• money9
  • Insurance
  • Saving
  • Mutual Funds
  • Mirae Asset MF
  • Breaking Briefs
downloadDownload The App
Close
  • Home
  • Videos
  • Podcast
  • Banking
  • Bulletin
  • Gold
  • Healthcare
  • Real Estate
  • Tax
  • Travel
  • Survey 2023
  • Survey Report
  • Breaking Briefs
  • Insurance
  • Savings
  • Loan
  • Crypto
  • Investment
  • Mutual Funds
  • Real Estate
  • Tax
  • Exclusive
  • Home / Exclusive

मारुति सुजुकी ने घरेलू बाजार में तीन करोड़ की बिक्री का आंकड़ा किया पार

देश की सबसे बड़ी कार विनिर्माता कंपनी ने बुधवार को बयान में कहा कि उसने 28 साल दो महीने में पहली बार एक करोड़ संचयी बिक्री का आंकड़ा पार किया था। फिर एक करोड़ इकाइयां सात साल पांच महीने में बेची गईं।

  • Money9
  • Last Updated : November 5, 2025, 12:25 IST
  • Follow
टोयोटा के लिए मारुति बनाएगी EV
  • Follow

सससमारुति सुजुकी इंडिया ने घरेलू बाजार में तीन करोड़ इकाइयों की संचयी बिक्री का आंकड़ा पार कर लिया है।

देश की सबसे बड़ी कार विनिर्माता कंपनी ने बुधवार को बयान में कहा कि उसने 28 साल दो महीने में पहली बार एक करोड़ संचयी बिक्री का आंकड़ा पार किया था। फिर एक करोड़ इकाइयां सात साल पांच महीने में बेची गईं।

इसमें कहा गया कि घरेलू बाजार में इसके बाद एक करोड़ इकाइयां छह वर्ष चार महीने के रिकॉर्ड समय में बेची गईं।

भारत में बेची गई तीन करोड़ इकाइयों में से ऑल्टो सबसे लोकप्रिय मॉडल बनकर उभरी जिसकी 47 लाख से अधिक इकाइयां बिकीं। इसके बाद 34 लाख इकाइयों के साथ वैगन आर दूसरे स्थान और 32 लाख से अधिक इकाइयों के साथ स्विफ्ट तीसरे स्थान पर रही।

वाहन विनिर्माता ने बताया कि कॉम्पैक्ट एसयूवी ब्रेजा और फ्रोंक्स भी कंपनी के खंड में सबसे अधिक बिकने वाले शीर्ष दस वाहनों में शामिल हैं।

मारुति सुजुकी इंडिया के प्रबंध निदेशक एवं मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) हिसाशी ताकेउची ने कहा, ‘‘ प्रति 1,000 व्यक्तियों पर लगभग 33 वाहनों की कार उपलब्धता के साथ, हम जानते हैं कि हमारी यात्रा अभी समाप्त नहीं हुई है।’’

उन्होंने कहा कि कंपनी अधिक से अधिक लोगों तक परिवहन का आनंद पहुंचाने के लिए हर संभव प्रयास करती रहेगी।

मारुति सुजुकी ने 14 दिसंबर 1983 को अपने पहले ग्राहक को मारुति 800 की आपूर्ति की थी। यह वर्तमान में 19 मॉडल में 170 से अधिक संस्करण पेश करती है।

Published: November 5, 2025, 12:25 IST

Download Money9 App for the latest updates on Personal Finance.

Related

  • संसदीय समिति ने न्यूनतम पेंशन बढ़ाने की सिफारिश की, उम्मीद है सरकार जागेगी: कांग्रेस
  • भारत का सेमीकंडक्टर बाजार 2035 तक 300 अरब डॉलर पहुंचने का अनुमान
  • रेमंड रियल्टी का मुंबई में 3,000 करोड़ रुपये की आवास परियोजना के लिए संयुक्त उद्यम करार
  • एनसीएलएटी का वीडियोकॉन मामले में धूत भाइयों के खिलाफ दिवाला कार्यवाही पर रोक से इनकार
  • भारत में चीनी Apple और Samsung का बड़ा कारनामा, बदला ट्रेंड
  • AI और फंडिंग संकट से Startup सेक्टर में संकट, जुलाई 2025 से 4,500 कर्मचारियों की छंटनी

Latest

  • 1. Know the correct way to get KYC done!
  • 2. Why health insurance claim gets rejected?
  • 3. Power to Respond!
  • 4. What is Asset Under Management?
  • 5. No Worries on Medical Expenses!
  • Contact Us
  • About Us
  • Privacy & Cookies Notice
  • Complaint Redressal
  • Copyright © 2026 Money9. All rights reserved.
  • share
  • Facebook
  • Twitter
  • Whatsapp
  • LinkedIn
  • Telegram
close