• money9
  • Insurance
  • Saving
  • Mutual Funds
  • Mirae Asset MF
  • Breaking Briefs
downloadDownload The App
Close
  • Home
  • Videos
  • Podcast
  • Banking
  • Bulletin
  • Gold
  • Healthcare
  • Real Estate
  • Tax
  • Travel
  • Survey 2023
  • Survey Report
  • Breaking Briefs
  • Insurance
  • Savings
  • Loan
  • Crypto
  • Investment
  • Mutual Funds
  • Real Estate
  • Tax
  • Exclusive
  • Home / Banking

J&K बैंक को SEBI की चेतावनी, 1 फीसदी से ज्यादा टूटा शेयर; जानें पूरा मामला

SEBI ने जम्मू एंड कश्मीर बैंक को चेतावनी लेटर भेजा है. इसकी जानकारी बैंक ने खुद दी है. बैंक ने बताया कि यह चेतावनी जे एंड के बैंक के नए एमडी और सीईओ की नियुक्ति को लेकर दिया गया है. फिलहाल जे एंड के बैंक के में शेयर 1 फीसदी से ज्यादा की गिरावट आई है.

  • Money9
  • Last Updated : January 15, 2025, 19:36 IST
  • Follow
  • Follow

 मार्केट रेगुलेटर SEBI ने Jammu And Kashmir Bank को चेतावनी लेटर भेजा है. प्राइवेट सेक्टर के इस बैंक ने खुद इसकी जानकारी दी. बैंक ने बताया कि उसके नए एमडी और CEO अमिताव चटर्जी की नियुक्ति के बाद सेबी ने यह चेतावनी जारी की. SEBI ने पाया कि भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने बैंक के नए MD और CEO की नियुक्ति को 24 दिसंबर 2024 को मंजूरी दे दी थी. यह जानकारी उसी दिन 3:14 बजे खबरों में आ चुकी थी. लेकिन जे एंड के बैंक ने इसे शेयर बाजार को सूचित करने में तय अवधि से 1 घंटा 40 मिनट की देरी की. जिसके बाद जे एंड के बैंक के शेयरों में गिरावट देखी गई है. बैंक का शेयर 15 जनवरी को मार्केट बंद होने के बाद 1.52 अंक या 1.62 फीसदी गिरकर 92. 30 रुपये पर बंद हुआ.

नियमों के अनुसार, आरबीआई की मंजूरी मिलने के 24 घंटे के भीतर यह जानकारी शेयर करनी होती है. लेकिन बैंक ने 25 दिसंबर को शाम 4:53 बजे यह सूचना शेयर बाजार को दी, जो कि खबर सार्वजनिक होने के 25 घंटे से भी ज्यादा का समय है. यह सेबी के नियमों का उल्लंघन है.

SEBI ने चेतावनी में क्या कहा?

जे एंड के बैंक ने स्टॉक एक्सचेंज पर पोस्ट किए गए सेबी के चेतावनी पत्र के बारे में बताया कि, सेबी ने लिखा है कि एमडी और सीईओ की नियुक्ति एक बड़ी घटना है. सेबी ने कहा कि इस नियुक्ति के अगले कारोबारी दिन यानी 26 दिसंबर 2024 को बैंक के शेयरों की कीमत में उछाल आया. सेबी ने बैंक को सलाह दी है कि भविष्य में इस तरह की गलतियां न हों. साथ ही, ऐसी घटनाओं को दोहराने से बचा जाए. इसके अलावा सेबी ने यह भी कहा कि यदि ऐसा दोबारा हुआ, तो सेबी अधिनियम 1992 के तहत उचित कार्रवाई की जाएगी.

जे एंड के बैंक के नए सीईओ की नियुक्ति

जे एंड के बैंक ने पिछले महीने एक एक्सचेंज फाइलिंग में बताया था कि 25 दिसंबर 2024 को हुई निदेशक मंडल की बैठक में अमिताव चटर्जी को 30 दिसंबर 2024 से तीन साल की अवधि के लिए बैंक का प्रबंध निदेशक और मुख्य कार्यकारी अधिकारी नियुक्त किया गया है. अमिताव चटर्जी को विभिन्न भौगोलिक क्षेत्रों और रणनीतिक पदों पर तीन दशकों से अधिक का अनुभव है. उन्होंने एसबीआई कैप्स के एमडी और सीईओ के रूप में भी कार्य किया है.

Published: January 15, 2025, 19:36 IST

Download Money9 App for the latest updates on Personal Finance.

Related

  • ICICI बैंक को 49.11 करोड़ रुपये के टैक्‍स डिमांड का मिला नोटिस
  • बैंक कर्ज वृद्धि धीमी पड़कर 4.9 प्रतिशत पर: आरबीआई
  • PSU के लिए शेयर बाजार से हटने को स्वैच्छिक ढांचा लाएगा SEBI, एफपीआई नियम होंगे सरल
  • केनरा बैंक ने सभी बचत खातों में न्यूनतम शेष पर जुर्माने को खत्म किया
  • SBI ने FD पर ब्याज दर में 0.20 प्रतिशत की कटौती की
  • बैंक ऑफ महाराष्ट्र ने रिटेल लोन दरों में 0.25 प्रतिशत की कटौती की

Latest

  • 1. Know the correct way to get KYC done!
  • 2. Why health insurance claim gets rejected?
  • 3. Power to Respond!
  • 4. What is Asset Under Management?
  • 5. No Worries on Medical Expenses!
  • Contact Us
  • About Us
  • Privacy & Cookies Notice
  • Complaint Redressal
  • Copyright © 2026 Money9. All rights reserved.
  • share
  • Facebook
  • Twitter
  • Whatsapp
  • LinkedIn
  • Telegram
close