• money9
  • Insurance
  • Saving
  • Mutual Funds
  • Mirae Asset MF
  • Breaking Briefs
downloadDownload The App
Close
  • Home
  • Videos
  • Podcast
  • Banking
  • Bulletin
  • Gold
  • Healthcare
  • Real Estate
  • Tax
  • Travel
  • Survey 2023
  • Survey Report
  • Breaking Briefs
  • Insurance
  • Savings
  • Loan
  • Crypto
  • Investment
  • Mutual Funds
  • Real Estate
  • Tax
  • Exclusive
  • Home / Exclusive

BOB Card से खरीदारी पर यहां मिल रहा बंपर डिस्काउंट, फ्रिज, टीवी, एसी पर 45,000 रुपये तक बचत

बीओबी कार्ड से Amazon, Reliance Digital, Croma, Flipkart और Melorra जैसे ई-कॉमर्स प्लेटफार्मों खरीदारी पर 45 हजार रुपये तक की बचत हो सकती है.

  • Money9
  • Last Updated : October 28, 2024, 19:29 IST
  • Follow
BoB Card प्‍र यहां मिल रही भारी छूट
  • Follow

दिवाली की शॉपिंग का बिल बढ़ता जा रहा है. इस बढ़ते बिल से कुछ राहत चाहिए, तो आइए बैंक ऑफ बड़ौदा के कार्ड पर मिल रहे धमाकेदार डिस्काउंंट्स के बारे में आपको बताते हैं. बीओबी कार्ड से Amazon, Reliance Digital, Croma, Flipkart और Melorra जैसे ई-कॉमर्स प्लेटफार्मों खरीदारी पर 45 हजार रुपये तक की बचत हो सकती है.

BOB CARD LIMITED ने अपने ऑफर के बारे में बताया है कि मोबाइल फोन, लैपटॉप, वॉशिंग मशीन, एयर कंडीशनर, माइक्रोवेव, फैशन और ब्यूटी उत्पाद, ग्रॉसरी या फर्नीचर चाहे जो भी खरीदें. BOB CARD से खरीदारी पर हर आइटम पर मोटा डिस्काउंट मिलेगा. कंपनी ने Festive Shopping Reward के तहत, BOB CARD से जुड़े प्रमुख रिटेलर्स के साथ साझेदारी की है.

BOB CARD LIMITED के MD और CEO रविंद्र राय ने कहा कि ग्राहकों के लिए इस दिवाली हम शानदार ऑफर्स लेकर आए हैं. हमारा लक्ष्य कार्डधारकों की दिवाली की खुशियों में चार चांद लगाना है. हम चाहते हैं कि इस दीवाली ग्राहक BOB CARD के साथ जश्न मनाएं और हर खरीदारी को किफायती बनाएं.

उन्होंने बताया कि ग्राहकों की त्योहारी खरीदारी के अनुभव को बेहतर बनाने के लिए 500 से ज्यादा ऑफर्स दिए जा रहे हैं. ये ऑफर्स हर खरीदारी पर अधिकतम लाभ देने के हिसाब से डिजाइन किए गए हैं. BOB CARD के ऑफर ऑनलाइन और फिजिकल स्टोर्स दोनों पर उपलब्ध हैं. खासतौर पर चार प्लेटफार्मों पर 45,000 रुपये से ज्यादा तक की बचा की जा सकती है.

यहां से खरीदारी पर मिलेगा मेगा डिस्काउंट

23 से 29 अक्टूबर के दौरान इन BOB कार्ड के साथ Amazon ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में 10% का इंस्टेंट डिस्काउंट के साथ मोबाइल, इलेक्ट्रॉनिक्स, ग्रॉसरी की खरीदारी की जा सकती है. यहां आपको अधिकतम अधिकतम 9000 रुपये की बचत हो सकती है. इसी तरह Flipkart की सेल में 1 नवंबर तक 10% इंस्टेंट डिस्काउंट का लाभ लिया जा सकता है. यहां अधिकतम 1000 रुपये की बचत की जा सकती है.

इन फिजिकल स्टोर्स पर भी छूट का फायदा

Reliance Digital के फिजिकल स्टोर या डिजिटल प्लेटफॉर्म पर 3 नवंबर तक 10% इंस्टेंट डिस्काउंट ले सकते हैं. यहां अधिकतम ₹15,000 रुपये की बचत की जा सकती है. इसके अलावा Croma पर 3 नवंबर तक 5% की छूट का फायदा ले कसते हैं. Melorra पर 30 अक्टूबर तक 10% छूट का फायदा लिया जा सकता है.

Published: October 28, 2024, 19:29 IST

Download Money9 App for the latest updates on Personal Finance.

  • Bank of Baroda

Related

  • संसदीय समिति ने न्यूनतम पेंशन बढ़ाने की सिफारिश की, उम्मीद है सरकार जागेगी: कांग्रेस
  • भारत का सेमीकंडक्टर बाजार 2035 तक 300 अरब डॉलर पहुंचने का अनुमान
  • रेमंड रियल्टी का मुंबई में 3,000 करोड़ रुपये की आवास परियोजना के लिए संयुक्त उद्यम करार
  • एनसीएलएटी का वीडियोकॉन मामले में धूत भाइयों के खिलाफ दिवाला कार्यवाही पर रोक से इनकार
  • भारत में चीनी Apple और Samsung का बड़ा कारनामा, बदला ट्रेंड
  • AI और फंडिंग संकट से Startup सेक्टर में संकट, जुलाई 2025 से 4,500 कर्मचारियों की छंटनी

Latest

  • 1. Know the correct way to get KYC done!
  • 2. Why health insurance claim gets rejected?
  • 3. Power to Respond!
  • 4. What is Asset Under Management?
  • 5. No Worries on Medical Expenses!
  • Contact Us
  • About Us
  • Privacy & Cookies Notice
  • Complaint Redressal
  • Copyright © 2026 Money9. All rights reserved.
  • share
  • Facebook
  • Twitter
  • Whatsapp
  • LinkedIn
  • Telegram
close