• money9
  • Insurance
  • Saving
  • Mutual Funds
  • Mirae Asset MF
  • Breaking Briefs
downloadDownload The App
Close
  • Home
  • Videos
  • Podcast
  • Banking
  • Bulletin
  • Gold
  • Healthcare
  • Real Estate
  • Tax
  • Travel
  • Survey 2023
  • Survey Report
  • Breaking Briefs
  • Insurance
  • Savings
  • Loan
  • Crypto
  • Investment
  • Mutual Funds
  • Real Estate
  • Tax
  • Exclusive
  • Home / Exclusive

वाणिज्य मंत्री गोयल ने सिंगापुर के निवेशकों से भारत में अवसर तलाशने का आग्रह किया

गोयल ने शनिवार को 'इंडिया सिंगापुर: पार्टनरशिप फॉर ग्रोथ' विषय पर निवेशकों के साथ एक बैठक में कहा, ''मैं आप सभी से आग्रह करूंगा कि आप भारत द्वारा प्रस्तुत अवसरों के पैमाने पर गौर करें।''

  • Money9
  • Last Updated : October 4, 2025, 15:08 IST
  • Follow
**EDS: IMAGE VIA PIB** New Delhi: Union Minister for Commerce & Industry, Consumer Affairs, Food & Public Distribution and Textiles, Piyush Goyal briefs the media on Cabinet decisions at National Media Centre, in New Delhi, Thursday, March 7, 2024. (PTI Photo)
  • Follow

वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने सिंगापुर के निवेशकों से आर्थिक वृद्धि के क्षेत्र में भारत द्वारा प्रस्तुत अवसरों पर विचार करने का आग्रह किया।

गोयल ने शनिवार को ‘इंडिया सिंगापुर: पार्टनरशिप फॉर ग्रोथ’ विषय पर निवेशकों के साथ एक बैठक में कहा, ”मैं आप सभी से आग्रह करूंगा कि आप भारत द्वारा प्रस्तुत अवसरों के पैमाने पर गौर करें।”

तीव्र आर्थिक वृद्धि पर जोर देते हुए मंत्री ने भारत की तीन खास विशेषताओं पर प्रकाश डाला – इसके बाजार का आकार, अवसर और इसके कार्यबल का कौशल।

उन्होंने कहा, ”हम साथ मिलकर काम करने तथा भारत सिंगापुर बिजनेस राउंडटेबल द्वारा शुरू की गई विभिन्न पहलों को तेजी से आगे बढ़ाने पर विचार कर रहे हैं।”

उन्होंने बताया कि सार्वजनिक और निजी दोनों क्षेत्रों के अधिकारी अथक प्रयास कर रहे हैं तथा ऐसे मॉडल तैयार कर रहे हैं, जिनसे दोनों देशों के संबंधों को तेजी से आगे बढ़ाने में मदद मिलेगी।

सिंगापुर की यात्रा पर आए गोयल ने कहा, ”मुझे लगता है कि एक साथ मिलकर कई नई सीमाएं हैं, जिन्हें पार करना होगा।”

मंत्री ने कहा कि चाहे वह पूंजी का क्षेत्र हो, अनुसंधान और विकास हो, मानव संसाधन, कौशल, प्रतिभा या शिक्षा का क्षेत्र हो, भारत और सिंगापुर मिलकर सभी क्षेत्रों में आगे बढ़ने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

उन्होंने बताया कि भारत के सभी वाणिज्य और उद्योग मंडल, सिंगापुर के चैंबर्स के साथ ही यूरोपीय, अमेरिकी और जापानी कंपनियों के प्रतिनिधि शुक्रवार को एक मंच पर एकत्र हुए ताकि भारत में मौजूद अवसरों की तलाश की जा सके।

उन्होंने कहा, ”अगर हमने इस अवसर को खो दिया, अगर हम इस साझेदारी की बनी हुई रफ्तार को नहीं संभाल पाए, तो हम एक बेहद अहम मौके को गंवा देंगे।”

गोयल ने निवेशकों को संबोधित करते हुए कहा, ”हमें आपके सहयोग की जरूरत है। हमें आप सभी के साथ… और व्यापार जगत के शुभचिंतकों के साथ मिलकर काम करने की जरूरत है।”

उन्होंने भरोसा जताया कि भारत-सिंगापुर साझेदारी तेज रफ्तार पकड़ेगी, जिससे इस एशियाई वित्तीय केंद्र (सिंगापुर) और भारतीय बाजार के बीच संबंध में बड़ा बदलाव आएगा।

Published: October 4, 2025, 15:08 IST

Download Money9 App for the latest updates on Personal Finance.

Related

  • संसदीय समिति ने न्यूनतम पेंशन बढ़ाने की सिफारिश की, उम्मीद है सरकार जागेगी: कांग्रेस
  • भारत का सेमीकंडक्टर बाजार 2035 तक 300 अरब डॉलर पहुंचने का अनुमान
  • रेमंड रियल्टी का मुंबई में 3,000 करोड़ रुपये की आवास परियोजना के लिए संयुक्त उद्यम करार
  • एनसीएलएटी का वीडियोकॉन मामले में धूत भाइयों के खिलाफ दिवाला कार्यवाही पर रोक से इनकार
  • भारत में चीनी Apple और Samsung का बड़ा कारनामा, बदला ट्रेंड
  • AI और फंडिंग संकट से Startup सेक्टर में संकट, जुलाई 2025 से 4,500 कर्मचारियों की छंटनी

Latest

  • 1. Know the correct way to get KYC done!
  • 2. Why health insurance claim gets rejected?
  • 3. Power to Respond!
  • 4. What is Asset Under Management?
  • 5. No Worries on Medical Expenses!
  • Contact Us
  • About Us
  • Privacy & Cookies Notice
  • Complaint Redressal
  • Copyright © 2026 Money9. All rights reserved.
  • share
  • Facebook
  • Twitter
  • Whatsapp
  • LinkedIn
  • Telegram
close