• money9
  • Insurance
  • Saving
  • Mutual Funds
  • Mirae Asset MF
  • Breaking Briefs
downloadDownload The App
Close
  • Home
  • Videos
  • Podcast
  • Banking
  • Bulletin
  • Gold
  • Healthcare
  • Real Estate
  • Tax
  • Travel
  • Survey 2023
  • Survey Report
  • Breaking Briefs
  • Insurance
  • Savings
  • Loan
  • Crypto
  • Investment
  • Mutual Funds
  • Real Estate
  • Tax
  • Exclusive
  • Home / Exclusive

GST को मिला 8 साल का सफर, पीएम मोदी बोले- यह आर्थिक बदलाव का इंजन बना

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जीएसटी को एक ऐतिहासिक आर्थिक सुधार बताया है जिसने भारत के बाजार को एकजुट किया और छोटे कारोबारियों के लिए व्यापार को आसान बनाया. 1 जुलाई 2017 को लागू जीएसटी ने 17 कर और 13 उपकरों को समाहित कर एक सरल और डिजिटल टैक्स प्रणाली बनाई.

  • Manish Mishra
  • Last Updated : July 1, 2025, 18:58 IST
  • Follow
जीएसटी
  • Follow

जीएसटी को लागू हुए 8 साल पूरे हो गए हैं. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इसे एक ऐतिहासिक सुधार करार दिया है. उन्होंने कहा कि इसने भारत के आर्थिक ढांचे को नया रूप दिया है. छोटे और मझोले कारोबारियों के लिए कारोबार करना अब पहले से ज्यादा आसान हो गया है. साथ ही जीएसटी ने देश के बाजार को एकजुट किया है और सहकारी संघवाद को मजबूती दी है.

छोटे कारोबारियों के लिए आसान हुआ व्यापार

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि जीएसटी ने अनुपालन के बोझ को कम किया है. खासतौर से छोटे और मझोले उद्यमों को अब कारोबार में पहले से ज्यादा सहूलियत मिल रही है. इसके चलते देशभर में व्यापारिक माहौल बेहतर हुआ है और कर प्रणाली को भी सरल बनाया गया है.

एकीकृत बाजार की दिशा में बड़ा कदम

सरकार ने बताया कि जीएसटी लागू होने से पहले 17 अलग-अलग कर और 13 उपकर थे. 1 जुलाई 2017 से जीएसटी लागू होने के बाद इन सभी को एक में समाहित कर दिया गया. इससे एक देश एक कर की सोच को मजबूती मिली और डिजिटल कर प्रणाली को बढ़ावा मिला.

राजस्व में हुआ तिगुना इजाफा

वित्त मंत्रालय ने बताया कि पहले साल यानी 2017-18 में कुल जीएसटी संग्रह 7 लाख करोड़ रुपये था. वहीं 2024-25 में यह बढ़कर 22 लाख करोड़ रुपये पहुंच गया. यह करीब तीन गुना की वृद्धि है. इससे यह संकेत मिलता है कि देश में टैक्स अनुपालन बेहतर हुआ है और अर्थव्यवस्था ज्यादा संगठित हुई है.

सहकारी संघवाद को मिली मजबूती

प्रधानमंत्री ने यह भी कहा कि जीएसटी ने राज्यों को बराबरी का भागीदार बनाया है. इससे सही मायनों में सहकारी संघवाद को बढ़ावा मिला है. सभी राज्य और केंद्र अब एक साझा आर्थिक ढांचे में काम कर रहे हैं जिससे पूरे देश को लाभ हो रहा है.

Published: July 1, 2025, 18:58 IST

Download Money9 App for the latest updates on Personal Finance.

Related

  • संसदीय समिति ने न्यूनतम पेंशन बढ़ाने की सिफारिश की, उम्मीद है सरकार जागेगी: कांग्रेस
  • भारत का सेमीकंडक्टर बाजार 2035 तक 300 अरब डॉलर पहुंचने का अनुमान
  • रेमंड रियल्टी का मुंबई में 3,000 करोड़ रुपये की आवास परियोजना के लिए संयुक्त उद्यम करार
  • एनसीएलएटी का वीडियोकॉन मामले में धूत भाइयों के खिलाफ दिवाला कार्यवाही पर रोक से इनकार
  • भारत में चीनी Apple और Samsung का बड़ा कारनामा, बदला ट्रेंड
  • AI और फंडिंग संकट से Startup सेक्टर में संकट, जुलाई 2025 से 4,500 कर्मचारियों की छंटनी

Latest

  • 1. Know the correct way to get KYC done!
  • 2. Why health insurance claim gets rejected?
  • 3. Power to Respond!
  • 4. What is Asset Under Management?
  • 5. No Worries on Medical Expenses!
  • Contact Us
  • About Us
  • Privacy & Cookies Notice
  • Complaint Redressal
  • Copyright © 2026 Money9. All rights reserved.
  • share
  • Facebook
  • Twitter
  • Whatsapp
  • LinkedIn
  • Telegram
close