• money9
  • Insurance
  • Saving
  • Mutual Funds
  • Mirae Asset MF
  • Breaking Briefs
downloadDownload The App
Close
  • Home
  • Videos
  • Podcast
  • Banking
  • Bulletin
  • Gold
  • Healthcare
  • Real Estate
  • Tax
  • Travel
  • Survey 2023
  • Survey Report
  • Breaking Briefs
  • Insurance
  • Savings
  • Loan
  • Crypto
  • Investment
  • Mutual Funds
  • Real Estate
  • Tax
  • Exclusive
  • Home / Exclusive

ONGC का पहली तिमाही का शुद्ध लाभ 10 प्रतिशत घटकर 8,024 करोड़ रुपये पर

कंपनी की ओर से बुधवार को जारी बयान के अनुसार, तेल की कम कीमतों तथा पुराने क्षेत्रों से उत्पादन स्थिर रहने के कारण इस तिमाही में उसका मुनाफा घटा। गत वित्त वर्ष 2024-25 की अप्रैल-जून तिमाही में कंपनी का मुनाफा 8,938 करोड़ रुपये रहा था।

  • Money9
  • Last Updated : August 13, 2025, 14:37 IST
  • Follow
  • Follow

सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनी ऑयल एंड नैचुरल गैस कॉरपोरेशन (ओएनजीसी) का चालू वित्त वर्ष 2025-26 की पहली तिमाही का शुद्ध लाभ 10 प्रतिशत घटकर 8,024 करोड़ रुपये रहा है।

कंपनी की ओर से बुधवार को जारी बयान के अनुसार, तेल की कम कीमतों तथा पुराने क्षेत्रों से उत्पादन स्थिर रहने के कारण इस तिमाही में उसका मुनाफा घटा। गत वित्त वर्ष 2024-25 की अप्रैल-जून तिमाही में कंपनी का मुनाफा 8,938 करोड़ रुपये रहा था।

ओएनजीसी को जमीन एवं समुद्र तल से निकाले गए प्रत्येक बैरल कच्चे तेल की बिक्री से 67.87 अमेरिकी डॉलर की प्राप्ति हुई।

कंपनी ने कहा कि उसके द्वारा खोदे गए नए कुओं से निकलने वाली गैस सरकार द्वारा निर्धारित मूल्य से 20 प्रतिशत प्रीमियम के लिए पात्र है। इस एपीएम कहा जाता है।

बयान में कहा गया, ‘‘ ओएनजीसी ऐसे कुओं से उत्पादन बढ़ाने के लिए सक्रिय रूप से काम कर रही है। वित्त वर्ष 2025-26 की पहली तिमाही में नए कुओं से निकलने वाली गैस से राजस्व 1,703 करोड़ रुपये रहा, जो एपीएम गैस मूल्य की तुलना में 333 करोड़ रुपये अतिरिक्त है।’’

इस बीच, ओएनजीसी और उसकी अनुषंगी कंपनी ओएनजीसी विदेश लि. (ओवीएल) ने समन्वित विपणन कार्यों के लिए एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए हैं।

बयान में कहा गया, ‘‘ यह समझौता ज्ञापन ओएनजीसी और उसकी समूह कंपनियों के लिए परिचालन तालमेल बढ़ाने और विपणन दक्षताओं को अनुकूलित करने की दिशा में पहला कदम है।’’

Published: August 13, 2025, 14:37 IST

Download Money9 App for the latest updates on Personal Finance.

  • ONGC

Related

  • संसदीय समिति ने न्यूनतम पेंशन बढ़ाने की सिफारिश की, उम्मीद है सरकार जागेगी: कांग्रेस
  • भारत का सेमीकंडक्टर बाजार 2035 तक 300 अरब डॉलर पहुंचने का अनुमान
  • रेमंड रियल्टी का मुंबई में 3,000 करोड़ रुपये की आवास परियोजना के लिए संयुक्त उद्यम करार
  • एनसीएलएटी का वीडियोकॉन मामले में धूत भाइयों के खिलाफ दिवाला कार्यवाही पर रोक से इनकार
  • भारत में चीनी Apple और Samsung का बड़ा कारनामा, बदला ट्रेंड
  • AI और फंडिंग संकट से Startup सेक्टर में संकट, जुलाई 2025 से 4,500 कर्मचारियों की छंटनी

Latest

  • 1. Know the correct way to get KYC done!
  • 2. Why health insurance claim gets rejected?
  • 3. Power to Respond!
  • 4. What is Asset Under Management?
  • 5. No Worries on Medical Expenses!
  • Contact Us
  • About Us
  • Privacy & Cookies Notice
  • Complaint Redressal
  • Copyright © 2026 Money9. All rights reserved.
  • share
  • Facebook
  • Twitter
  • Whatsapp
  • LinkedIn
  • Telegram
close