• money9
  • Insurance
  • Saving
  • Mutual Funds
  • Mirae Asset MF
  • Breaking Briefs
downloadDownload The App
Close
  • Home
  • Videos
  • Podcast
  • Banking
  • Bulletin
  • Gold
  • Healthcare
  • Real Estate
  • Tax
  • Travel
  • Survey 2023
  • Survey Report
  • Breaking Briefs
  • Insurance
  • Savings
  • Loan
  • Crypto
  • Investment
  • Mutual Funds
  • Real Estate
  • Tax
  • Exclusive
  • Home / Exclusive

लॉजिस्टिक लागत दिसंबर तक घटकर एकल अंक में आ जाएगी: गडकरी

भारत की लॉजिस्टिक लागत दिसंबर तक घटकर नौ प्रतिशत हो जाएगी, जिससे भारत को और अधिक प्रतिस्पर्धी बनने में मदद मिलेगी। मुझे पूरा यकीन है कि इससे हमारे उद्योग को 100 प्रतिशत लाभ होगा। हमारे निर्यात और अधिक प्रतिस्पर्धी होंगे।

  • Money9
  • Last Updated : October 17, 2025, 15:22 IST
  • Follow
There is a need for the cooperatives to work like corporates, and hence, "we need to have a legislation like the Companies Act to get the best out of the sector", he said.
  • Follow

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने शुक्रवार को कहा कि एक्सप्रेसवे और आर्थिक गलियारों के तेजी से विस्तार के चलते भारत में लॉजिस्टिक लागत इस साल दिसंबर तक घटकर एकल अंक में आ जाएगी।

गडकरी ने एसोचैम के वार्षिक सम्मेलन 2025 को संबोधित करते हुए कहा कि आईआईटी चेन्नई, आईआईटी कानपुर और आईआईएम बैंगलोर ने हाल में एक रिपोर्ट तैयार की है, जिसके मुताबिक भारत में एक्सप्रेसवे और आर्थिक गलियारों के निर्माण से देश की लॉजिस्टिक लागत पहले के 16 प्रतिशत से घटकर 10 प्रतिशत हो गई है।

उन्होंने कहा, ”भारत की लॉजिस्टिक लागत दिसंबर तक घटकर नौ प्रतिशत हो जाएगी, जिससे भारत को और अधिक प्रतिस्पर्धी बनने में मदद मिलेगी। मुझे पूरा यकीन है कि इससे हमारे उद्योग को 100 प्रतिशत लाभ होगा। हमारे निर्यात और अधिक प्रतिस्पर्धी होंगे।”

गौरतलब है कि अमेरिका में लॉजिस्टिक लागत 12 प्रतिशत, यूरोपीय देशों में 12 प्रतिशत और चीन में 8-10 प्रतिशत है।

भारत के वाहन क्षेत्र के बारे में मंत्री ने कहा, ”हमारा लक्ष्य पांच वर्षों के भीतर भारत के वाहन उद्योग को दुनिया में अव्वल बनाना है।”

गडकरी ने कहा, ”जब मैंने परिवहन मंत्री का कार्यभार संभाला था, तब भारतीय वाहन उद्योग का आकार 14 लाख करोड़ रुपये था। अब भारतीय वाहन उद्योग का आकार 22 लाख करोड़ रुपये है।”

उन्होंने कहा कि वाहन क्षेत्र चार लाख युवाओं को रोजगार देता है, और केंद्र तथा राज्यों को सबसे ज्यादा जीएसटी देता है।

Published: October 17, 2025, 15:22 IST

Download Money9 App for the latest updates on Personal Finance.

Related

  • संसदीय समिति ने न्यूनतम पेंशन बढ़ाने की सिफारिश की, उम्मीद है सरकार जागेगी: कांग्रेस
  • भारत का सेमीकंडक्टर बाजार 2035 तक 300 अरब डॉलर पहुंचने का अनुमान
  • रेमंड रियल्टी का मुंबई में 3,000 करोड़ रुपये की आवास परियोजना के लिए संयुक्त उद्यम करार
  • एनसीएलएटी का वीडियोकॉन मामले में धूत भाइयों के खिलाफ दिवाला कार्यवाही पर रोक से इनकार
  • भारत में चीनी Apple और Samsung का बड़ा कारनामा, बदला ट्रेंड
  • AI और फंडिंग संकट से Startup सेक्टर में संकट, जुलाई 2025 से 4,500 कर्मचारियों की छंटनी

Latest

  • 1. Know the correct way to get KYC done!
  • 2. Why health insurance claim gets rejected?
  • 3. Power to Respond!
  • 4. What is Asset Under Management?
  • 5. No Worries on Medical Expenses!
  • Contact Us
  • About Us
  • Privacy & Cookies Notice
  • Complaint Redressal
  • Copyright © 2026 Money9. All rights reserved.
  • share
  • Facebook
  • Twitter
  • Whatsapp
  • LinkedIn
  • Telegram
close