• money9
  • Insurance
  • Saving
  • Mutual Funds
  • Mirae Asset MF
  • Breaking Briefs
downloadDownload The App
Close
  • Home
  • Videos
  • Podcast
  • Banking
  • Bulletin
  • Gold
  • Healthcare
  • Real Estate
  • Tax
  • Travel
  • Survey 2023
  • Survey Report
  • Breaking Briefs
  • Insurance
  • Savings
  • Loan
  • Crypto
  • Investment
  • Mutual Funds
  • Real Estate
  • Tax
  • Exclusive
  • Home / IPO

NSE IPO को लेकर मुद्दों को सुलझाने के लिए बातचीत जारी: SEBI प्रमुख

एनएसई ने अनापत्ति प्रमाण पत्र के लिए आवदेन दाखिल कर दिया है, लेकिन आईपीओ कब आएगा इसकी समय-सीमा को लेकर अनिश्चितता बनी हुई है। दोनों पक्ष प्रमुख मुद्दों को सुलझाने के लिए काम कर रहे हैं जिनमें कंपनी संचालन का मुद्दा भी शामिल हैं।

  • Money9
  • Last Updated : April 30, 2025, 15:18 IST
  • Follow
  • Follow

भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (सेबी) के प्रमुख तुहिन कांत पांडेय ने कहा है कि नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का बहुप्रतीक्षित आरंभिक सार्वजनिक निर्गम नियामकीय समीक्षा के अंतर्गत है और एनएसई और सेबी के बीच कुछ मुद्दों को सुलझाने के लिए चर्चा जारी है।

सेबी की चिंताओं में प्रमुख प्रबंधन कर्मियों को दी जाने वाली क्षतिपूर्ति, प्रौद्योगिकी और समाशोधन निगम में बहुलांश स्वामित्व आदि मुद्दे शामिल हैं।

अनापत्ति प्रमाण पत्र (एनओसी) के लिए सेबी में आवेदन कर एनएसई ने अपनी सूचीबद्ध होने की प्रक्रिया को फिर से शुरू किया है।

एनएसई ने अनापत्ति प्रमाण पत्र के लिए आवदेन दाखिल कर दिया है, लेकिन आईपीओ कब आएगा इसकी समय-सीमा को लेकर अनिश्चितता बनी हुई है। दोनों पक्ष प्रमुख मुद्दों को सुलझाने के लिए काम कर रहे हैं जिनमें कंपनी संचालन का मुद्दा भी शामिल हैं।

आईपीओ के लिए संभावित समयसीमा के बारे में पूछे जाने पर पांडेय ने ‘पीटीआई-भाषा’ के साथ साक्षात्कार में कहा, ‘‘ मैं इस समय केवल इतना कह सकता हूं कि कुछ मुद्दे हैं…जिन पर एनएसई तथा सेबी के बीच चर्चा जारी है। हम इसे स्पष्ट करने के इरादे से आगे बढ़ रहे हैं…हम इन मुद्दों को सुलझाने का प्रयास करेंगे।’’

गौरतलब है कि एनएसई की आईपीओ लाने की योजना पिछले आठ वर्ष से अटकी हुई है। शेयर बाजार ने सबसे पहले 2016 में आईपीओ लाने के लिए दस्तावेज दाखिल किए थे। इसके जरिये मौजूदा शेयरधारकों की 22 प्रतिशत शेयर बेचकर बिक्री पेशकश के माध्यम से 10,000 करोड़ रुपये जुटाने की योजना थी।

हालांकि, कंपनी संचालन और ‘को-लोकेशन’ मामले से जुड़ी नियामक चिंताओं के कारण सेबी ने मंजूरी नहीं दी थी। तब से एनएसई ने मंजूरी के लिए कई बार सेबी का रुख किया है।

एनएसई ‘को-लोकेशन’ से तात्पर्य ऐसी सुविधा से है, जहां कारोबारी सदस्य अपने सर्वर को एक्सचेंज के परिसर में रख सकते हैं। जिससे बाजार के आंकड़ों और ऑर्डर निष्पादन तक तीव्र पहुंच संभव हो जाती है। इस सुविधा का कुछ ब्रोकर द्वारा कथित रूप से बेजा लाभ उठाने को लेकर एनएसई जांच के घेरे में आई थी।

सेबी ने एनएसई के आईपीओ पर विचार करने के लिए एक आंतरिक समिति के गठन की मार्च में घोषणा की थी और बाजार नियामक ने एनएसई से सभी मुद्दों को हल करने के लिए कहा था।

एनएसई का मूल्यांकन करीब 4.7 लाख करोड़ रुपये है। ‘2024 बरगंडी प्राइवेट हुरुन इंडिया’ 500 सूचीबद्ध एवं गैर सूचीबद्ध कंपनियों के अनुसार, भारत का सबसे बड़ा शेयर बाजार पहले से ही देश की 10वीं सबसे मूल्यवान निजी कंपनी है।

Published: April 30, 2025, 15:18 IST

Download Money9 App for the latest updates on Personal Finance.

Related

  • इंडोगल्फ क्रॉपसाइंसेज का आईपीओ 26 जून को खुलेगा,मूल्य दायरा 105-111 रुपये प्रति शेयर
  • NTPC ने बॉन्ड से 18,000 करोड़ रुपये जुटाने के लिए शेयरधारकों से मंजूरी मांगी
  • हीरो फिनकॉर्प ने प्री आईपीओ राउंड में 260 करोड़ रुपये जुटाए
  • Oswal Pumps IPO: कल से लगा सकेंगे दांव, निवेश से पहले जान लें पूरी कुंडली, GMP क्‍या दे रहा संकेत
  • ओसवाल पंप्स का आईपीओ 13 जून को खुलेगा; मूल्य दायरा 584-614 रुपये प्रति शेयर
  • स्कोडा ट्यूब्स की फ्लैट लिस्टिंग, बाद में पांच प्रतिशत चढ़ा

Latest

  • 1. Know the correct way to get KYC done!
  • 2. Why health insurance claim gets rejected?
  • 3. Power to Respond!
  • 4. What is Asset Under Management?
  • 5. No Worries on Medical Expenses!
  • Contact Us
  • About Us
  • Privacy & Cookies Notice
  • Complaint Redressal
  • Copyright © 2026 Money9. All rights reserved.
  • share
  • Facebook
  • Twitter
  • Whatsapp
  • LinkedIn
  • Telegram
close