• money9
  • Insurance
  • Saving
  • Mutual Funds
  • Mirae Asset MF
  • Breaking Briefs
downloadDownload The App
Close
  • Home
  • Videos
  • Podcast
  • Banking
  • Bulletin
  • Gold
  • Healthcare
  • Real Estate
  • Tax
  • Travel
  • Survey 2023
  • Survey Report
  • Breaking Briefs
  • Insurance
  • Savings
  • Loan
  • Crypto
  • Investment
  • Mutual Funds
  • Real Estate
  • Tax
  • Exclusive
  • Home / Tax

दिसंबर में 7.3 फीसदी उछला GST कलेक्शन, सरकारी खजानें में जमा हुए 1.77 लाख करोड़ रुपये

सरकार ने GST कलेक्शन को लेकर आंकड़ा जारी कर दिया है. जारी आंकडे़ के मुताबिक, दिसंबर में GST कलेक्शन में 7.3 फीसदी की बढ़ोतरी आई है जिसके बाद वह बढ़कर 1.77 लाख करोड़ रुपये पर पहुंच गया है. पिछले साल यानी 2023 के दिसंबर के दौरान यह आंकड़ा 1.65 करोड़ रुपये था.

  • Money9
  • Last Updated : January 1, 2025, 20:56 IST
  • Follow
  • Follow

साल खत्म होते-होते सरकार को GST के जरिये अच्छा कलेक्शन हुआ है. बीते साल के आखिरी महीने यानी दिसंबर 2024 के दौरान GST कलेक्शन में बढ़ोतरी आई है. सरकारी आंकड़ों के मुताबिक, दिसंबर में GST कलेक्शन 7.3 फीसदी से बढ़कर 1.77 लाख करोड़ रुपये पर पहुंच गया है. पिछले साल इसी दौरान यानी दिसंबर 2023 में GST कलेक्शन 1.65 लाख करोड़ रुपये था.

सेंट्रल GST कलेक्शन

बुधवार को जारी सरकारी आंकड़ों के अनुसार, केंद्रीय GST (CGST) कलेक्शन 32,836 करोड़ रुपये, राज्य GST (SGST) 40,449 करोड़ रुपये, इंटीग्रेटेड GST (IGST) 47,783 करोड़ रुपये और सेस 11,471 करोड़ रुपये रहा था. GST कलेक्शन के मामले में नवंबर महीने में सालाना आधार पर 8.5 फीसदी बढ़कर 1.82 लाख करोड़ रुपये हो गया था.

वहीं पूरे साल में सबसे अधिक जीएसटी कलेक्शन अप्रैल महीने में हुआ था. अप्रैल, 2024 में कुल 2.10 लाख करोड़ रुपये का GST कलेक्शन हुआ था. इससे इतर घरेलू ट्रांजेक्शन में GST कलेक्शन 8.4 फीसदी से बढ़कर 1.32 लाख करोड़ रुपये हो गया.

कितने GST रिफंड हुए जारी

पिछले साल के आखिरी महीने यानी दिसंबर, 2024 के दौरान 22,490 करोड़ रुपये के रिफंड जारी किए गए. पिछले साल की समान अवधि की तुलना में 31 फीसदी अधिक है. रिफंड को एडजस्ट करने के बाद नेट जीएसटी कलेक्शन में भी बढ़ोतरी हुई. यह 3.3 फीसदी बढ़कर 1.54 लाख करोड़ रुपये हो गया.

Published: January 1, 2025, 20:56 IST

Download Money9 App for the latest updates on Personal Finance.

Related

  • सरकार ने जारी किया नया Income Tax Calculator, कौन सी रिजीम बेहतर; कितना बचेगा टैक्स
  • 12 लाख भूल जाइए 13.7 लाख रुपये तक नहीं लगेगा इनकम टैक्स, जान लें Zero Tax का ये फॉर्मूला
  • टैक्‍स बचाने के लिए ‘इक्विटी लिंक्ड सेविंग स्कीम’ है बेहतर विकल्प, जानें क्‍या है फायदे
  • Budget’24: New LTCG rule to hit long-term property owners hard
  • Looking to buy gold? Buy now before it’s too late!
  • Budget’ 24: Startup ecosystem all smiles with scrapping of angel tax

Latest

  • 1. Know the correct way to get KYC done!
  • 2. Why health insurance claim gets rejected?
  • 3. Power to Respond!
  • 4. What is Asset Under Management?
  • 5. No Worries on Medical Expenses!
  • Contact Us
  • About Us
  • Privacy & Cookies Notice
  • Complaint Redressal
  • Copyright © 2026 Money9. All rights reserved.
  • share
  • Facebook
  • Twitter
  • Whatsapp
  • LinkedIn
  • Telegram
close