• money9
  • Insurance
  • Saving
  • Mutual Funds
  • Mirae Asset MF
  • Breaking Briefs
downloadDownload The App
Close
  • Home
  • Videos
  • Podcast
  • Banking
  • Bulletin
  • Gold
  • Healthcare
  • Real Estate
  • Tax
  • Travel
  • Survey 2023
  • Survey Report
  • Breaking Briefs
  • Insurance
  • Savings
  • Loan
  • Crypto
  • Investment
  • Mutual Funds
  • Real Estate
  • Tax
  • Exclusive
  • Home / Exclusive

भारत में फोटोनिक मॉड्यूल,चिप इकाई स्थापित करने के लिए 500 करोड़ रुपये का निवेश करेगा जीएक्स ग्रुप

जीएक्स ग्रुप के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) परितोष प्रजापति ने कहा कि गुड़गांव के मानेसर में मुख्यालय वाली इस नई अनुषंगी कंपनी से रोजगार के 300 से अधिक प्रत्यक्ष अवसर सृजित होने की उम्मीद है।

  • Money9
  • Last Updated : October 24, 2025, 14:52 IST
  • Follow
दुनिया का सबसे छोटा चिप
  • Follow

ब्रॉडबैंड उपकरण विनिर्माता जीएक्स ग्रुप ने 500 करोड़ रुपये के शुरुआती निवेश से भारत में एक फोटोनिक मॉड्यूल और चिप इकाई स्थापित करने की शुक्रवार को जानकारी दी।

जीएक्स ग्रुप के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) परितोष प्रजापति ने कहा कि गुड़गांव के मानेसर में मुख्यालय वाली इस नई अनुषंगी कंपनी से रोजगार के 300 से अधिक प्रत्यक्ष अवसर सृजित होने की उम्मीद है।

समूह के वर्तमान में भारत में करीब 250 कर्मचारी हैं।

प्रजापति ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया कि पहले चरण के 500 करोड़ रुपये का निवेश राजस्थान के भिवाड़ी में एक विनिर्माण सुविधा स्थापित करने और चेन्नई स्थित अपने मौजूदा अनुसंधान एवं विकास केंद्र के विस्तार पर किया जाएगा।

उन्होंने कहा, ‘‘ हम वित्त वर्ष 2026-27 की पहली तिमाही तक इस सुविधा और अनुसंधान एवं विकास केंद्र का संचालन शुरू कर देंगे। इसके तुरंत बाद हम चिप का उत्पादन शुरू कर देंगे। स्थानीय बाजार में अक्टूबर 2026 तक चिप उपलब्ध हो जाएंगे।’’

जीएक्स ग्रुप के मौजूदा ग्राहकों में एयरटेल, एसीटी और टाटा प्ले शामिल हैं।

Published: October 24, 2025, 14:52 IST

Download Money9 App for the latest updates on Personal Finance.

Related

  • संसदीय समिति ने न्यूनतम पेंशन बढ़ाने की सिफारिश की, उम्मीद है सरकार जागेगी: कांग्रेस
  • भारत का सेमीकंडक्टर बाजार 2035 तक 300 अरब डॉलर पहुंचने का अनुमान
  • रेमंड रियल्टी का मुंबई में 3,000 करोड़ रुपये की आवास परियोजना के लिए संयुक्त उद्यम करार
  • एनसीएलएटी का वीडियोकॉन मामले में धूत भाइयों के खिलाफ दिवाला कार्यवाही पर रोक से इनकार
  • भारत में चीनी Apple और Samsung का बड़ा कारनामा, बदला ट्रेंड
  • AI और फंडिंग संकट से Startup सेक्टर में संकट, जुलाई 2025 से 4,500 कर्मचारियों की छंटनी

Latest

  • 1. Know the correct way to get KYC done!
  • 2. Why health insurance claim gets rejected?
  • 3. Power to Respond!
  • 4. What is Asset Under Management?
  • 5. No Worries on Medical Expenses!
  • Contact Us
  • About Us
  • Privacy & Cookies Notice
  • Complaint Redressal
  • Copyright © 2026 Money9. All rights reserved.
  • share
  • Facebook
  • Twitter
  • Whatsapp
  • LinkedIn
  • Telegram
close