• money9
  • Insurance
  • Saving
  • Mutual Funds
  • Mirae Asset MF
  • Breaking Briefs
downloadDownload The App
Close
  • Home
  • Videos
  • Podcast
  • Banking
  • Bulletin
  • Gold
  • Healthcare
  • Real Estate
  • Tax
  • Travel
  • Survey 2023
  • Survey Report
  • Breaking Briefs
  • Insurance
  • Savings
  • Loan
  • Crypto
  • Investment
  • Mutual Funds
  • Real Estate
  • Tax
  • Exclusive
  • Home / Exclusive

उद्योग को नेतृत्व में लैंगिक और जातिगत विविधता को बढ़ावा देना चाहिए: उपराष्ट्रपति

उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने बृहस्पतिवार को कहा कि भारतीय उद्योग जगत को अब बाज़ारों में ही नहीं, बल्कि विचारों, मानकों और समाधानों में भी अपनी वैश्विक उपस्थिति का विस्तार करना होगा।

  • Manish Mishra
  • Last Updated : July 10, 2025, 21:30 IST
  • Follow
  • Follow

उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने बृहस्पतिवार को कहा कि भारतीय उद्योग जगत को अब बाज़ारों में ही नहीं, बल्कि विचारों, मानकों और समाधानों में भी अपनी वैश्विक उपस्थिति का विस्तार करना होगा।

उन्होंने उद्योग जगत से सूक्ष्म, लघु एवं मझोले उद्यमों (एमएसएमई) का समर्थन करके और नेतृत्व में लैंगिक और जातिगत विविधता को बढ़ावा देकर समावेशिता की एक ताकत बनने का आह्वान किया।

सीआईआई-आईटीसी सस्टेनेबिलिटी अवार्ड्स के 19वें संस्करण को संबोधित करते हुए धनखड़ ने निजी क्षेत्र को नई परियोजनाओं के लिए प्रोत्साहित करते हुए चार स्तंभों – गुणवत्ता, विश्वास, नवाचार और आधुनिक प्रासंगिकता के लिए पुनर्कल्पित प्राचीन ज्ञान पर ‘ब्रांड इंडिया’ के निर्माण का आह्वान किया।

उपराष्ट्रपति ने बताया कि निजी क्षेत्र को न केवल एक आर्थिक कर्ता के रूप में, बल्कि भारत के भविष्य के सह-निर्माता के रूप में भी अपनी भूमिका निभानी चाहिए।

धनखड़ ने कहा, ‘‘हम भाड़े के सैनिक नहीं हैं, हम शोषण के पक्षधर नहीं हैं। हम समाज के भले के लिए अपने सपनों को साकार करने हेतु अपनी ऊर्जा के सकारात्मक उपयोग में विश्वास करते हैं। एक सच्चा विकसित राष्ट्र वह है जहां अवसर कुछ लोगों का विशेषाधिकार न होकर सभी का अधिकार हो।’’

Published: July 10, 2025, 21:30 IST

Download Money9 App for the latest updates on Personal Finance.

Related

  • संसदीय समिति ने न्यूनतम पेंशन बढ़ाने की सिफारिश की, उम्मीद है सरकार जागेगी: कांग्रेस
  • भारत का सेमीकंडक्टर बाजार 2035 तक 300 अरब डॉलर पहुंचने का अनुमान
  • रेमंड रियल्टी का मुंबई में 3,000 करोड़ रुपये की आवास परियोजना के लिए संयुक्त उद्यम करार
  • एनसीएलएटी का वीडियोकॉन मामले में धूत भाइयों के खिलाफ दिवाला कार्यवाही पर रोक से इनकार
  • भारत में चीनी Apple और Samsung का बड़ा कारनामा, बदला ट्रेंड
  • AI और फंडिंग संकट से Startup सेक्टर में संकट, जुलाई 2025 से 4,500 कर्मचारियों की छंटनी

Latest

  • 1. Know the correct way to get KYC done!
  • 2. Why health insurance claim gets rejected?
  • 3. Power to Respond!
  • 4. What is Asset Under Management?
  • 5. No Worries on Medical Expenses!
  • Contact Us
  • About Us
  • Privacy & Cookies Notice
  • Complaint Redressal
  • Copyright © 2026 Money9. All rights reserved.
  • share
  • Facebook
  • Twitter
  • Whatsapp
  • LinkedIn
  • Telegram
close