• money9
  • Insurance
  • Saving
  • Mutual Funds
  • Mirae Asset MF
  • Breaking Briefs
downloadDownload The App
Close
  • Home
  • Videos
  • Podcast
  • Banking
  • Bulletin
  • Gold
  • Healthcare
  • Real Estate
  • Tax
  • Travel
  • Survey 2023
  • Survey Report
  • Breaking Briefs
  • Insurance
  • Savings
  • Loan
  • Crypto
  • Investment
  • Mutual Funds
  • Real Estate
  • Tax
  • Exclusive
  • Home / Exclusive

किआ ने स्थानीय रूप से विनिर्मित इलेक्ट्रिक वाहन ‘कैरेंस क्लेविस’ उतारा

किआ इंडिया ने भारत में अपनी पहली लोकल-निर्मित इलेक्ट्रिक कार 'कैरेंस क्लेविस EV' लॉन्च की है। यह मॉडल 42 किलोवाट और 51.4 किलोवाट की दो बैटरी विकल्पों में उपलब्ध है, जिसकी एक्स-शोरूम कीमत ₹17.99 लाख से ₹24.49 लाख तक है।

  • Manish Mishra
  • Last Updated : July 15, 2025, 15:15 IST
  • Follow
  • Follow

वाहन विनिर्माता कंपनी किआ इंडिया ने देश में अपने इलेक्ट्रिक वाहन खंड का विस्तार करते हुए अपनी स्थानीय रूप से निर्मित पहली कार ‘कैरेंस क्लेविस ईवी’ मंगलवार को पेश की।

कंपनी इस मॉडल का उत्पादन आंध्र प्रदेश के अनंतपुर स्थित विनिर्माण संयंत्र में कर रही है।

किआ पहले से ही देश में दो आयातित इलेक्ट्रिक वाहन ईवी6 और ईवी9 बेच रही है।

किआ इंडिया के प्रबंध निदेशक एवं मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) ग्वांगु ली ने कहा, ‘‘ पिछले कुछ साल में हमने एक मजबूत वैश्विक इलेक्ट्रिक वाहन (ईवी) खंड तैयार किया है और उस विशेषज्ञता को भारत में लाने पर हमें गर्व है। ‘कैरेंस क्लेविस ईवी’ इस यात्रा में अगले कदम का प्रतिनिधित्व करती है।’’

‘कैरेंस क्लेविस ईवी’ दो बैटरी विकल्पों 42 किलोवाट और 51.4 किलोवाट के साथ आती है। इसकी शोरूम कीमत 17.99 लाख रुपये से 24.49 लाख रुपये तक है।

ली ने कहा कि किआ ‘कैरेंस क्लेविस ईवी’ को एक ऐसे देश के लिए सोच-समझकर बनाया गया है जो महत्वाकांक्षा एवं एकजुटता के साथ आगे बढ़ता है।

Published: July 15, 2025, 15:15 IST

Download Money9 App for the latest updates on Personal Finance.

Related

  • संसदीय समिति ने न्यूनतम पेंशन बढ़ाने की सिफारिश की, उम्मीद है सरकार जागेगी: कांग्रेस
  • भारत का सेमीकंडक्टर बाजार 2035 तक 300 अरब डॉलर पहुंचने का अनुमान
  • रेमंड रियल्टी का मुंबई में 3,000 करोड़ रुपये की आवास परियोजना के लिए संयुक्त उद्यम करार
  • एनसीएलएटी का वीडियोकॉन मामले में धूत भाइयों के खिलाफ दिवाला कार्यवाही पर रोक से इनकार
  • भारत में चीनी Apple और Samsung का बड़ा कारनामा, बदला ट्रेंड
  • AI और फंडिंग संकट से Startup सेक्टर में संकट, जुलाई 2025 से 4,500 कर्मचारियों की छंटनी

Latest

  • 1. Know the correct way to get KYC done!
  • 2. Why health insurance claim gets rejected?
  • 3. Power to Respond!
  • 4. What is Asset Under Management?
  • 5. No Worries on Medical Expenses!
  • Contact Us
  • About Us
  • Privacy & Cookies Notice
  • Complaint Redressal
  • Copyright © 2026 Money9. All rights reserved.
  • share
  • Facebook
  • Twitter
  • Whatsapp
  • LinkedIn
  • Telegram
close