• money9
  • Insurance
  • Saving
  • Mutual Funds
  • Mirae Asset MF
  • Breaking Briefs
downloadDownload The App
Close
  • Home
  • Videos
  • Podcast
  • Banking
  • Bulletin
  • Gold
  • Healthcare
  • Real Estate
  • Tax
  • Travel
  • Survey 2023
  • Survey Report
  • Breaking Briefs
  • Insurance
  • Savings
  • Loan
  • Crypto
  • Investment
  • Mutual Funds
  • Real Estate
  • Tax
  • Exclusive
  • Home / Exclusive

पाकिस्तान पर चालू वित्त वर्ष में 23 अरब अमेरिकी डॉलर के विदेशी ऋण का बोझ

पाकिस्तान को वित्त वर्ष 2025-26 में 23 अरब डॉलर का बाह्य कर्ज चुकाना होगा। इसमें 12 अरब डॉलर मित्र देशों द्वारा दी गई अस्थायी जमा राशि है, जिसकी अदायगी टाली जा सकती है। देश पर कुल 87.4 अरब डॉलर का बाह्य ऋण है, जिसमें IMF और अन्य स्रोत शामिल हैं। बजट का 46.7% यानी 8200 अरब रुपये सिर्फ ऋण चुकाने में खर्च किया जाएगा, जो पाकिस्तान की वित्तीय स्थिति की गंभीरता दर्शाता है।

  • Manish Mishra
  • Last Updated : July 18, 2025, 15:03 IST
  • Follow
ऑपरेशन सिंदूर
  • Follow

पाकिस्तान को चालू वित्त वर्ष 2025-26 के दौरान 23 अरब अमेरिकी डॉलर से अधिक का बाह्य कर्ज चुकाना होगा। मीडिया की एक खबर में यह जानकारी दी गई।

पाकिस्तान एक जुलाई से 30 जून तक के वित्त वर्ष का अनुसरण करता है।

पाकिस्तान की आर्थिक समीक्षा 2024-25 के अनुसार, इस वर्ष मार्च के अंत में पाकिस्तान पर कुल 76010 अरब रुपये का कर्ज था। इसमें 51520 अरब रुपये (करीब 180 अरब अमेरिकी डॉलर) का घरेलू ऋण और 24490 अरब रुपये (87.4 अरब डॉलर) का बाह्य ऋण शामिल है।

इस 87.4 अरब अमेरिकी डॉलर के बाह्य सार्वजनिक ऋण में दो घटक सरकारी बाह्य ऋण और अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) से प्राप्त कर्ज शामिल हैं।

खबर के अनुसार, 2025-26 में कुल 23 अरब अमेरिकी डॉलर का बाह्य कर्ज चुकाना है। इसमें से 12 अरब अमेरिकी डॉलर की राशि ‘‘मित्र देशों’’ द्वारा रखी गई अस्थायी जमा के रूप में है। उम्मीद की जा रही है कि ये मित्र देश इस 12 अरब डॉलर की राशि की वापसी की तारीख को आगे बढ़ा देंगे।

ये अस्थायी जमा राशि में सऊदी अरब से पांच अरब डॉलर, चीन से चार अरब डॉलर, संयुक्त अरब अमीरात से दो अरब डॉलर और कतर से करीब एक अरब डॉलर शामिल हैं।

देश को चालू वित्त वर्ष में हालांकि बहुपक्षीय, द्विपक्षीय ऋणदाताओं, अंतरराष्ट्रीय बान्डधारकों और वाणिज्यिक उधारदाताओं को करीब 11 अरब अमेरिकी डॉलर का बाह्य ऋण चुकाना होगा।

ऋण भुगतान वर्तमान में वार्षिक बजट का सबसे बड़ा व्यय है। पाकिस्तान ने 2025-26 में घरेलू एवं और बाह्य ऋण को चुकाने के लिए 8200 अरब रुपये आवंटित किए हैं, जो 17573 अरब रुपये के कुल संघीय बजट का 46.7 प्रतिशत है।

Published: July 18, 2025, 15:03 IST

Download Money9 App for the latest updates on Personal Finance.

Related

  • संसदीय समिति ने न्यूनतम पेंशन बढ़ाने की सिफारिश की, उम्मीद है सरकार जागेगी: कांग्रेस
  • भारत का सेमीकंडक्टर बाजार 2035 तक 300 अरब डॉलर पहुंचने का अनुमान
  • रेमंड रियल्टी का मुंबई में 3,000 करोड़ रुपये की आवास परियोजना के लिए संयुक्त उद्यम करार
  • एनसीएलएटी का वीडियोकॉन मामले में धूत भाइयों के खिलाफ दिवाला कार्यवाही पर रोक से इनकार
  • भारत में चीनी Apple और Samsung का बड़ा कारनामा, बदला ट्रेंड
  • AI और फंडिंग संकट से Startup सेक्टर में संकट, जुलाई 2025 से 4,500 कर्मचारियों की छंटनी

Latest

  • 1. Know the correct way to get KYC done!
  • 2. Why health insurance claim gets rejected?
  • 3. Power to Respond!
  • 4. What is Asset Under Management?
  • 5. No Worries on Medical Expenses!
  • Contact Us
  • About Us
  • Privacy & Cookies Notice
  • Complaint Redressal
  • Copyright © 2026 Money9. All rights reserved.
  • share
  • Facebook
  • Twitter
  • Whatsapp
  • LinkedIn
  • Telegram
close