
जापान के निर्यात में सितंबर में 4.2 प्रतिशत की वृद्धि हुई है। एशिया को मजबूत निर्यात से अमेरिका को निर्यात में आई गिरावट की भरपाई हुई है। बुधवार को जारी सरकारी आंकड़ों से यह जानकारी मिली।
जापान के वित्त मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, पिछले महीने जापान का एशिया को निर्यात सालाना आधार पर 9.2 प्रतिशत बढ़ा। अमेरिका को निर्यात में 13.3 प्रतिशत की गिरावट आई। अमेरिका को निर्यात में लगातार छठे महीने गिरावट आई जबकि चीन को निर्यात पिछले वर्ष की तुलना में 5.8 प्रतिशत बढ़ा।
जापान का आयात कुल मिलाकर सितंबर में 3.3 प्रतिशत बढ़ा। एशिया में छह प्रतिशत की वृद्धि हुई, जिसमें चीन से आयात में 9.8 प्रतिशत की वृद्धि शामिल है।
Download Money9 App for the latest updates on Personal Finance.
