• money9
  • Insurance
  • Saving
  • Mutual Funds
  • Mirae Asset MF
  • Breaking Briefs
downloadDownload The App
Close
  • Home
  • Videos
  • Podcast
  • Banking
  • Bulletin
  • Gold
  • Healthcare
  • Real Estate
  • Tax
  • Travel
  • Survey 2023
  • Survey Report
  • Breaking Briefs
  • Insurance
  • Savings
  • Loan
  • Crypto
  • Investment
  • Mutual Funds
  • Real Estate
  • Tax
  • Exclusive
  • Home / Exclusive

सात प्रमुख शहरों में जनवरी-जून में एक करोड़ रुपये से कम कीमत के घरों की बिक्री 32 प्रतिशत घटी

जनवरी-जून 2025 के दौरान भारत के सात प्रमुख शहरों में एक करोड़ रुपये से कम कीमत वाले घरों की बिक्री में 32 प्रतिशत की भारी गिरावट दर्ज की गई है। जेएलएल इंडिया की रिपोर्ट के अनुसार इस अवधि में कुल आवास बिक्री 13 प्रतिशत घटी, जबकि एक करोड़ रुपये से अधिक कीमत वाले प्रीमियम घरों की मांग में 6 प्रतिशत की वृद्धि हुई। प्रीमियम सेगमेंट की हिस्सेदारी अब कुल बिक्री का 62 प्रतिशत हो गई है।

  • Manish Mishra
  • Last Updated : July 22, 2025, 17:13 IST
  • Follow
  • Follow

देश के सात प्रमुख शहरों में जनवरी-जून 2025 के दौरान एक करोड़ रुपये से कम कीमत वाले घरों की बिक्री में 32 प्रतिशत की गिरावट आई।

रियल एस्टेट सलाहकार जेएलएल इंडिया ने यह जानकारी देते हुए कहा कि इस दौरान प्रीमियम घरों की मांग में पांच प्रतिशत की वृद्धि हुई।

जेएलएल इंडिया ने मंगलवार को आवास बाजार पर अपनी रिपोर्ट जारी की, जिसके मुताबिक जनवरी-जून, 2025 में सात शहरों – मुंबई महानगर क्षेत्र (एमएमआर), दिल्ली-एनसीआर, कोलकाता, चेन्नई, हैदराबाद, बेंगलुरु और पुणे में घरों की बिक्री सालाना 13 प्रतिशत घटकर 1,34,776 इकाई रह गई।

इन आंकड़ों में सभी श्रेणियों के अपार्टमेंट शामिल हैं। रोहाउस, विला और प्लॉट को इसमें शामिल नहीं किया गया है।

आंकड़ों के अनुसार, जनवरी-जून में फ्लैट (एक करोड़ रुपये से कम) की बिक्री सालाना 32 प्रतिशत घटकर 51,804 इकाई रह गई।

हालांकि, इस दौरान प्रीमियम अपार्टमेंट (एक करोड़ रुपये से अधिक) की बिक्री छह प्रतिशत बढ़कर 82,972 इकाई हो गई।

जेएलएल इंडिया ने कहा, ‘‘2025 की पहली छमाही के दौरान एक करोड़ रुपये और उससे अधिक मूल्य के अपार्टमेंट की हिस्सेदारी कुल बिक्री में लगभग 62 प्रतिशत थी, जबकि पिछले साल की इसी अवधि में यह आंकड़ा 51 प्रतिशत था।’’

समीक्षाधीन अवधि में एक करोड़ रुपये से कम कीमत वाले घरों की हिस्सेदारी कुल बिक्री में सालाना आधार पर 49 प्रतिशत से घटकर 38 प्रतिशत रह गई।

जेएलएल इंडिया के मुख्य अर्थशास्त्री और अनुसंधान प्रमुख सामंतक दास ने कहा कि लक्जरी घरों की बिक्री में लगातार वृद्धि खरीदारों की बढ़ती समृद्धि, बदलती जीवनशैली की आकांक्षाओं और बड़े आवास की बढ़ती मांग का संकेत देती है।

Published: July 22, 2025, 17:13 IST

Download Money9 App for the latest updates on Personal Finance.

Related

  • संसदीय समिति ने न्यूनतम पेंशन बढ़ाने की सिफारिश की, उम्मीद है सरकार जागेगी: कांग्रेस
  • भारत का सेमीकंडक्टर बाजार 2035 तक 300 अरब डॉलर पहुंचने का अनुमान
  • रेमंड रियल्टी का मुंबई में 3,000 करोड़ रुपये की आवास परियोजना के लिए संयुक्त उद्यम करार
  • एनसीएलएटी का वीडियोकॉन मामले में धूत भाइयों के खिलाफ दिवाला कार्यवाही पर रोक से इनकार
  • भारत में चीनी Apple और Samsung का बड़ा कारनामा, बदला ट्रेंड
  • AI और फंडिंग संकट से Startup सेक्टर में संकट, जुलाई 2025 से 4,500 कर्मचारियों की छंटनी

Latest

  • 1. Know the correct way to get KYC done!
  • 2. Why health insurance claim gets rejected?
  • 3. Power to Respond!
  • 4. What is Asset Under Management?
  • 5. No Worries on Medical Expenses!
  • Contact Us
  • About Us
  • Privacy & Cookies Notice
  • Complaint Redressal
  • Copyright © 2026 Money9. All rights reserved.
  • share
  • Facebook
  • Twitter
  • Whatsapp
  • LinkedIn
  • Telegram
close