• money9
  • Insurance
  • Saving
  • Mutual Funds
  • Mirae Asset MF
  • Breaking Briefs
downloadDownload The App
Close
  • Home
  • Videos
  • Podcast
  • Banking
  • Bulletin
  • Gold
  • Healthcare
  • Real Estate
  • Tax
  • Travel
  • Survey 2023
  • Survey Report
  • Breaking Briefs
  • Insurance
  • Savings
  • Loan
  • Crypto
  • Investment
  • Mutual Funds
  • Real Estate
  • Tax
  • Exclusive
  • Home / Exclusive

मेटा ने ऑनलाइन घोटालों से बुजुर्गों की सुरक्षा के लिए सुरक्षा उपकरणों का किया विस्तार

फेसबुक, मैसेंजर और व्हाट्सएप पर उपयोगकर्ता को अपनी पहचान सत्यापित करने के लिए अपने मोबाइल उपकरण पर पहले से उपयोग किए जाने वाले उसी फिंगरप्रिंट, चेहरे या पिन से ‘साइन इन’ करने एवं उसे सुरक्षित बनाने के लिए ‘पासकी’ लगाने का सुझाव दिया जाता है।

  • Money9
  • Last Updated : October 22, 2025, 12:51 IST
  • Follow
  • Follow

मेटा ने घोटाला रोधी (एंटी-स्कैम) उपाय और जागरूकता पहलों की घोषणा की है। इसमें उपयोगकर्ताओं विशेष रूप से वरिष्ठ नागरिकों को साइबर धोखाधड़ी और ऑनलाइन घोटालों से बचाने के लिए सुरक्षा उपकरण आदि शामिल हैं।

मेटा ने व्हाट्सएप पर कहा कि वह वीडियो कॉल के दौरान किसी अनजान संपर्क के साथ अपनी ‘स्क्रीन’ साझा करने का प्रयास करने पर चेतावनी जारी कर रहा है।

‘मेटा’ के पास फेसबुक , इंस्टाग्राम , थ्रेड्स , मैसेंजर और व्हाट्सएप सहित कई प्रमुख सोशल मीडिया मंच एवं संचार सेवाओं का स्वामित्व है और वह इसका संचालन करती है।

मेटा ने आगाह किया कि घोटाला करने वाले उन लोगों पर स्क्रीन साझा करने का दबाव डाल सकते हैं जो उनका निशाना होता है। इसका मकसद लोगों से बैंक विवरण या सत्यापन कोड जैसी संवेदनशील जानकारी हासिल करना होता है।

बयान में कहा गया, ‘‘ इस नए ‘टूल’ के साथ हम उपयोगकर्ताओं को घोटालों को पहचानने और उनसे बचने के लिए अधिक जानकारी प्रदान कर रहे हैं।’’

इसमें कहा गया कि यदि किसी संभावित घोटाले का पता चलता है, तो उपयोगकर्ताओं को सामान्य घोटालों के बारे में अधिक जानकारी मिलेगी और संदिग्ध खाते को ब्लॉक करने या रिपोर्ट करने सहित कार्रवाई का सुझाव दिया जाएगा।

फेसबुक, मैसेंजर और व्हाट्सएप पर उपयोगकर्ता को अपनी पहचान सत्यापित करने के लिए अपने मोबाइल उपकरण पर पहले से उपयोग किए जाने वाले उसी फिंगरप्रिंट, चेहरे या पिन से ‘साइन इन’ करने एवं उसे सुरक्षित बनाने के लिए ‘पासकी’ लगाने का सुझाव दिया जाता है।

फेसबुक और इंस्टाग्राम पर, उपयोगकर्ता अपनी सुरक्षा सेटिंग की समीक्षा करने और पासवर्ड अपडेट करने जैसी सुरक्षा कार्रवाइयों के बारे में सुझाव प्राप्त करने के लिए ‘सिक्योरिटी चेकअप’ का इस्तेमाल कर सकते हैं।

व्हाट्सएप पर, ‘प्राइवेसी चेकअप’ उपयोगकर्ताओं को महत्वपूर्ण प्राइवेसी सेटिंग के बारे में मार्गदर्शन करता है जैसे कि यह तय करना कि उन्हें ग्रुप में कौन जोड़ सकता है। इससे उन्हें एक ही जगह पर सही सुरक्षा स्तर चुनने में मदद मिलती है।

मेटा ने कहा कि 2025 की पहली छमाही में उसके विशेषज्ञों ने म्यांमा, लाओस, कंबोडिया, संयुक्त अरब अमीरात और फिलीपीन में घोटाले केंद्रों से जुड़े लगभग 80 लाख खातों का पता लगाया और उन्हें निष्क्रिय कर दिया।

इसके अलावा, ‘‘ हमने 21,000 से अधिक ऐसे पृष्ठों और खातों पर कार्रवाई की जो ग्राहक सहायता होने का दावा करके लोगों को उनकी जानकारी साझा करने के लिए बरगला रहे थे।’’

Published: October 22, 2025, 12:51 IST

Download Money9 App for the latest updates on Personal Finance.

Related

  • संसदीय समिति ने न्यूनतम पेंशन बढ़ाने की सिफारिश की, उम्मीद है सरकार जागेगी: कांग्रेस
  • भारत का सेमीकंडक्टर बाजार 2035 तक 300 अरब डॉलर पहुंचने का अनुमान
  • रेमंड रियल्टी का मुंबई में 3,000 करोड़ रुपये की आवास परियोजना के लिए संयुक्त उद्यम करार
  • एनसीएलएटी का वीडियोकॉन मामले में धूत भाइयों के खिलाफ दिवाला कार्यवाही पर रोक से इनकार
  • भारत में चीनी Apple और Samsung का बड़ा कारनामा, बदला ट्रेंड
  • AI और फंडिंग संकट से Startup सेक्टर में संकट, जुलाई 2025 से 4,500 कर्मचारियों की छंटनी

Latest

  • 1. Know the correct way to get KYC done!
  • 2. Why health insurance claim gets rejected?
  • 3. Power to Respond!
  • 4. What is Asset Under Management?
  • 5. No Worries on Medical Expenses!
  • Contact Us
  • About Us
  • Privacy & Cookies Notice
  • Complaint Redressal
  • Copyright © 2026 Money9. All rights reserved.
  • share
  • Facebook
  • Twitter
  • Whatsapp
  • LinkedIn
  • Telegram
close