• money9
  • Insurance
  • Saving
  • Mutual Funds
  • Mirae Asset MF
  • Breaking Briefs
downloadDownload The App
Close
  • Home
  • Videos
  • Podcast
  • Banking
  • Bulletin
  • Gold
  • Healthcare
  • Real Estate
  • Tax
  • Travel
  • Survey 2023
  • Survey Report
  • Breaking Briefs
  • Insurance
  • Savings
  • Loan
  • Crypto
  • Investment
  • Mutual Funds
  • Real Estate
  • Tax
  • Exclusive
  • Home / Exclusive

एआई मानवता की प्रगति की सबसे शक्तिशाली ताकत, खोजों में आएगी तेजीः गूगल डीपमाइंड

गूगल ने मंगलवार को भारत में एआई परिवेश मजबूत करने के लिए कई नई पहलों की घोषणा की। कंपनी ने स्वास्थ्य, कृषि, शिक्षा और टिकाऊ शहरों से जुड़े एआई उत्कृष्टता केंद्रों के लिए 80 लाख डॉलर के वित्तपोषण की घोषणा की। इसके अलावा, भारत के हेल्थ फाउंडेशन मॉडल के विकास के लिए चार लाख डॉलर देने की प्रतिबद्धता भी जताई।

  • Sushant Bhansali
  • Last Updated : December 17, 2025, 15:01 IST
  • Follow
The new rules also prevent digital lending apps from accessing the storage, contacts, location history, phone numbers and photographs of customers. (Photo Credit: Wikipedia)
  • Follow

गूगल डीपमाइंड के वरिष्ठ निदेशक मनीष गुप्ता ने मंगलवार को कहा कि कृत्रिम मेधा (एआई) प्रगति के लिए मानवता की सबसे शक्तिशाली ताकत के रूप में उभरी है और इसके विकास से वैज्ञानिक खोजों में तेजी आने के साथ मानवीय क्षमताओं में भी बड़ा विस्तार होगा।

दिग्गज प्रौद्योगिकी कंपनी गूगल के एआई-केंद्रित शोध प्रयोगशाला गूगल डीपमाइंड के वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि भारत वास्तविक दुनिया की ठोस समस्याओं के समाधान में एआई के उपयोग के मामले में अग्रणी देशों में शामिल है।

उन्होंने पीटीआई-भाषा से बातचीत में कहा कि एआई को लेकर गूगल की सोच इसे मानव क्षमताओं का विस्तार करने वाले उपकरण के रूप में विकसित करने की है, जो विज्ञान, शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि और स्वच्छ ऊर्जा जैसे क्षेत्रों में व्यापक असर डाल सकता है।

गूगल ने मंगलवार को भारत में एआई परिवेश मजबूत करने के लिए कई नई पहलों की घोषणा की। कंपनी ने स्वास्थ्य, कृषि, शिक्षा और टिकाऊ शहरों से जुड़े एआई उत्कृष्टता केंद्रों के लिए 80 लाख डॉलर के वित्तपोषण की घोषणा की। इसके अलावा, भारत के हेल्थ फाउंडेशन मॉडल के विकास के लिए चार लाख डॉलर देने की प्रतिबद्धता भी जताई।

गूगल ने भारतीय भाषाओं पर आधारित एआई समाधान विकसित करने के लिए ज्ञानी.एआई, कोरोवर.एआई और भारतजेन को 50-50 हजार डॉलर का अनुदान देने की भी घोषणा की।

गुप्ता ने कहा कि एआई का असली प्रभाव ‘मूल समस्या बिंदुओं’ को सुलझाने में है, जिनका समाधान कई क्षेत्रों में एक साथ सकारात्मक बदलाव ला सकता है।

उन्होंने बताया कि एआई अब केवल भविष्यवाणी करने या बातचीत तक सीमित नहीं है, बल्कि यह बहु-माध्यमीय तर्कशक्ति एवं एजेंटिक क्षमता की ओर बढ़ रहा है, जिससे यह उपयोगकर्ता की तरफ से खुद भी कदम उठा सकता है।

गूगल ने ‘वाधवानी एआई’ को स्वास्थ्य और कृषि के लिए बहुभाषी एआई अनुप्रयोगों के विकास हेतु 45 लाख डॉलर की सहायता देने की घोषणा की। इसके साथ ही कंपनी राजस्थान में 150 मेगावाट की सौर परियोजना के लिए रिन्यू एनर्जी के साथ साझेदारी कर रही है।

इसके अलावा, भारतीय भाषाई विविधता को ध्यान में रखते हुए गूगल ने आईआईटी बंबई में इंडिक भाषा प्रौद्योगिकी अनुसंधान केंद्र की स्थापना के लिए 20 लाख डॉलर का प्रारंभिक योगदान देने की घोषणा भी की।

Published: December 17, 2025, 15:01 IST

Download Money9 App for the latest updates on Personal Finance.

Related

  • संसदीय समिति ने न्यूनतम पेंशन बढ़ाने की सिफारिश की, उम्मीद है सरकार जागेगी: कांग्रेस
  • भारत का सेमीकंडक्टर बाजार 2035 तक 300 अरब डॉलर पहुंचने का अनुमान
  • रेमंड रियल्टी का मुंबई में 3,000 करोड़ रुपये की आवास परियोजना के लिए संयुक्त उद्यम करार
  • एनसीएलएटी का वीडियोकॉन मामले में धूत भाइयों के खिलाफ दिवाला कार्यवाही पर रोक से इनकार
  • भारत में चीनी Apple और Samsung का बड़ा कारनामा, बदला ट्रेंड
  • AI और फंडिंग संकट से Startup सेक्टर में संकट, जुलाई 2025 से 4,500 कर्मचारियों की छंटनी

Latest

  • 1. Know the correct way to get KYC done!
  • 2. Why health insurance claim gets rejected?
  • 3. Power to Respond!
  • 4. What is Asset Under Management?
  • 5. No Worries on Medical Expenses!
  • Contact Us
  • About Us
  • Privacy & Cookies Notice
  • Complaint Redressal
  • Copyright © 2026 Money9. All rights reserved.
  • share
  • Facebook
  • Twitter
  • Whatsapp
  • LinkedIn
  • Telegram
close