सेल का वित्त वर्ष 2025-26 में दो करोड़ टन बिक्री दर्ज करने का लक्ष्य

उन्होंने कहा, ‘‘ परिचालन दक्षता, लागत अनुकूलन और मजबूत कोष प्रबंधन आदि से वित्तीय स्थिति में सुधार हुआ है और विकास निवेशों के लिए अवसर बने हैं। इसके दम पर हमें वित्त वर्ष 2025-26 में करीब दो करोड़ टन की बिक्री हासिल करने की उम्मीद है।’’

Life Insurance Corporation of India (LIC) now holds 27,61,48,137 equity shares or 6.68% stake in the SAIL

देश की सबसे बड़ी सार्वजनिक क्षेत्र की इस्पात कंपनी स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड (सेल) ने वित्त वर्ष 2025-26 में दो करोड़ टन बिक्री दर्ज करने का लक्ष्य रखा है। वित्त वर्ष 2024-25 में यह 1.79 करोड़ टन रही थी।

प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, कंपनी भविष्य के विस्तार की तैयारी के तहत ऋण घटाने, लागत नियंत्रण और परिचालन दक्षता बढ़ाने पर जोर दे रही है।

सेल के निदेशक (वित्त) डॉ. ए. के. पंडा ने बताया कि अप्रैल-दिसंबर 2025 की नौ महीने की अवधि में कंपनी ने 5,000 करोड़ रुपये का ऋण चुकाया है। 31 दिसंबर 2025 तक कुल ऋण 24,852 करोड़ रुपये था जिसमें जनवरी 2026 में 2,000 करोड़ रुपये की और कमी आई।

उन्होंने कहा, ‘‘ परिचालन दक्षता, लागत अनुकूलन और मजबूत कोष प्रबंधन आदि से वित्तीय स्थिति में सुधार हुआ है और विकास निवेशों के लिए अवसर बने हैं। इसके दम पर हमें वित्त वर्ष 2025-26 में करीब दो करोड़ टन की बिक्री हासिल करने की उम्मीद है।’’

वित्त वर्ष 2025-26 की नौ महीने की अवधि (अप्रैल-दिसंबर 2025) में बिक्री मात्रा में 16.3 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई। अप्रैल 2025 से जनवरी 2026 के बीच कुल बिक्री 1.66 करोड़ टन रही।

डॉ. पंडा ने कहा कि कर्ज में कटौती, बेहतर प्रबंधन और केंद्रित विपणन पहलों के जरिये कंपनी अपनी नींव मजबूत कर रही है।

Published: February 12, 2026, 15:14 IST
Exit mobile version