• money9
  • Insurance
  • Saving
  • Mutual Funds
  • Mirae Asset MF
  • Breaking Briefs
downloadDownload The App
Close
  • Home
  • Videos
  • Podcast
  • Banking
  • Bulletin
  • Gold
  • Healthcare
  • Real Estate
  • Tax
  • Travel
  • Survey 2023
  • Survey Report
  • Breaking Briefs
  • Insurance
  • Savings
  • Loan
  • Crypto
  • Investment
  • Mutual Funds
  • Real Estate
  • Tax
  • Exclusive
  • Home / Exclusive

ओएनजीसी का जुलाई-सितंबर तिमाही में शुद्ध लाभ 18 प्रतिशत घटा

पहली छमाही (अप्रैल-सितंबर) में कच्चे तेल का उत्पादन बढ़कर 93.14 लाख टन हो गया जबकि पिछले वर्ष इसी अवधि में यह 92.04 लाख टन था। गैस उत्पादन थोड़ा कम होकर 9.763 बीसीएम रहा।

  • Money9
  • Last Updated : November 11, 2025, 15:01 IST
  • Follow
Morgan Stanley is overweight on ONGC, Indian Oil, BPCL, HPCL.
  • Follow

सार्वजनिक क्षेत्र की ऑयल एंड नेचुरल गैस कॉर्पोरेशन (ओएनजीसी) का शुद्ध लाभ जुलाई-सितंबर तिमाही में तेल की कीमतों में गिरावट के कारण 18 प्रतिशत घट गया।

ओएनजीसी ने बयान में कहा कि कंपनी का शुद्ध लाभ जुलाई-सितंबर में 9,848 करोड़ रुपये रहा जो एक साल पहले इसी अवधि में 11,984 करोड़ रुपये दर्ज किया गया था।

यह गिरावट मुख्य रूप से कच्चे तेल की कीमतों में कमी के कारण आई। कच्चे तेल की कीमत वित्त वर्ष 2024-25 की दूसरी (जुलाई-सितंबर) तिमाही की 78.33 डॉलर प्रति बैरल से घटकर चालू वित्त वर्ष 2025-26 की इस तिमाही में 67.34 डॉलर हो गई।

ओएनजीसी ने दूसरी तिमाही में 46.3 लाख टन कच्चे तेल का उत्पादन किया जो जुलाई-सितंबर 2024 के 45.76 लाख टन उत्पादन से थोड़ा अधिक है। इसका गैस उत्पादन 4.918 अरब क्यूबिक मीटर पर स्थिर रहा।

पहली छमाही (अप्रैल-सितंबर) में कच्चे तेल का उत्पादन बढ़कर 93.14 लाख टन हो गया जबकि पिछले वर्ष इसी अवधि में यह 92.04 लाख टन था। गैस उत्पादन थोड़ा कम होकर 9.763 बीसीएम रहा।

गौरतलब है कि राष्ट्रीय गहरे जल अन्वेषण मिशन ‘समुद्र मंथन’ की घोषणा के अनुसरण में ओएनजीसी राष्ट्रीय मिशन के साथ अपने गहरे जल अन्वेषण गतिविधियों को संरेखित करने के लिए रणनीति बना रहा है और संसाधन जुटा रहा है।

Published: November 11, 2025, 15:01 IST

Download Money9 App for the latest updates on Personal Finance.

Related

  • संसदीय समिति ने न्यूनतम पेंशन बढ़ाने की सिफारिश की, उम्मीद है सरकार जागेगी: कांग्रेस
  • भारत का सेमीकंडक्टर बाजार 2035 तक 300 अरब डॉलर पहुंचने का अनुमान
  • रेमंड रियल्टी का मुंबई में 3,000 करोड़ रुपये की आवास परियोजना के लिए संयुक्त उद्यम करार
  • एनसीएलएटी का वीडियोकॉन मामले में धूत भाइयों के खिलाफ दिवाला कार्यवाही पर रोक से इनकार
  • भारत में चीनी Apple और Samsung का बड़ा कारनामा, बदला ट्रेंड
  • AI और फंडिंग संकट से Startup सेक्टर में संकट, जुलाई 2025 से 4,500 कर्मचारियों की छंटनी

Latest

  • 1. Know the correct way to get KYC done!
  • 2. Why health insurance claim gets rejected?
  • 3. Power to Respond!
  • 4. What is Asset Under Management?
  • 5. No Worries on Medical Expenses!
  • Contact Us
  • About Us
  • Privacy & Cookies Notice
  • Complaint Redressal
  • Copyright © 2026 Money9. All rights reserved.
  • share
  • Facebook
  • Twitter
  • Whatsapp
  • LinkedIn
  • Telegram
close