• money9
  • Insurance
  • Saving
  • Mutual Funds
  • Mirae Asset MF
  • Breaking Briefs
downloadDownload The App
Close
  • Home
  • Videos
  • Podcast
  • Banking
  • Bulletin
  • Gold
  • Healthcare
  • Real Estate
  • Tax
  • Travel
  • Survey 2023
  • Survey Report
  • Breaking Briefs
  • Insurance
  • Savings
  • Loan
  • Crypto
  • Investment
  • Mutual Funds
  • Real Estate
  • Tax
  • Exclusive
  • Home / Exclusive

रियल एस्टेट क्षेत्र में पीई निवेश इस साल 15 जून तक घटकर 1.73 अरब डॉलर परः नाइट फ्रैंक

2025 में भारतीय रियल एस्टेट क्षेत्र में प्राइवेट इक्विटी (PE) निवेश में बड़ी गिरावट देखने को मिल रही है. 15 जून 2025 तक कुल निवेश सिर्फ 1.73 अरब डॉलर रहा, जबकि 2024 की पहली छमाही में यह 2.96 अरब डॉलर था. नाइट फ्रैंक की रिपोर्ट के अनुसार, उच्च ब्याज दरें, सीमित नकदी और निवेश पर कम रिटर्न जैसे कारणों से निवेशकों ने सतर्कता अपनाई है.

  • Manish Mishra
  • Last Updated : June 26, 2025, 17:32 IST
  • Follow
  • Follow

भारतीय रियल एस्टेट क्षेत्र में निजी इक्विटी (पीई) निवेश चालू कैलेंडर साल में 15 जून तक 1.73 अरब डॉलर रहा, जो 2024 की पहली छमाही के 2.96 अरब डॉलर के मुकाबले बेहद कम है. बृहस्पतिवार को एक रिपोर्ट में यह जानकारी दी गई.

संपत्ति सलाहकार नाइट फ्रैंक इंडिया ने अपनी रिपोर्ट में कहा कि वर्ष 2025 की पहली छमाही में रियल एस्टेट क्षेत्र में पीई निवेश और गिरने की आशंका है क्योंकि निवेशक सतर्क रुख अपना रहे हैं.

रिपोर्ट के मुताबिक, उच्च ब्याज दरें, नकदी की सख्त स्थिति और जोखिम-समायोजन एवं कर-पश्चात रिटर्न को लेकर निवेशकों की बढ़ती पड़ताल के कारण वैश्विक पूंजी प्रवाह में बदलाव इस संभावित गिरावट के मुख्य कारण हैं.

इस साल 15 जून तक कार्यालय क्षेत्र ने 70.6 करोड़ डॉलर के साथ पीई पूंजी का सबसे बड़ा हिस्सा आकर्षित किया. भारतीय रियल एस्टेट को 2024 के समूचे कैलेंडर वर्ष में कुल 4.9 अरब डॉलर का पीई निवेश मिला था, जबकि 2018 में यह 7.8 अरब डॉलर के रिकॉर्ड स्तर पर था.

Published: June 26, 2025, 17:32 IST

Download Money9 App for the latest updates on Personal Finance.

Related

  • संसदीय समिति ने न्यूनतम पेंशन बढ़ाने की सिफारिश की, उम्मीद है सरकार जागेगी: कांग्रेस
  • भारत का सेमीकंडक्टर बाजार 2035 तक 300 अरब डॉलर पहुंचने का अनुमान
  • रेमंड रियल्टी का मुंबई में 3,000 करोड़ रुपये की आवास परियोजना के लिए संयुक्त उद्यम करार
  • एनसीएलएटी का वीडियोकॉन मामले में धूत भाइयों के खिलाफ दिवाला कार्यवाही पर रोक से इनकार
  • भारत में चीनी Apple और Samsung का बड़ा कारनामा, बदला ट्रेंड
  • AI और फंडिंग संकट से Startup सेक्टर में संकट, जुलाई 2025 से 4,500 कर्मचारियों की छंटनी

Latest

  • 1. Know the correct way to get KYC done!
  • 2. Why health insurance claim gets rejected?
  • 3. Power to Respond!
  • 4. What is Asset Under Management?
  • 5. No Worries on Medical Expenses!
  • Contact Us
  • About Us
  • Privacy & Cookies Notice
  • Complaint Redressal
  • Copyright © 2026 Money9. All rights reserved.
  • share
  • Facebook
  • Twitter
  • Whatsapp
  • LinkedIn
  • Telegram
close