• money9
  • Insurance
  • Saving
  • Mutual Funds
  • Mirae Asset MF
  • Breaking Briefs
downloadDownload The App
Close
  • Home
  • Videos
  • Podcast
  • Banking
  • Bulletin
  • Gold
  • Healthcare
  • Real Estate
  • Tax
  • Travel
  • Survey 2023
  • Survey Report
  • Breaking Briefs
  • Insurance
  • Savings
  • Loan
  • Crypto
  • Investment
  • Mutual Funds
  • Real Estate
  • Tax
  • Exclusive
  • Home / IPO

NSE IPO: सेबी चेयरमैन ने कहा, ‘‘सभी लंबित मुद्दे जल्द सुलझा लिए जाएंगे’’

एनएसई (नेशनल स्टॉक एक्सचेंज) का आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) का प्रस्ताव सेबी के पास लंबित है, क्योंकि बाजार नियामक को इसको लेकर कुछ चिंताएं हैं।

  • Money9
  • Last Updated : May 22, 2025, 15:17 IST
  • Follow
  • Follow

भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (सेबी) के चेयरमैन तुहिन कांत पांडेय ने बृहस्पतिवार को विश्वास जताया कि एनएसई आईपीओ से जुड़े सभी लंबित मुद्दे जल्द ही हल हो जाएंगे।

एनएसई (नेशनल स्टॉक एक्सचेंज) का आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) का प्रस्ताव सेबी के पास लंबित है, क्योंकि बाजार नियामक को इसको लेकर कुछ चिंताएं हैं।

उद्योग मंडल एसोचैम द्वारा आयोजित कार्यक्रम से इतर पर पांडेय ने पत्रकारों से कहा, ‘‘ सभी लंबित मुद्दों का समाधान किया जाएगा और हम आगे बढ़ेंगे…एनएसई और सेबी बातचीत कर रहे हैं। वे मुद्दों का समाधान कर रहे हैं और मुझे पूरी उम्मीद है कि यह मामला सुलझ जाएगा…’’

यह पूछे जाने पर कि मुद्दे कब सुलझेंगे, उन्होंने कहा, ‘‘ मैं कोई समयसीमा नहीं बता सकता लेकिन हम जल्द ही इसे (हल) कर लेंगे।’’

गौरतलब है कि एनएसई की आईपीओ लाने की योजना पिछले आठ वर्ष से अटकी हुई है। शेयर बाजार ने सबसे पहले 2016 में आईपीओ लाने के लिए दस्तावेज दाखिल किए थे। इसके जरिये मौजूदा शेयरधारकों की 22 प्रतिशत शेयर बेचकर बिक्री पेशकश के माध्यम से 10,000 करोड़ रुपये जुटाने की योजना थी।

हालांकि, कंपनी संचालन और ‘को-लोकेशन’ मामले से जुड़ी नियामक चिंताओं के कारण सेबी ने मंजूरी नहीं दी थी। तब से एनएसई ने मंजूरी के लिए कई बार सेबी का रुख किया है।

एनएसई ‘को-लोकेशन’ से तात्पर्य ऐसी सुविधा से है, जहां कारोबारी सदस्य अपने सर्वर को एक्सचेंज के परिसर में रख सकते हैं। जिससे बाजार के आंकड़ों और ऑर्डर निष्पादन तक तीव्र पहुंच संभव हो जाती है। इस सुविधा का कुछ ब्रोकर द्वारा कथित रूप से बेजा लाभ उठाने को लेकर एनएसई जांच के घेरे में आई थी।

सेबी ने एनएसई के आईपीओ पर विचार करने के लिए एक आंतरिक समिति के गठन की मार्च में घोषणा की थी और बाजार नियामक ने एनएसई से सभी मुद्दों को हल करने के लिए कहा था।

एनएसई का मूल्यांकन करीब 4.7 लाख करोड़ रुपये है। ‘2024 बरगंडी प्राइवेट हुरुन इंडिया’ 500 सूचीबद्ध एवं गैर सूचीबद्ध कंपनियों के अनुसार, भारत का सबसे बड़ा शेयर बाजार पहले से ही देश की 10वीं सबसे मूल्यवान निजी कंपनी है।

Published: May 22, 2025, 15:17 IST

Download Money9 App for the latest updates on Personal Finance.

Related

  • इंडोगल्फ क्रॉपसाइंसेज का आईपीओ 26 जून को खुलेगा,मूल्य दायरा 105-111 रुपये प्रति शेयर
  • NTPC ने बॉन्ड से 18,000 करोड़ रुपये जुटाने के लिए शेयरधारकों से मंजूरी मांगी
  • हीरो फिनकॉर्प ने प्री आईपीओ राउंड में 260 करोड़ रुपये जुटाए
  • Oswal Pumps IPO: कल से लगा सकेंगे दांव, निवेश से पहले जान लें पूरी कुंडली, GMP क्‍या दे रहा संकेत
  • ओसवाल पंप्स का आईपीओ 13 जून को खुलेगा; मूल्य दायरा 584-614 रुपये प्रति शेयर
  • स्कोडा ट्यूब्स की फ्लैट लिस्टिंग, बाद में पांच प्रतिशत चढ़ा

Latest

  • 1. Know the correct way to get KYC done!
  • 2. Why health insurance claim gets rejected?
  • 3. Power to Respond!
  • 4. What is Asset Under Management?
  • 5. No Worries on Medical Expenses!
  • Contact Us
  • About Us
  • Privacy & Cookies Notice
  • Complaint Redressal
  • Copyright © 2026 Money9. All rights reserved.
  • share
  • Facebook
  • Twitter
  • Whatsapp
  • LinkedIn
  • Telegram
close