• money9
  • Insurance
  • Saving
  • Mutual Funds
  • Mirae Asset MF
  • Breaking Briefs
downloadDownload The App
Close
  • Home
  • Videos
  • Podcast
  • Banking
  • Bulletin
  • Gold
  • Healthcare
  • Real Estate
  • Tax
  • Travel
  • Survey 2023
  • Survey Report
  • Breaking Briefs
  • Insurance
  • Savings
  • Loan
  • Crypto
  • Investment
  • Mutual Funds
  • Real Estate
  • Tax
  • Exclusive
  • Home / Exclusive

बजाज इलेक्ट्रिकल्स भारत,पड़ोसी बाजारों के लिए मॉर्फी रिचर्ड्स के ब्रांड अधिकार करेगी हासिल

बजाज इलेक्ट्रिकल्स ने मंगलवार को बाजार बंद होने के बाद शेयर बाजारों को दी गई सूचना में बताया कि उसके निदेशक मंडल ने भारत, नेपाल, भूटान, बांग्लादेश, मालदीव और श्रीलंका के लिए मॉर्फी रिचर्ड्स के ब्रांड अधिकार हासिल करने के वास्ते 146 करोड़ रुपये के सौदे को मंजूरी दे दी है।

  • Money9
  • Last Updated : September 24, 2025, 14:06 IST
  • Follow
  • Follow

घरेलू उपकरण विनिर्माता कंपनी बजाज इलेक्ट्रिकल्स आयरलैंड स्थित ग्लेन इलेक्ट्रिक से मॉर्फी रिचर्ड्स के बौद्धिक संपदा अधिकारों का अधिग्रहण करेगी जिसमें भारत और पड़ोसी बाजारों के लिए ब्रांड अधिकार भी शामिल हैं।

बजाज इलेक्ट्रिकल्स ने मंगलवार को बाजार बंद होने के बाद शेयर बाजारों को दी गई सूचना में बताया कि उसके निदेशक मंडल ने भारत, नेपाल, भूटान, बांग्लादेश, मालदीव और श्रीलंका के लिए मॉर्फी रिचर्ड्स के ब्रांड अधिकार हासिल करने के वास्ते 146 करोड़ रुपये के सौदे को मंजूरी दे दी है।

कंपनी सूचना के अनुसार, यह लेनदेन दोनों पक्षों के बीच बातचीत और निश्चित समझौतों के निष्पादन तथा आवश्यक वैधानिक व नियामक अनुमोदन के अधीन होगा।

इससे पहले मार्च 2022 में बजाज इलेक्ट्रिकल्स ने मॉर्फी रिचर्ड्स के साथ अपने ट्रेडमार्क समझौते को एक जुलाई 2022 से अगले 15 वर्ष के लिए बढ़ा दिया था।

मॉर्फी रिचर्ड्स और ग्लेन इलेक्ट्रिक आयरलैंड के अंतरराष्ट्रीय विद्युत उपकरण समूह ग्लेन डिम्पलेक्स का ही हिस्सा हैं।

Published: September 24, 2025, 14:06 IST

Download Money9 App for the latest updates on Personal Finance.

Related

  • संसदीय समिति ने न्यूनतम पेंशन बढ़ाने की सिफारिश की, उम्मीद है सरकार जागेगी: कांग्रेस
  • भारत का सेमीकंडक्टर बाजार 2035 तक 300 अरब डॉलर पहुंचने का अनुमान
  • रेमंड रियल्टी का मुंबई में 3,000 करोड़ रुपये की आवास परियोजना के लिए संयुक्त उद्यम करार
  • एनसीएलएटी का वीडियोकॉन मामले में धूत भाइयों के खिलाफ दिवाला कार्यवाही पर रोक से इनकार
  • भारत में चीनी Apple और Samsung का बड़ा कारनामा, बदला ट्रेंड
  • AI और फंडिंग संकट से Startup सेक्टर में संकट, जुलाई 2025 से 4,500 कर्मचारियों की छंटनी

Latest

  • 1. Know the correct way to get KYC done!
  • 2. Why health insurance claim gets rejected?
  • 3. Power to Respond!
  • 4. What is Asset Under Management?
  • 5. No Worries on Medical Expenses!
  • Contact Us
  • About Us
  • Privacy & Cookies Notice
  • Complaint Redressal
  • Copyright © 2026 Money9. All rights reserved.
  • share
  • Facebook
  • Twitter
  • Whatsapp
  • LinkedIn
  • Telegram
close