• money9
  • Insurance
  • Saving
  • Mutual Funds
  • Mirae Asset MF
  • Breaking Briefs
downloadDownload The App
Close
  • Home
  • Videos
  • Podcast
  • Banking
  • Bulletin
  • Gold
  • Healthcare
  • Real Estate
  • Tax
  • Travel
  • Survey 2023
  • Survey Report
  • Breaking Briefs
  • Insurance
  • Savings
  • Loan
  • Crypto
  • Investment
  • Mutual Funds
  • Real Estate
  • Tax
  • Exclusive
  • Home / Exclusive

मुद्रास्फीति, वृद्धि की संभावनाओं से तय होगी ब्याज दर में कटौती: गवर्नर मल्होत्रा

 भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) के गवर्नर संजय मल्होत्रा ने शुक्रवार को कहा कि मुद्रास्फीति और वृद्धि की संभावनाएं भविष्य में ब्याज दर कटौती तय करेंगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि वर्तमान आंकड़े इस फैसले को प्रभावित नहीं करेंगे। गौरतलब है कि जून में मुद्रास्फीति में भारी गिरावट आई है।

  • Manish Mishra
  • Last Updated : July 25, 2025, 16:17 IST
  • Follow
  • Follow

भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) के गवर्नर संजय मल्होत्रा ने शुक्रवार को कहा कि मुद्रास्फीति और वृद्धि की संभावनाएं भविष्य में ब्याज दर कटौती तय करेंगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि वर्तमान आंकड़े इस फैसले को प्रभावित नहीं करेंगे।

गौरतलब है कि जून में मुद्रास्फीति में भारी गिरावट आई है।

मल्होत्रा ने यहां ‘एफई मॉडर्न बीएफएसआई शिखर सम्मेलन’ में कहा कि आरबीआई की दरों में कटौती से परिसंपत्तियों में उछाल नहीं आएगा और केंद्रीय बैंक के पास अर्थव्यवस्था की मदद के लिए दरों में कटौती के अलावा और भी कई उपाय मौजूद हैं।

गौरतलब है कि आरबीआई ने इस साल अपनी प्रमुख उधारी दरों में एक प्रतिशत की कटौती की, और आधिकारिक आंकड़े बता रहे हैं कि प्रमुख मुद्रास्फीति चार प्रतिशत के लक्ष्य के मुकाबले घटकर 2.1 प्रतिशत रह गई है। ऐसे में आगे और नरमी की उम्मीदें बढ़ गई हैं।

मल्होत्रा ने कहा, ”दरों में कटौती मौजूदा आंकड़ों के बजाय भविष्य में वृद्धि और मुद्रास्फीति दोनों की संभावनाओं पर निर्भर करेगी।”

उन्होंने कहा, ”हमें यह याद रखना होगा कि मौद्रिक नीति का असर कुछ देरी के साथ होता है, इसलिए दरों पर निर्णय लेते समय मुद्रास्फीति जैसे प्रमुख आंकड़ों के 12 महीने तक के पुर्वानुमान को ध्यान में रखा जाता है।”

जून तक उपलब्ध आंकड़ों के अनुसार इस साल बैंकों ने ऋण दरों में लगभग आधा प्रतिशत की कमी की है। जबकि रिजर्व बैंक ने फरवरी से लेकर अबतक नीतिगत दर में कुल एक प्रतिशत की कटौती की है।

मल्होत्रा ने कहा कि दरों में कटौती का मकसद ऋण वृद्धि को बढ़ाना है, और उन्होंने भरोसा जताया कि इससे परिसंपत्ति ‘बुलबुले’ नहीं बनेंगे।

Published: July 25, 2025, 16:17 IST

Download Money9 App for the latest updates on Personal Finance.

Related

  • संसदीय समिति ने न्यूनतम पेंशन बढ़ाने की सिफारिश की, उम्मीद है सरकार जागेगी: कांग्रेस
  • भारत का सेमीकंडक्टर बाजार 2035 तक 300 अरब डॉलर पहुंचने का अनुमान
  • रेमंड रियल्टी का मुंबई में 3,000 करोड़ रुपये की आवास परियोजना के लिए संयुक्त उद्यम करार
  • एनसीएलएटी का वीडियोकॉन मामले में धूत भाइयों के खिलाफ दिवाला कार्यवाही पर रोक से इनकार
  • भारत में चीनी Apple और Samsung का बड़ा कारनामा, बदला ट्रेंड
  • AI और फंडिंग संकट से Startup सेक्टर में संकट, जुलाई 2025 से 4,500 कर्मचारियों की छंटनी

Latest

  • 1. Know the correct way to get KYC done!
  • 2. Why health insurance claim gets rejected?
  • 3. Power to Respond!
  • 4. What is Asset Under Management?
  • 5. No Worries on Medical Expenses!
  • Contact Us
  • About Us
  • Privacy & Cookies Notice
  • Complaint Redressal
  • Copyright © 2026 Money9. All rights reserved.
  • share
  • Facebook
  • Twitter
  • Whatsapp
  • LinkedIn
  • Telegram
close