• money9
  • Insurance
  • Saving
  • Mutual Funds
  • Mirae Asset MF
  • Breaking Briefs
downloadDownload The App
Close
  • Home
  • Videos
  • Podcast
  • Banking
  • Bulletin
  • Gold
  • Healthcare
  • Real Estate
  • Tax
  • Travel
  • Survey 2023
  • Survey Report
  • Breaking Briefs
  • Insurance
  • Savings
  • Loan
  • Crypto
  • Investment
  • Mutual Funds
  • Real Estate
  • Tax
  • Exclusive
  • Home / Exclusive

एंथम बायोसाइंसेज ने एंकर निवेशकों से 1,016 करोड़ रुपये जुटाए

एंथम बायोसाइंसेज ने अपने आईपीओ से पहले एंकर निवेशकों से 1,016 करोड़ रुपये जुटाए हैं। कंपनी ने 60 निवेशकों को 570 रुपये प्रति शेयर की दर से 1.78 करोड़ शेयर आवंटित किए। इन निवेशकों में अबू धाबी इन्वेस्टमेंट अथॉरिटी, गवर्नमेंट पेंशन फंड ग्लोबल, एचडीएफसी एमएफ और मोतीलाल ओसवाल एमएफ शामिल हैं। कंपनी का 3,395 करोड़ रुपये का आईपीओ 14 से 16 जुलाई तक खुलेगा और यह पूरी तरह से ऑफर फॉर सेल (OFS) है।

  • Manish Mishra
  • Last Updated : July 12, 2025, 15:44 IST
  • Follow
  • Follow

एंथम बायोसाइंसेज ने अपने सार्वजनिक निर्गम से पहले एंकर (बड़े) निवेशकों से 1,016 करोड़ रुपये जुटाए हैं।

कंपनी ने शुक्रवार देर रात शेयर बाजार को बताया कि एंकर बुक में भाग लेने वाले निवेशकों में अबू धाबी इन्वेस्टमेंट अथॉरिटी, गवर्नमेंट पेंशन फंड ग्लोबल, ईस्टस्प्रिंग इन्वेस्टमेंट्स, अमुंडी फंड्स, पाइनब्रिज ग्लोबल फंड्स और सोसायटी जेनरल, एचडीएफसी एमएफ (एमएफ), आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल एमएफ, एक्सिस एमएफ, यूटीआई एमएफ, क्वांट एमएफ और मोतीलाल ओसवाल एमएफ शामिल हैं।

परिपत्र के अनुसार, कंपनी ने 60 निवेशकों को 570 रुपये प्रति शेयर की दर से 1.78 करोड़ इक्विटी शेयर आवंटित किए हैं, जो मूल्य दायरे का ऊपरी स्तर है। इस प्रकार, कुल लेनदेन का आकार 1,016 करोड़ रुपये है।

बेंगलुरु स्थित फर्म का 3,395 करोड़ रुपये का आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) 14 जुलाई को सार्वजनिक सदस्यता के लिए खुलेगा और 16 जुलाई को बंद होगा। मूल्य दायरा 540-570 रुपये प्रति शेयर निर्धारित किया गया है।

Published: July 12, 2025, 15:44 IST

Download Money9 App for the latest updates on Personal Finance.

Related

  • संसदीय समिति ने न्यूनतम पेंशन बढ़ाने की सिफारिश की, उम्मीद है सरकार जागेगी: कांग्रेस
  • भारत का सेमीकंडक्टर बाजार 2035 तक 300 अरब डॉलर पहुंचने का अनुमान
  • रेमंड रियल्टी का मुंबई में 3,000 करोड़ रुपये की आवास परियोजना के लिए संयुक्त उद्यम करार
  • एनसीएलएटी का वीडियोकॉन मामले में धूत भाइयों के खिलाफ दिवाला कार्यवाही पर रोक से इनकार
  • भारत में चीनी Apple और Samsung का बड़ा कारनामा, बदला ट्रेंड
  • AI और फंडिंग संकट से Startup सेक्टर में संकट, जुलाई 2025 से 4,500 कर्मचारियों की छंटनी

Latest

  • 1. Know the correct way to get KYC done!
  • 2. Why health insurance claim gets rejected?
  • 3. Power to Respond!
  • 4. What is Asset Under Management?
  • 5. No Worries on Medical Expenses!
  • Contact Us
  • About Us
  • Privacy & Cookies Notice
  • Complaint Redressal
  • Copyright © 2026 Money9. All rights reserved.
  • share
  • Facebook
  • Twitter
  • Whatsapp
  • LinkedIn
  • Telegram
close