• money9
  • Insurance
  • Saving
  • Mutual Funds
  • Mirae Asset MF
  • Breaking Briefs
downloadDownload The App
Close
  • Home
  • Videos
  • Podcast
  • Banking
  • Bulletin
  • Gold
  • Healthcare
  • Real Estate
  • Tax
  • Travel
  • Survey 2023
  • Survey Report
  • Breaking Briefs
  • Insurance
  • Savings
  • Loan
  • Crypto
  • Investment
  • Mutual Funds
  • Real Estate
  • Tax
  • Exclusive
  • Home / Exclusive

विदेशों में महत्वपूर्ण खनिज ब्लॉकों का अधिग्रहण करना चाहती है एनएमडीसी: सीएमडी

एनएमडीसी (NMDC) वैश्विक स्तर पर महत्वपूर्ण खनिज ब्लॉकों के अधिग्रहण की योजना बना रही है ताकि स्वच्छ ऊर्जा तकनीकों जैसे EV, सोलर पैनल व ऊर्जा भंडारण में जरूरी एंटीमनी, लिथियम, कोबाल्ट और तांबा जैसे खनिजों की उपलब्धता सुनिश्चित हो सके। कंपनी अफ्रीका, ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण अमेरिका में अधिग्रहण के अवसर तलाश रही है। दुबई में ऑफिस खोलकर एनएमडीसी ने वैश्विक विस्तार और खनिज विकास में भारत की भूमिका को और मजबूत करने का संकेत दिया है।

  • Manish Mishra
  • Last Updated : July 2, 2025, 14:02 IST
  • Follow
  • Follow

सार्वजनिक क्षेत्र की लौह अयस्क उत्पादक एनएमडीसी महत्वपूर्ण खनिज ब्लॉकों के अपतटीय अधिग्रहण का सक्रिय रूप से मूल्यांकन कर रही है. कंपनी के चेयरमैन एवं प्रबंध निदेशक (सीएमडी) अमिताव मुखर्जी ने कहा कि इससे वैश्विक मूल्य शृंखला में कंपनी की उपस्थिति मजबूत होगी.

एंटीमनी, लिथियम, कोबाल्ट, तांबा जैसे महत्वपूर्ण खनिज सौर पैनल, पवन चक्की, इलेक्ट्रिक वाहन (ईवी) और ऊर्जा भंडारण प्रणालियों जैसी स्वच्छ ऊर्जा प्रौद्योगिकियों के लिए जरूरी हैं.

भारत ने उनकी दीर्घकालिक उपलब्धता और प्रसंस्करण सुनिश्चित करने के लिए राष्ट्रीय महत्वपूर्ण खनिज मिशन (एनसीएमएम) शुरू किया है.

मुखर्जी ने कहा, “अपनी वैश्विक खनिज विविधीकरण रणनीति के तहत, एनएमडीसी वैश्विक स्तर पर 10 रणनीतिक खनिज परिसंपत्तियों में अधिग्रहण के अवसरों का सक्रिय रूप से मूल्यांकन कर रही है. एनएमडीसी वैश्विक महत्वपूर्ण खनिज मूल्य शृंखला में अपनी उपस्थिति को मजबूत करने के लिए अफ्रीका, ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण अमेरिका में महत्वपूर्ण खनिज ब्लॉक अधिग्रहण की संभावनाएं तलाश रही है.”

दुबई में एनएमडीसी कार्यालय के उद्घाटन के मौके पर उन्होंने कहा कि यह शहर वैश्विक अवसरों का प्रवेश द्वार है और नया कार्यालय, कंपनी के खनन परिदृश्य को दोबारा परिभाषित करने के लिए तैयार है.

मुखर्जी ने पीटीआई-भाषा से कहा, “अपने विस्तार के साथ हम खनिज विकास के प्रति अपने दृष्टिकोण में क्रांतिकारी बदलाव ला रहे हैं, खनन उद्योग में भारत को अग्रणी स्थान दिला रहे हैं, तथा संसाधन उपयोग में नवाचार को बढ़ावा दे रहे हैं.”

केंद्रीय मंत्री एच डी कुमारस्वामी ने इस सप्ताह दुबई में एनएमडीसी कार्यालय का उद्घाटन किया.

इस्पात मंत्रालय के अधीन हैदराबाद स्थित एनएमडीसी भारत के कुल लौह अयस्क उत्पादन में लगभग 17-20 प्रतिशत का योगदान देता है.

सरकार ने जुलाई, 2023 में भारत के लिए 30 महत्वपूर्ण खनिजों की सूची जारी की थी. इनमें एंटीमनी, बेरिलियम, बिस्मथ, कोबाल्ट, तांबा, गैलियम, लिथियम, मोलिब्डेनम, नियोबियम, निकल आदि शामिल हैं

Published: July 2, 2025, 13:59 IST

Download Money9 App for the latest updates on Personal Finance.

Related

  • संसदीय समिति ने न्यूनतम पेंशन बढ़ाने की सिफारिश की, उम्मीद है सरकार जागेगी: कांग्रेस
  • भारत का सेमीकंडक्टर बाजार 2035 तक 300 अरब डॉलर पहुंचने का अनुमान
  • रेमंड रियल्टी का मुंबई में 3,000 करोड़ रुपये की आवास परियोजना के लिए संयुक्त उद्यम करार
  • एनसीएलएटी का वीडियोकॉन मामले में धूत भाइयों के खिलाफ दिवाला कार्यवाही पर रोक से इनकार
  • भारत में चीनी Apple और Samsung का बड़ा कारनामा, बदला ट्रेंड
  • AI और फंडिंग संकट से Startup सेक्टर में संकट, जुलाई 2025 से 4,500 कर्मचारियों की छंटनी

Latest

  • 1. Know the correct way to get KYC done!
  • 2. Why health insurance claim gets rejected?
  • 3. Power to Respond!
  • 4. What is Asset Under Management?
  • 5. No Worries on Medical Expenses!
  • Contact Us
  • About Us
  • Privacy & Cookies Notice
  • Complaint Redressal
  • Copyright © 2026 Money9. All rights reserved.
  • share
  • Facebook
  • Twitter
  • Whatsapp
  • LinkedIn
  • Telegram
close