• money9
  • Insurance
  • Saving
  • Mutual Funds
  • Mirae Asset MF
  • Breaking Briefs
downloadDownload The App
Close
  • Home
  • Videos
  • Podcast
  • Banking
  • Bulletin
  • Gold
  • Healthcare
  • Real Estate
  • Tax
  • Travel
  • Survey 2023
  • Survey Report
  • Breaking Briefs
  • Insurance
  • Savings
  • Loan
  • Crypto
  • Investment
  • Mutual Funds
  • Real Estate
  • Tax
  • Exclusive
  • Home / Technology

भारत का एआई बाजार 2027 तक तीन गुना होकर 17 अरब अमेरिकी डॉलर होगा: रिपोर्ट

भारत 2025 में 45 नए डेटा सेंटर जोड़ने की योजना बना रहा है, जिससे 152 सेंटर के मौजूदा नेटवर्क में अतिरिक्त 1,015 मेगावाट क्षमता जुड़ जाएगी।

  • Money9
  • Last Updated : June 11, 2025, 15:12 IST
  • Follow
AI
  • Follow

भारत के कृत्रिम मेधा (एआई) बाजार के उसके वर्तमान आकार से तीन गुना होकर 2027 तक 17 अरब अमेरिकी डॉलर से अधिक हो जाने की उम्मीद है।

बोस्टन कंसल्टिंग ग्रुप (बीसीजी) के अनुसार, ऐसा उद्यम प्रौद्योगिकी में बढ़ते निवेश, एक समृद्ध डिजिटल परिवेश और कुशल पेशेवरों के दम पर मुमकिन होगा।

बीसीजी ने अपनी रिपोर्ट ‘भारत की एआई छलांग: उभरती चुनौतियों पर बीसीजी परिप्रेक्ष्य’ में कहा कि भारत में 6,00,000 से अधिक एआई पेशेवरों, 70 करोड़ इंटरनेट उपयोगकर्ताओं और पिछले तीन वर्ष में 2,000 से अधिक एआई स्टार्टअप के साथ एक संपन्न एआई परिवेश है।

रिपोर्ट में कहा गया, ‘‘ भारत का घरेलू एआई बाजार 2027 तक तीन गुना होकर 17 अरब अमेरिकी डॉलर तक पहुंचने का अनुमान है, जिससे यह एआई के क्षेत्र में वैश्विक स्तर पर सबसे तेजी से वृद्धि करने वालों में से एक बन जाएगा। यह उद्यम प्रौद्योगिकी में बढ़ते निवेश, संपन्न डिजिटल परिवेश और कुशल पेशेवरों के दम पर मुमकिन होगा।’’

भारत 2025 में 45 नए डेटा सेंटर जोड़ने की योजना बना रहा है, जिससे 152 सेंटर के मौजूदा नेटवर्क में अतिरिक्त 1,015 मेगावाट क्षमता जुड़ जाएगी।

सरकार की इंडियाएआई पहल, 10,000 करोड़ रुपये से अधिक के कोष के साथ, राष्ट्रीय एआई कंप्यूट अवसंरचना स्थापित करेगी जो एआई मॉडल प्रशिक्षण एवं अनुसंधान के लिए 10,000 से अधिक ‘ग्राफिक्स प्रोसेसिंग यूनिट’ (जीपीयू) तक पहुंच प्रदान करेगी।

बीसीजी इंडिया के प्रबंध निदेशक एवं भागीदार मनदीप कोहली ने कहा, ‘‘ एआई अब एक विकल्प नहीं बल्कि एक व्यावसायिक जरूरत है। भारतीय कंपनियां परंपरागत वृद्धि के रास्तों को पार करने और वैश्विक मंच पर आत्मविश्वास से प्रतिस्पर्धा करने के लिए इसका इस्तेमाल कर रही हैं।’’

Published: June 11, 2025, 15:12 IST

Download Money9 App for the latest updates on Personal Finance.

Related

  • गूगल ने आधिकारिक ऑनलाइन गूगल स्टोर के जरिये भारत में पिक्सल उपकरणों की सीधी बिक्री की शुरू
  • एप्पल आने वाले वर्षों में अपने सभी मोबाइल फोन भारत में बनाएगा और यहीं से खरीदेगा: सिंधिया
  • इन 5 स्टेप में खुल जाएगा Whatsapp Business अकाउंट, फ्री में चलता है ऐप; जानें इसके फीचर्स
  • TikTok को खरीदने की तैयारी में हैं Microsoft… अब होगा ‘बिडिंग वॉर’?
  • ‘बैटरी कम, तो किराया अधिक’ इस आधार पर भी बढ़ता-घटता है Uber का किराया! आया नया मामला
  • SBI के कस्टमर हो जाएं सावधान, चल रही है रिवार्ड ऐप की धोखाधड़ी; हो सकता है अकाउंट खाली

Latest

  • 1. Know the correct way to get KYC done!
  • 2. Why health insurance claim gets rejected?
  • 3. Power to Respond!
  • 4. What is Asset Under Management?
  • 5. No Worries on Medical Expenses!
  • Contact Us
  • About Us
  • Privacy & Cookies Notice
  • Complaint Redressal
  • Copyright © 2026 Money9. All rights reserved.
  • share
  • Facebook
  • Twitter
  • Whatsapp
  • LinkedIn
  • Telegram
close