• money9
  • Insurance
  • Saving
  • Mutual Funds
  • Mirae Asset MF
  • Breaking Briefs
downloadDownload The App
Close
  • Home
  • Videos
  • Podcast
  • Banking
  • Bulletin
  • Gold
  • Healthcare
  • Real Estate
  • Tax
  • Travel
  • Survey 2023
  • Survey Report
  • Breaking Briefs
  • Insurance
  • Savings
  • Loan
  • Crypto
  • Investment
  • Mutual Funds
  • Real Estate
  • Tax
  • Exclusive
  • Home / Exclusive

एनबीसीसी ने ग्रेटर नोएडा में 609 आवासीय इकाइयां 1,070 करोड़ रुपये में बेची

उच्चतम न्यायालय के निर्देशानुसार, एनबीसीसी के माध्यम से आम्रपाली की अटकी हुई परियोजनाओं को पूरा करने के लिए आम्रपाली स्टॉल्ड प्रोजेक्ट्स इन्वेस्टमेंट्स रिकंस्ट्रक्शन एस्टेब्लिशमेंट (एस्पायर) का गठन किया गया था।

  • Money9
  • Last Updated : November 19, 2025, 14:59 IST
  • Follow
  • Follow

सार्वजनिक क्षेत्र की एनबीसीसी (इंडिया) लि. ने ई-नीलामी के जरिये ग्रेटर नोएडा पश्चिम में 1,070 करोड़ रुपये में 609 आवासीय इकाइयों की बिक्री की है।

कंपनी ने बुधवार को शेयर बाजार को दी सूचना में बताया कि उसने ई-नीलामी के माध्यम से दो परियोजनाओं ‘एस्पायर लेजर वैली’ और ‘एस्पायर सेंचुरियन पार्क’ में 609 आवासीय इकाइयां बेची हैं। इन इकाइयों का कुल बिक्री मूल्य 1,069.43 करोड़ रुपये है।

एनबीसीसी को बिक्री मूल्य के एक प्रतिशत के बराबर विपणन शुल्क मिलेगा।

उच्चतम न्यायालय के निर्देशानुसार, एनबीसीसी के माध्यम से आम्रपाली की अटकी हुई परियोजनाओं को पूरा करने के लिए आम्रपाली स्टॉल्ड प्रोजेक्ट्स इन्वेस्टमेंट्स रिकंस्ट्रक्शन एस्टेब्लिशमेंट (एस्पायर) का गठन किया गया था।

सरकारी स्वामित्व वाली इस कंपनी को 38,000 फ्लैट पूरे करके घर खरीदारों को सौंपने के लिए कहा गया था। इन फ्लैट को पूरा करने के लिए लगभग 8,300 करोड़ रुपये का निवेश अनुमानित था।

इस बीच, दिल्ली स्थित एयू रियल एस्टेट ने कहा कि उसने एनबीसीसी से एस्पायर लेजर वैली (चरण 2) और एस्पायर सेंचुरियन पार्क के विक्रय अधिकार हासिल कर लिए हैं।

रियल एस्टेट कंपनी ने बयान में कहा, ‘‘इस सौदे का कुल मूल्य 1,069 करोड़ रुपये है, जिसमें कुल 609 आवासीय इकाइयां शामिल हैं।’’

कंपनी ने एस्पायर लेजर वैली परियोजना में 462 इकाइयां 696.20 करोड़ रुपये में और एस्पायर सेंचुरियन पार्क परियोजना में 147 इकाइयां 373.23 करोड़ रुपये में खरीदी हैं।

Published: November 19, 2025, 14:59 IST

Download Money9 App for the latest updates on Personal Finance.

Related

  • संसदीय समिति ने न्यूनतम पेंशन बढ़ाने की सिफारिश की, उम्मीद है सरकार जागेगी: कांग्रेस
  • भारत का सेमीकंडक्टर बाजार 2035 तक 300 अरब डॉलर पहुंचने का अनुमान
  • रेमंड रियल्टी का मुंबई में 3,000 करोड़ रुपये की आवास परियोजना के लिए संयुक्त उद्यम करार
  • एनसीएलएटी का वीडियोकॉन मामले में धूत भाइयों के खिलाफ दिवाला कार्यवाही पर रोक से इनकार
  • भारत में चीनी Apple और Samsung का बड़ा कारनामा, बदला ट्रेंड
  • AI और फंडिंग संकट से Startup सेक्टर में संकट, जुलाई 2025 से 4,500 कर्मचारियों की छंटनी

Latest

  • 1. Know the correct way to get KYC done!
  • 2. Why health insurance claim gets rejected?
  • 3. Power to Respond!
  • 4. What is Asset Under Management?
  • 5. No Worries on Medical Expenses!
  • Contact Us
  • About Us
  • Privacy & Cookies Notice
  • Complaint Redressal
  • Copyright © 2026 Money9. All rights reserved.
  • share
  • Facebook
  • Twitter
  • Whatsapp
  • LinkedIn
  • Telegram
close