• money9
  • Insurance
  • Saving
  • Mutual Funds
  • Mirae Asset MF
  • Breaking Briefs
downloadDownload The App
Close
  • Home
  • Videos
  • Podcast
  • Banking
  • Bulletin
  • Gold
  • Healthcare
  • Real Estate
  • Tax
  • Travel
  • Survey 2023
  • Survey Report
  • Breaking Briefs
  • Insurance
  • Savings
  • Loan
  • Crypto
  • Investment
  • Mutual Funds
  • Real Estate
  • Tax
  • Exclusive
  • Home / Banking

SBI ने FD पर ब्याज दर में 0.20 प्रतिशत की कटौती की

एसबीआई की वेबसाइट पर उपलब्ध सूचना के मुताबिक, तीन करोड़ रुपये से कम राशि की खुदरा घरेलू सावधि जमा पर ब्याज दरों में कटौती आम जनता के साथ वरिष्ठ नागरिकों के लिए भी लागू है।

  • Money9
  • Last Updated : May 19, 2025, 15:19 IST
  • Follow
छोटे व्‍यवसायों के जुटाए धन के उपयोग पर बोले एसबीआई चेयरमैन
  • Follow

देश के सबसे बड़े ऋणदाता भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) ने 16 मई से सभी परिपक्वता अवधियों के लिए सावधि जमा (एफडी) की ब्याज दरों में 0.20 प्रतिशत की कटौती कर दी है।

एसबीआई की वेबसाइट पर उपलब्ध सूचना के मुताबिक, तीन करोड़ रुपये से कम राशि की खुदरा घरेलू सावधि जमा पर ब्याज दरों में कटौती आम जनता के साथ वरिष्ठ नागरिकों के लिए भी लागू है।

दो साल से लेकर तीन साल से कम की एफडी पर निवेशकों को अधिकतम 6.7 प्रतिशत ब्याज मिलेगा जबकि तीन साल से लेकर पांच साल से कम की अवधि वाली जमा पर 16 मई से 6.55 प्रतिशत ब्याज मिल रहा है।

पांच साल से 10 साल की अवधि वाली एफडी पर अब आम लोगों को 6.30 प्रतिशत ब्याज मिल रहा है, जबकि एक साल से दो साल से कम की अवधि के लिए यह दर 6.5 प्रतिशत है।

एसबीआई की 444 दिनों वाली विशिष्ट योजना ‘अमृत वृष्टि’ की ब्याज दर भी 16 मई, 2025 से 7.05 प्रतिशत से घटाकर 6.85 प्रतिशत कर दी गई है।

वरिष्ठ नागरिक और अति वरिष्ठ नागरिक (80 वर्ष से अधिक आयु के) को एफडी पर देय ब्याज दर में अतिरिक्त लाभ मिलता रहेगा।

पिछले महीने भी एसबीआई ने भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) द्वारा नीतिगत दर रेपो में कटौती के बाद जमा दरों में 0.10 प्रतिशत से लेकर 0.25 प्रतिशत की कटौती की थी।

रिजर्व बैंक ने अप्रैल की मौद्रिक समीक्षा में लगातार दूसरी बार प्रमुख ब्याज दर में 0.25 प्रतिशत की कटौती की थी। इस कटौती के बाद रेपो दर अब छह प्रतिशत है।

Published: May 19, 2025, 15:19 IST

Download Money9 App for the latest updates on Personal Finance.

Related

  • ICICI बैंक को 49.11 करोड़ रुपये के टैक्‍स डिमांड का मिला नोटिस
  • बैंक कर्ज वृद्धि धीमी पड़कर 4.9 प्रतिशत पर: आरबीआई
  • PSU के लिए शेयर बाजार से हटने को स्वैच्छिक ढांचा लाएगा SEBI, एफपीआई नियम होंगे सरल
  • केनरा बैंक ने सभी बचत खातों में न्यूनतम शेष पर जुर्माने को खत्म किया
  • बैंक ऑफ महाराष्ट्र ने रिटेल लोन दरों में 0.25 प्रतिशत की कटौती की
  • इंडसइंड बैंक का बड़ा कदम, डेरिवेटिव अकाउंट में मिली गड़बडि़यों की वजह पता करने के लिए पेशेवर कंपनी की नियुक्त

Latest

  • 1. Know the correct way to get KYC done!
  • 2. Why health insurance claim gets rejected?
  • 3. Power to Respond!
  • 4. What is Asset Under Management?
  • 5. No Worries on Medical Expenses!
  • Contact Us
  • About Us
  • Privacy & Cookies Notice
  • Complaint Redressal
  • Copyright © 2026 Money9. All rights reserved.
  • share
  • Facebook
  • Twitter
  • Whatsapp
  • LinkedIn
  • Telegram
close