• हिन्दी
  • ગુજરાતી
  • বাংলা
  • తెలుగు
  • मराठी
  • ಕನ್ನಡ
  • money9
  • Insurance
  • Saving
  • Mutual Funds
  • Mirae Asset MF
  • Breaking Briefs
downloadDownload The App
Close
  • Home
  • Videos
  • Podcast
  • Banking
  • Bulletin
  • Gold
  • Healthcare
  • Real Estate
  • Tax
  • Travel
  • Survey 2023
  • Survey Report
  • Breaking Briefs
  • Insurance
  • Savings
  • Loan
  • Crypto
  • Investment
  • Mutual Funds
  • Real Estate
  • Tax
  • Exclusive
  • Home / Exclusive

जीएसटी 2.0: एफएमसीजी कंपनियों को दो महीने के भीतर उत्पादों की कीमतों में पूर्ण समायोजन की उम्मीद

कंपनियों के पास ‘‘गैर-मानक’’ कीमतें अपनाने के अलावा कोई अन्य विकल्प नहीं है क्योंकि उनके पास चीजों का वजन (ग्रामेज) तेजी से बढ़ाने के लिए पर्याप्त समय नहीं है, जिसके लिए कारखाने के ढांचे में बदलाव की आवश्यकता होती है।

  • Money9
  • Last Updated : September 24, 2025, 14:03 IST
  • Follow
जीएसटी
  • Follow

जीएसटी की कम दरें लागू होने के साथ रोजमर्रा के इस्तेमाल वाली वस्तुएं बनाने वाली कंपनियों को अपने उत्पादों के लिए कम कीमतें तय करने में चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा है, लेकिन उन्हें दो महीने के भीतर कीमतों में पूर्ण समायोजन की उम्मीद है।

रोजमर्रा के इस्तेमाल वाली वस्तुएं बनाने वाली (एफएमसीजी) कंपनियों ने अपने उत्पाद के मूल्य कम से कम दो रुपये, पांच रुपये और 10 रुपये तक कम किए हैं।

अब पारले जी बिस्कुट का एक छोटा पैकेट जिसकी कीमत पहले पांच रुपये थी अब वह 4.5 रुपये का हो गया है। शैम्पू का पाउच जिसकी कीमत दो रुपये थी अब 1.75 रुपये का हो गया है।

उद्योग जगत से जुड़े लोगों एवं विशेषज्ञों के अनुसार, कंपनियों के पास ‘‘गैर-मानक’’ कीमतें अपनाने के अलावा कोई अन्य विकल्प नहीं है क्योंकि उनके पास चीजों का वजन (ग्रामेज) तेजी से बढ़ाने के लिए पर्याप्त समय नहीं है, जिसके लिए कारखाने के ढांचे में बदलाव की आवश्यकता होती है।

अस्थायी उपाय के तौर पर उन्होंने सरकारी निर्देशों का पालन करने के लिए लोकप्रिय मूल्य पैक की अधिकतम खुदरा कीमत कम कर दी है।

माल एवं सेवा कर (जीएसटर) की दो स्तरीय पांच प्रतिशत और 18 प्रतिशत दरें 22 सितंबर से प्रभावी हो गई हैं।

पारले प्रोडक्ट्स के उपाध्यक्ष मयंक शाह ने ‘पीटीआई-भाषा’ से कहा, ‘‘ हां, यह पूरी तरह से अस्थायी है। आम तौर पर जब भी आप किसी बदलाव या ऐसी किसी चीज की बात करते हैं, तो पैक के वजन में बदलाव करते हैं। इस तरह की चीजों में लगभग डेढ़ से दो महीने का समय लगता है। कंपनियां आमतौर पर डेढ़ से दो महीने का अतिरिक्त समय लेकर काम करती है।’’

वर्तमान में पारले जी बिस्कुट का एक पैकेट जिसकी कीमत पहले पांच रुपये थी, अब जीएसटी लाभ लागू होने के बाद 4.45 रुपये में बिक रहा है।

शाह ने कहा, ‘‘ आज, जब हम बात कर रहे हैं, मेरे अक्टूबर और नवंबर के रैपर छप चुके हैं। अब मेरे लिए बाहर जाकर वजन में कोई बदलाव करना और एमआरपी स्थिर रखना मुश्किल है। तो जाहिर है हम इसे गैर-मानक मूल्य बिंदुओं पर इन्हें बेच रहे हैं।’’

