• money9
  • Insurance
  • Saving
  • Mutual Funds
  • Mirae Asset MF
  • Breaking Briefs
downloadDownload The App
Close
  • Home
  • Videos
  • Podcast
  • Banking
  • Bulletin
  • Gold
  • Healthcare
  • Real Estate
  • Tax
  • Travel
  • Survey 2023
  • Survey Report
  • Breaking Briefs
  • Insurance
  • Savings
  • Loan
  • Crypto
  • Investment
  • Mutual Funds
  • Real Estate
  • Tax
  • Exclusive
  • Home / Exclusive

रुपया पांच पैसे कमजोर होकर 86.36 प्रति डॉलर पर

भारत-अमेरिका व्यापार वार्ता में अनिश्चितता के चलते रुपया मंगलवार को शुरुआती बढ़त गंवाकर 86.36 प्रति डॉलर पर बंद हुआ। विदेशी पूंजी निकासी, शेयर बाजार में गिरावट और संभावित अमेरिकी शुल्क की चिंता ने रुपये पर दबाव बनाया। हालांकि डॉलर की कमजोरी और कच्चे तेल की कीमतों में नरमी ने कुछ हद तक सपोर्ट दिया।

  • Manish Mishra
  • Last Updated : July 22, 2025, 17:11 IST
  • Follow
  • Follow

अमेरिका-भारत व्यापार समझौते को लेकर व्याप्त अनिश्चितता के बीच मंगलवार को रुपया अपनी शुरुआती बढ़त गंवाकर पांच पैसे की गिरावट के साथ 86.36 रुपये प्रति डॉलर (अस्थायी) पर बंद हुआ।

विदेशी मुद्रा कारोबारियों ने कहा कि अब सभी की निगाहें भारत-अमेरिका व्यापार वार्ता के नतीजों पर टिकी हैं। भारतीय निर्यात पर संभावित अमेरिकी शुल्क लागू होने की एक अगस्त की समयसीमा नजदीक आ रही है।

अमेरिकी मुद्रा में कमजोरी और कच्चे तेल की कीमतों में नरमी ने निचले स्तर पर रुपये को समर्थन दिया, जबकि विदेशी पूंजी की निकासी और घरेलू शेयर बाजारों के नकारात्मक रुख ने रुपये पर दबाव डाला और इसकी बढ़त को सीमित कर दिया।

अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 86.26 पर खुला और कारोबार के दौरान 86.22 के उच्चस्तर तक गया और 86.41 के निचले स्तर तक आया।

कारोबारी सत्र के अंत में रुपया अपने पिछले बंद भाव से पांच पैसे की गिरावट के साथ 86.36 (अस्थायी) पर बंद हुआ।

सोमवार को रुपया 15 पैसे की गिरावट के साथ 86.31 प्रति डॉलर पर बंद हुआ था।

मिराए एसेट शेयरखान के शोध विश्लेषक अनुज चौधरी ने कहा, ‘‘ऐसा लगता है कि व्यापार वार्ता को देखते हुए रुपया थोड़े नकारात्मक रुख के साथ कारोबार करेगा। हालांकि, अमेरिकी मुद्रा में कमजोरी और कच्चे तेल की कीमतों में नरमी से निचले स्तरों पर रुपये को समर्थन मिल सकता है।’’

भारत और अमेरिका के बीच व्यापार समझौते को लेकर अधिकारी स्तर पर पांच दौर की वार्ता हो चुकी है। दोनों पक्ष एक अगस्त से पहले एक अंतरिम व्यापार समझौते को अंतिम रूप देने पर विचार कर रहे हैं।

ऐसा न हो पाने की स्थिति में भारतीय निर्यातकों को नई चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है जिससे रुपये पर दबाव आ सकता है।

चौधरी ने कहा कि डॉलर-रुपया हाजिर भाव 86.10 से 86.65 के बीच रहने की उम्मीद है।

इस बीच, दुनिया की छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले डॉलर की मजबूती को आंकने वाला डॉलर सूचकांक 0.03 प्रतिशत गिरकर 97.82 पर आ गया।

वैश्विक तेल बेंचमार्क ब्रेंट क्रूड भी वायदा कारोबार में 0.94 प्रतिशत गिरकर 68.56 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया।

घरेलू शेयर बाजार में बीएसई सेंसेक्स 13.53 अंक की मामूली गिरावट के साथ 82,186.81 अंक पर बंद हुआ, जबकि एनएसई निफ्टी 29.80 अंक गिरकर 25,060.90 अंक पर रहा।

शेयर बाजार से मिले आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने सोमवार को शुद्ध आधार पर 1,681.23 करोड़ रुपये के शेयर बेचे।

Published: July 22, 2025, 17:11 IST

Download Money9 App for the latest updates on Personal Finance.

Related

  • संसदीय समिति ने न्यूनतम पेंशन बढ़ाने की सिफारिश की, उम्मीद है सरकार जागेगी: कांग्रेस
  • भारत का सेमीकंडक्टर बाजार 2035 तक 300 अरब डॉलर पहुंचने का अनुमान
  • रेमंड रियल्टी का मुंबई में 3,000 करोड़ रुपये की आवास परियोजना के लिए संयुक्त उद्यम करार
  • एनसीएलएटी का वीडियोकॉन मामले में धूत भाइयों के खिलाफ दिवाला कार्यवाही पर रोक से इनकार
  • भारत में चीनी Apple और Samsung का बड़ा कारनामा, बदला ट्रेंड
  • AI और फंडिंग संकट से Startup सेक्टर में संकट, जुलाई 2025 से 4,500 कर्मचारियों की छंटनी

Latest

  • 1. Know the correct way to get KYC done!
  • 2. Why health insurance claim gets rejected?
  • 3. Power to Respond!
  • 4. What is Asset Under Management?
  • 5. No Worries on Medical Expenses!
  • Contact Us
  • About Us
  • Privacy & Cookies Notice
  • Complaint Redressal
  • Copyright © 2026 Money9. All rights reserved.
  • share
  • Facebook
  • Twitter
  • Whatsapp
  • LinkedIn
  • Telegram
close