  • LinkedIn
  • Telegram
close