नुवामा इंस्टीट्यूशनल इक्विटीज के अबनीश रॉय ने कहा कि ये एफएमसीजी कंपनियों द्वारा ‘‘अल्पकालिक उपाय’’ हैं।

उन्होंने कहा, ‘‘ आखिरकार कंपनियां अपने (सामान का) वजन बढ़ाएंगी और दो रुपये, पांच रुपये और 10 रुपये आदि के मूल्य पर वापस आ जाएंगी क्योंकि स्पष्ट रूप से 4.5 रुपये या 4.6 रुपये के मूल्य व्यावहारिक नहीं हैं।’’

डाबर के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) मोहित मल्होत्रा ​​ने कहा कि उनकी कंपनी ने अपने पैक की कीमतों में समायोजन किया है।

उन्होंने कहा, ‘‘ डाबर में हमारा मानना ​​है कि सामर्थ्य कभी भी गुणवत्ता की कीमत पर नहीं आना चाहिए। इसीलिए हमने अपने खंड में कीमतों को सक्रिय रूप से समायोजित किया है। जीएसटी कटौती के अनुरूप हम सुनिश्चित कर रहे हैं कि हर उपभोक्ता इसका लाभ उठा सके…।’’

Published: September 24, 2025, 14:03 IST

Download Money9 App for the latest updates on Personal Finance.

Related

  • मदर ऑफ ऑल डील भारत के लिए फायदेमंद, बढ़ेगा एक्सपोर्ट और रोजगार
  • दिल्ली को देश का आर्थिक केंद्र बनाने की जरूरत: मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता
  • बजट में नीतिगत निरंतरता, सीमा शुल्क सुधारों पर ध्यान दे सरकार: स्कोडा ऑटो फॉक्सवैगन
  • छह गीगाहर्ट्ज बैंड में 500 मेगाहर्ट्ज का स्पेक्ट्रम लाइसेंस से मुक्त, वाई-फाई को मिलेगा बढ़ावा
  • आवासीय रियल एस्टेट का रुझान बदला, अब महंगे-बड़े घरों का बोलबालाः रिपोर्ट
  • डब्ल्यूईएफ 2026: अदाणी समूह ने भारत के लिए 66 अरब डॉलर के निवेश की योजना की प्रस्तुत

Latest

  • 1. Know the correct way to get KYC done!
  • 2. Why health insurance claim gets rejected?
  • 3. Power to Respond!
  • 4. What is Asset Under Management?
  • 5. No Worries on Medical Expenses!
  • Trending Stories

  • केंद्रीय बजट 2026-27 में आयकर दरों में कोई बदलाव नहीं
  • बजट ने रत्न और आभूषणों के लिए मुख्य बाधाओं को दूर किया: उद्योग
  • पंजाब: प्रधानमंत्री मोदी ने आदमपुर हवाई अड्डे का नाम बदलकर गुरु रविदास महाराज जी हवाई अड्डा किया
  • केंद्रीय बजट में सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को 4,551 करोड़ रुपये आवंटित किए गए
  • आम बजट से पूर्व कामकाज सुस्त रहने के बीच तेल-तिलहन कीमतों में गिरावट
  • TV9 Sites

  • TV9 Hindi
  • TV9Telugu.com
  • TV9 Marathi
  • TV9 Gujarati
  • TV9 Kannada
  • TV9 Bangla
  • TV9 English
  • News9 Live
  • Trends9
  • Tv9tamilnews
  • Assamtv9
  • Malayalamtv9
  • Money9 Sites

  • Money9 Hindi
  • Money9 English
  • Money9 Marathi
  • Money9 Telugu
  • Money9 Gujarati
  • Money9 Kannada
  • Money9 Bangla
  • Money9live
  • Topics

  • Insurance
  • Savings
  • Loan
  • Stocks
  • Mutual Funds
  • Real Estate
  • Tax
  • Crypto
  • Exclusive
  • Follow us

  • FaceBook
  • Twitter
  • Youtube
  • Instagram
  • Linkedin
  • Download App

  • play_store
  • App_store
  • Contact Us
  • About Us
  • Advertise With Us
  • Privacy & Cookies Notice
  • Complaint Redressal
  • Copyright © 2026 Money9. All rights reserved.
  • share
  • Facebook
  • Twitter
  • Whatsapp
  • LinkedIn
  • Telegram
close