• money9
  • Insurance
  • Saving
  • Mutual Funds
  • Mirae Asset MF
  • Breaking Briefs
downloadDownload The App
Close
  • Home
  • Videos
  • Podcast
  • Banking
  • Bulletin
  • Gold
  • Healthcare
  • Real Estate
  • Tax
  • Travel
  • Survey 2023
  • Survey Report
  • Breaking Briefs
  • Insurance
  • Savings
  • Loan
  • Crypto
  • Investment
  • Mutual Funds
  • Real Estate
  • Tax
  • Exclusive
  • Home / Exclusive

खुला है निप्पॉन इंडिया का रियल्टी और ऑटो सेक्टर का NFO, 28 नवंबर को होगा बंद

ये नए फंड ऑफर ऑटो और रियल्टी थीम पर आधारित हैं. ये दोनों फंड्स ओपन-एंडेड इंडेक्स फंड्स हैं, जिनका एनएफओ 14 नवंबर 2024 को खुला है और 28 नवंबर को बंद होगा.

  • Money9
  • Last Updated : November 15, 2024, 16:47 IST
  • Follow
म्‍यूचुअल फंड
  • Follow

निप्पॉन इंडिया म्यूचुअल फंड ने पैसिव स्पेस में दो नए फंड्स लॉन्च करने की घोषणा की है. ये नए फंड ऑफर ऑटो और रियल्टी थीम पर आधारित हैं. ये दोनों फंड्स ओपन-एंडेड इंडेक्स फंड्स हैं, जिनका एनएफओ 14 नवंबर 2024 को खुला है और 28 नवंबर को बंद होगा.

निप्पॉन इंडिया निफ्टी ऑटो इंडेक्स फंड एक ऐसा पैसिव फंड है जो निफ्टी ऑटो इंडेक्स के प्रदर्शन को ट्रैक करेगा, जबकि निप्पॉन इंडिया निफ्टी रियल्टी इंडेक्स फंड निफ्टी रियल्टी इंडेक्स का अनुसरण करेगा.

चूंकि ये दोनों पैसिव फंड्स हैं, वे अपने-अपने अंतर्निहित इंडेक्स की सिक्योरिटीज में निवेश करेंगे. पैसिव होने के कारण इन फंड्स में निवेशकों के लिए कुछ लाभ हैं. जैसे कम लागत, एक ही यूनिट के डायवर्सिफकेशन आदि क्योंकि दोनों फंड्स अपने-अपने बेंचमार्क इंडेक्स की नकल करेंगे.

भारत का ऑटोमोबाइल सेक्टर देश के सकल घरेलू उत्पाद (GDP) में 7.1% का योगदान देता है. यह उद्योग विविधता से भरा हुआ है, जिसमें यात्री वाहन, वाणिज्यिक वाहन, तीन पहिया वाहन, दो पहिया वाहन और ऑटोमोटिव कंपोनेंट निर्माता शामिल हैं. इलेक्ट्रिक वाहनों (ईवी) की मांग बढ़ रही है, जो सरकारी प्रोत्साहन, बैटरी की घटती लागत और पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों से प्रेरित है. भारत में ईवी का प्रवेश वित्तीय वर्ष 2030 तक 40% तक पहुंचने की उम्मीद है, जिससे ऑटो सेक्टर का विकास होगा.

निफ्टी ऑटो इंडेक्स टीआरआई ने पिछले एक वर्ष में 48.7% की सीएजीआर दी है, जबकि निफ्टी 50 टीआरआई ने 31 अक्टूबर, 2024 तक 28.3% सीएजीआर का रिटर्न दिया है. निफ्टी ऑटो टीआरआई ने 3 और 5 वर्ष की अवधि में निफ्टी 50 टीआरआई को पछाड़ा है.

देश का रियल एस्टेट बाजार 2017 से 2047 के बीच 13.8% की सीएजीआर से बढ़ने का अनुमान है, जो 30 वर्षों में 48 गुना की जबरदस्त वृद्धि को दर्शाता है. भारतीय रियल एस्टेट उद्योग रोजगार का दूसरा सबसे बड़ा जनरेटर है, जो कुल रोजगार में 18% का योगदान देता है.

निफ्टी रियल्टी इंडेक्स टीआरआई ने पिछले एक वर्ष में 66% सीएजीआर की दर से रिटर्न दिया है, जो उसी अवधि में निफ्टी 50 टीआरआई से 2.3 गुना अधिक है. इसने 31 अक्तूबर तक 3, 5 और 10 वर्ष की अवधि में सीएजीआर के आधार पर निफ्टी 50 को भी पछाड़ा है.

सरकारी नीतियों, बढ़ती आय, शहरीकरण, अनुकूल जनसांख्यिकी और बढ़ती क्रय शक्ति वाली मध्यवर्गीय आबादी, साथ ही आसान वित्तीय विकल्पों तक पहुंच, इन दोनों क्षेत्रों की ग्रोथ में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले हैं.

Published: November 15, 2024, 16:47 IST

Download Money9 App for the latest updates on Personal Finance.

  • new fund offer

Related

  • संसदीय समिति ने न्यूनतम पेंशन बढ़ाने की सिफारिश की, उम्मीद है सरकार जागेगी: कांग्रेस
  • भारत का सेमीकंडक्टर बाजार 2035 तक 300 अरब डॉलर पहुंचने का अनुमान
  • रेमंड रियल्टी का मुंबई में 3,000 करोड़ रुपये की आवास परियोजना के लिए संयुक्त उद्यम करार
  • एनसीएलएटी का वीडियोकॉन मामले में धूत भाइयों के खिलाफ दिवाला कार्यवाही पर रोक से इनकार
  • भारत में चीनी Apple और Samsung का बड़ा कारनामा, बदला ट्रेंड
  • AI और फंडिंग संकट से Startup सेक्टर में संकट, जुलाई 2025 से 4,500 कर्मचारियों की छंटनी

Latest

  • 1. Know the correct way to get KYC done!
  • 2. Why health insurance claim gets rejected?
  • 3. Power to Respond!
  • 4. What is Asset Under Management?
  • 5. No Worries on Medical Expenses!
  • Contact Us
  • About Us
  • Privacy & Cookies Notice
  • Complaint Redressal
  • Copyright © 2026 Money9. All rights reserved.
  • share
  • Facebook
  • Twitter
  • Whatsapp
  • LinkedIn
  • Telegram
close