अमेरिका के श्रम विभाग ने मंगलवार को जारी आंकड़ों में कहा कि जुलाई में उपभोक्ता मूल्य सूचकांक (सीपीआई) सालाना आधार पर 2.7 प्रतिशत बढ़ा। यह जून महीने के बराबर ही है जबकि अप्रैल में दर्ज 2.3 प्रतिशत के स्तर से ऊपर है।
कंपनी ने मंगलवार को शेयर बाजार को दी सूचना में कहा कि वर्ष 2025-26 की अप्रैल-जून तिमाही में कुल आय बढ़कर 261.54 करोड़ रुपये हो गई, जो पिछले वर्ष की इसी तिमाही में 210.90 करोड़ रुपये थी।
रिपोर्ट के मुताबिक, देश के 300 सबसे मूल्यवान परिवारों की कुल संपत्ति 140 लाख करोड़ रुपये (1.6 लाख करोड़ डॉलर) से अधिक है, जो देश के सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) का 40 प्रतिशत है.
कंपनी की 101वीं वार्षिक आम बैठक में शेयरधारकों को संबोधित करते हुए प्रबंध निदेशक एवं मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) अभिजीत रॉय ने पिछले वर्ष आर्थिक नरमी और बढ़ी हुई प्रतिस्पर्धा के बावजूद बर्जर की दृढ़ता का उल्
यूआईडीएआई के प्रमुख भुवनेश कुमार ने बताया कि देश के गांवों से लेकर शहरों तक, सरकार, बैंक और सेवा देने वाली कंपनियां मिलकर चेहरे के जरिये आधार सत्यापन को सफल बनाने में लगे हैं.
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत के अधिकांश उत्पादों पर 25 प्रतिशत अतिरिक्त शुल्क लगाने का ऐलान किया है. इसके बाद भारतीय उत्पादों पर कुल शुल्क बढ़कर 50 प्रतिशत हो गया है.
आंकड़ों के मुताबिक, वर्ष 2025 की पहली छमाही में देश के सात प्रमुख शहरों में बेचे गए 1.9 लाख मकानों में सिर्फ 34,565 किफायती श्रेणी के थे। मौजूदा नियमों के तहत 45 लाख रुपये तक के आवास किफायती श्रेणी में आते हैं।
आंकड़ों के अनुसार, इक्विटी आधारित म्यूचुअल फंडों में जुलाई में 42,702 करोड़ रुपये का निवेश हुआ, जो पिछले महीने के 23,587 करोड़ रुपये के निवेश से काफी अधिक है।
टाटा समूह के स्वामित्व वाली एयरलाइन ने पहले 'लीगेसी ड्रीमलाइनर' का नवीनीकरण शुरू किया है, जिसे जुलाई 2025 में कैलिफोर्निया के विक्टरविले स्थित बोइंग के एक संयंत्र में भेजा गया था.