• money9
  • Insurance
  • Saving
  • Mutual Funds
  • Mirae Asset MF
  • Breaking Briefs
downloadDownload The App
Close
  • Home
  • Videos
  • Podcast
  • Banking
  • Bulletin
  • Gold
  • Healthcare
  • Real Estate
  • Tax
  • Travel
  • Survey 2023
  • Survey Report
  • Breaking Briefs
  • Insurance
  • Savings
  • Loan
  • Crypto
  • Investment
  • Mutual Funds
  • Real Estate
  • Tax
  • Exclusive
  • Home / Exclusive

अदाणी एंटरप्राइजेज के 1,000 करोड़ रुपये के बॉन्ड निर्गम को तीन घंटे में पूर्ण अभिदान मिला

अदाणी एंटरप्राइजेज लिमिटेड का 1,000 करोड़ रुपये का बॉन्ड निर्गम सिर्फ तीन घंटे में ही पूरी तरह सब्सक्राइब हो गया. बुधवार को खुले इस गैर-परिवर्तनीय डिबेंचर (NCD) इश्यू को 1,400 करोड़ रुपये से अधिक की बोलियां मिलीं. इस बॉन्ड पर 9.3% सालाना ब्याज का वादा किया गया है.

  • Manish Mishra
  • Last Updated : July 9, 2025, 18:23 IST
  • Follow
  • Follow

अदाणी समूह की प्रमुख कंपनी अदाणी एंटरप्राइजेज लिमिटेड का 1,000 करोड़ रुपये का बॉन्ड निर्गम बुधवार को खुलने के तीन घंटे के भीतर ही पूरी तरह से खरीद लिया गया.

शेयर बाजार पर उपलब्ध आंकड़ों के मुताबिक, बुधवार सुबह खुले इस बॉन्ड निर्गम को तीन घंटे के भीतर ही पूर्ण अभिदान मिल गया.

आंकड़ों के मुताबिक, इस निर्गम को अपराह्न साढ़े तीन बजे तक 1,400 करोड़ रुपये से अधिक की बोलियां प्राप्त हुईं.

सूत्रों ने बताया कि गैर-परिवर्तनीय डिबेंचर (एनसीडी) यानी बॉन्ड को निर्गम के इतने कम समय में पूर्ण अभिदान मिल जाने के कारण जल्दी बंद किया जा सकता है.

एनसीडी को कंपनियां निवेशकों से धन जुटाने के लिए जारी करती हैं. ये ऐसे ऋण बॉन्ड होते हैं जिनमें निश्चित ब्याज भुगतान का वादा किया जाता है.

अदाणी एंटरप्राइजेज लिमिटेड ने इस बॉन्ड पर सालाना 9.3 प्रतिशत तक ब्याज देने का वादा किया था.

यह पेशकश ‘पहले आओ, पहले पाओ’ के आधार पर थी और इसमें पूरी तरह से गैर-संस्थागत वर्ग की भागीदारी देखी गई.

यह अदाणी एंटरप्राइजेज का सुरक्षित, सूचीबद्ध, प्रतिदेय, गैर-परिवर्तनीय डिबेंचर का दूसरा सार्वजनिक निर्गम था.

एक प्रमुख प्रबंधक ने कहा, ‘‘ गैर-संस्थागत वर्ग से मिली मजबूत और उत्साहजनक भागीदारी इसे दूसरे निर्गमों से अलग करती है. अदाणी एक ब्रांड के रूप में खुदरा निवेशकों के साथ मजबूती से जुड़ रहा है.’’

यह निर्गम पिछले साल सितंबर में आए अदाणी एंटरप्राइजेज के 800 करोड़ रुपये के पहले सार्वजनिक बॉन्ड निर्गम के बाद आया है, जिसे पहले दिन 90 प्रतिशत अभिदान मिला था.

वर्तमान एनसीडी का आधार निर्गम आकार 500 करोड़ रुपये है और अधिक अभिदान मिलने की स्थिति में इसे 500 करोड़ रुपये और बढ़ाने का विकल्प भी है. इस तरह निर्गम का कुल मिलाकर 1,000 करोड़ रुपये तक होगा.

Published: July 9, 2025, 18:23 IST

Download Money9 App for the latest updates on Personal Finance.

Related

  • संसदीय समिति ने न्यूनतम पेंशन बढ़ाने की सिफारिश की, उम्मीद है सरकार जागेगी: कांग्रेस
  • भारत का सेमीकंडक्टर बाजार 2035 तक 300 अरब डॉलर पहुंचने का अनुमान
  • रेमंड रियल्टी का मुंबई में 3,000 करोड़ रुपये की आवास परियोजना के लिए संयुक्त उद्यम करार
  • एनसीएलएटी का वीडियोकॉन मामले में धूत भाइयों के खिलाफ दिवाला कार्यवाही पर रोक से इनकार
  • भारत में चीनी Apple और Samsung का बड़ा कारनामा, बदला ट्रेंड
  • AI और फंडिंग संकट से Startup सेक्टर में संकट, जुलाई 2025 से 4,500 कर्मचारियों की छंटनी

Latest

  • 1. Know the correct way to get KYC done!
  • 2. Why health insurance claim gets rejected?
  • 3. Power to Respond!
  • 4. What is Asset Under Management?
  • 5. No Worries on Medical Expenses!
  • Contact Us
  • About Us
  • Privacy & Cookies Notice
  • Complaint Redressal
  • Copyright © 2026 Money9. All rights reserved.
  • share
  • Facebook
  • Twitter
  • Whatsapp
  • LinkedIn
  • Telegram
close