• money9
  • Insurance
  • Saving
  • Mutual Funds
  • Mirae Asset MF
  • Breaking Briefs
downloadDownload The App
Close
  • Home
  • Videos
  • Podcast
  • Banking
  • Bulletin
  • Gold
  • Healthcare
  • Real Estate
  • Tax
  • Travel
  • Survey 2023
  • Survey Report
  • Breaking Briefs
  • Insurance
  • Savings
  • Loan
  • Crypto
  • Investment
  • Mutual Funds
  • Real Estate
  • Tax
  • Exclusive
  • Home / Banking

बैंक जमा पर बीमा की सीमा बढ़ाने से बैंकों के मुनाफे पर होगा असरः इक्रा

वित्तीय सेवा विभाग के सचिव एम नागराजू ने हाल ही में कहा है कि सरकार जमा बीमा की सीमा को मौजूदा पांच लाख रुपये से आगे बढ़ाने पर ‘सक्रियता से विचार’ कर रही है।

  • Money9
  • Last Updated : March 5, 2025, 19:59 IST
  • Follow
bank deposits
  • Follow

रेटिंग एजेंसी इक्रा ने बुधवार को कहा कि बैंक जमा पर बीमा की सीमा बढ़ाए जाने से ऋणदाताओं के मुनाफे पर ‘मामूली लेकिन उल्लेखनीय’ प्रभाव पड़ने की आशंका है।

फिलहाल किसी व्यक्तिगत ग्राहक की पांच लाख रुपये तक की जमा राशि को जमा बीमा एवं ऋण गारंटी निगम (डीआईसीजीसी) के तहत कवर किया जाता है। निगम किसी बैंक के डूबने की स्थिति में ग्राहकों के पैसे की सुरक्षा के लिए बैंकों से प्रीमियम एकत्र करता है।

वित्तीय सेवा विभाग के सचिव एम नागराजू ने हाल ही में कहा है कि सरकार जमा बीमा की सीमा को मौजूदा पांच लाख रुपये से आगे बढ़ाने पर ‘सक्रियता से विचार’ कर रही है।

यह टिप्पणी न्यू इंडिया कोऑपरेटिव बैंक में घोटाले के बीच आई। भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने इस सहकारी बैंक को नए ऋण जारी करने, जमा निकासी को निलंबित करने और ऋणदाता के बोर्ड को हटाने के लिए कदम उठाए हैं।

रेटिंग एजेंसी ने कहा कि न्यू इंडिया कोऑपरेटिव बैंक की नाकामी ने जमा बीमा की सीमा बढ़ाने पर विमर्श को बढ़ावा दिया होगा लेकिन इस तरह के कदम से बैंकों के मुनाफे में 12,000 करोड़ रुपये तक की कमी आ सकती है।

इक्रा के वित्तीय क्षेत्र रेटिंग प्रमुख सचिन सचदेवा ने कहा, ‘‘जमा बीमा की सीमा में संभावित वृद्धि होने से बैंकों की लाभप्रदता पर मामूली लेकिन उल्लेखनीय प्रभाव पड़ने की आशंका है।’’

इस सीमा को पिछली बार फरवरी, 2020 में पीएमसी बैंक संकट के बाद एक लाख रुपये से बढ़ाकर पांच लाख रुपये किया गया था।

इक्रा के मुताबिक, वित्त वर्ष 2023-24 के अंत तक 97.8 प्रतिशत बैंक खाते पूरी तरह से कवर हो चुके थे क्योंकि उन खातों में जमा की गई राशि पांच लाख रुपये की सीमा के भीतर थी।

इसने कहा कि जमा राशि के मूल्य के हिसाब से 31 मार्च, 2024 तक बीमित जमा अनुपात (आईडीआर) 43.1 प्रतिशत था। इस आईडीआर में बदलाव से बैंकों के मुनाफे पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ता है क्योंकि उन्हें प्रीमियम के रूप में अधिक पैसा देना पड़ता है।

Published: March 5, 2025, 19:59 IST

Download Money9 App for the latest updates on Personal Finance.

  • bank deposits

Related

  • ICICI बैंक को 49.11 करोड़ रुपये के टैक्‍स डिमांड का मिला नोटिस
  • बैंक कर्ज वृद्धि धीमी पड़कर 4.9 प्रतिशत पर: आरबीआई
  • PSU के लिए शेयर बाजार से हटने को स्वैच्छिक ढांचा लाएगा SEBI, एफपीआई नियम होंगे सरल
  • केनरा बैंक ने सभी बचत खातों में न्यूनतम शेष पर जुर्माने को खत्म किया
  • SBI ने FD पर ब्याज दर में 0.20 प्रतिशत की कटौती की
  • बैंक ऑफ महाराष्ट्र ने रिटेल लोन दरों में 0.25 प्रतिशत की कटौती की

Latest

  • 1. Know the correct way to get KYC done!
  • 2. Why health insurance claim gets rejected?
  • 3. Power to Respond!
  • 4. What is Asset Under Management?
  • 5. No Worries on Medical Expenses!
  • Contact Us
  • About Us
  • Privacy & Cookies Notice
  • Complaint Redressal
  • Copyright © 2026 Money9. All rights reserved.
  • share
  • Facebook
  • Twitter
  • Whatsapp
  • LinkedIn
  • Telegram
close