• money9
  • Insurance
  • Saving
  • Mutual Funds
  • Mirae Asset MF
  • Breaking Briefs
downloadDownload The App
Close
  • Home
  • Videos
  • Podcast
  • Banking
  • Bulletin
  • Gold
  • Healthcare
  • Real Estate
  • Tax
  • Travel
  • Survey 2023
  • Survey Report
  • Breaking Briefs
  • Insurance
  • Savings
  • Loan
  • Crypto
  • Investment
  • Mutual Funds
  • Real Estate
  • Tax
  • Exclusive
  • Home / Exclusive

इंडिगो 25 दिसंबर से नवी मुंबई हवाई अड्डे से उड़ानें शुरू करेगी

इंडिगो ने यह भी कहा कि वह मुंबई महानगर क्षेत्र के दूसरे हवाई अड्डे से अपने परिचालन का विस्तार करने की योजना बना रही है। इसमें समय के साथ और अधिक गंतव्यों को जोड़ा जाएगा।

  • Money9
  • Last Updated : November 15, 2025, 14:07 IST
  • Follow
  • Follow

इंडिगो ने शनिवार को कहा कि वह 25 दिसंबर से नवनिर्मित नवी मुंबई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से उड़ान संचालन शुरू करेगी। इसके तहत घरेलू हवाई सेवाओं के जरिये 10 शहरों को जोड़ा जाएगा।

इंडिगो ने यह भी कहा कि वह मुंबई महानगर क्षेत्र के दूसरे हवाई अड्डे से अपने परिचालन का विस्तार करने की योजना बना रही है। इसमें समय के साथ और अधिक गंतव्यों को जोड़ा जाएगा।

नवी मुंबई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा (एनएमआईए) 1,160 हेक्टेयर में फैला है और इसके पहले चरण में एक टर्मिनल और एक रनवे होगा। इसकी वार्षिक यात्री क्षमता दो करोड़ होगी। हवाई अड्डे का पहला चरण 19,650 करोड़ रुपये की लागत से बनाया गया है।

इसका उद्घाटन इस साल आठ अक्टूबर को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने किया था।

इंडिगो ने कहा कि वह 25 दिसंबर से इस हवाई अड्डे को दिल्ली, बेंगलुरु, हैदराबाद, अहमदाबाद, लखनऊ, उत्तरी गोवा (मोपा), जयपुर, नागपुर, कोचीन और मैंगलोर सहित भारत के दस शहरों से जोड़ेगी।

एक अन्य एयरलाइन अकासा एयर ने कहा कि वह 25 दिसंबर से चरणबद्ध तरीके से एनएमआईए से परिचालन शुरू करेगी।

अकासा एयर दिल्ली और एनएमआईए के बीच अपनी पहली उड़ान संचालित करेगी। इसके बाद अगले कुछ दिनों में गोवा, कोच्चि और अहमदाबाद के लिए सेवाएं शुरू की जाएंगी।

Published: November 15, 2025, 14:07 IST

Download Money9 App for the latest updates on Personal Finance.

Related

  • संसदीय समिति ने न्यूनतम पेंशन बढ़ाने की सिफारिश की, उम्मीद है सरकार जागेगी: कांग्रेस
  • भारत का सेमीकंडक्टर बाजार 2035 तक 300 अरब डॉलर पहुंचने का अनुमान
  • रेमंड रियल्टी का मुंबई में 3,000 करोड़ रुपये की आवास परियोजना के लिए संयुक्त उद्यम करार
  • एनसीएलएटी का वीडियोकॉन मामले में धूत भाइयों के खिलाफ दिवाला कार्यवाही पर रोक से इनकार
  • भारत में चीनी Apple और Samsung का बड़ा कारनामा, बदला ट्रेंड
  • AI और फंडिंग संकट से Startup सेक्टर में संकट, जुलाई 2025 से 4,500 कर्मचारियों की छंटनी

Latest

  • 1. Know the correct way to get KYC done!
  • 2. Why health insurance claim gets rejected?
  • 3. Power to Respond!
  • 4. What is Asset Under Management?
  • 5. No Worries on Medical Expenses!
  • Contact Us
  • About Us
  • Privacy & Cookies Notice
  • Complaint Redressal
  • Copyright © 2026 Money9. All rights reserved.
  • share
  • Facebook
  • Twitter
  • Whatsapp
  • LinkedIn
  • Telegram
close