• money9
  • Insurance
  • Saving
  • Mutual Funds
  • Mirae Asset MF
  • Breaking Briefs
downloadDownload The App
Close
  • Home
  • Videos
  • Podcast
  • Banking
  • Bulletin
  • Gold
  • Healthcare
  • Real Estate
  • Tax
  • Travel
  • Survey 2023
  • Survey Report
  • Breaking Briefs
  • Insurance
  • Savings
  • Loan
  • Crypto
  • Investment
  • Mutual Funds
  • Real Estate
  • Tax
  • Exclusive
  • Home / Exclusive

एसबीआई का जुलाई-सितंबर तिमाही में शुद्ध लाभ 10 प्रतिशत बढ़कर 20,160 करोड़ रुपये

समीक्षाधीन तिमाही में ऋणदाता की कुल आय सालाना आधार पर 1,29,141 करोड़ रुपये से बढ़कर 1,34,979 करोड़ रुपये हो गई। इस अवधि में अर्जित ब्याज बढ़कर 1,19,654 करोड़ रुपये हो गया जो एक साल पहले इसी तिमाही में 1,13,871 करोड़ रुपये था।

  • Money9
  • Last Updated : November 4, 2025, 14:14 IST
  • Follow
  • Follow

देश के सबसे बड़े ऋणदाता भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) का जुलाई-सितंबर तिमाही में एकल लाभ 10 प्रतिशत बढ़कर 20,160 करोड़ रुपये हो गया।

बैंक ने जुलाई-सितंबर 2024 तिमाही में 18,331 करोड़ रुपये का लाभ कमाया था।

समीक्षाधीन तिमाही में ऋणदाता की कुल आय सालाना आधार पर 1,29,141 करोड़ रुपये से बढ़कर 1,34,979 करोड़ रुपये हो गई। इस अवधि में अर्जित ब्याज बढ़कर 1,19,654 करोड़ रुपये हो गया जो एक साल पहले इसी तिमाही में 1,13,871 करोड़ रुपये था।

बैंक की परिसंपत्ति गुणवत्ता में सुधार हुआ है। सकल गैर-निष्पादित परिसंपत्तियां (एनपीए) 30 सितंबर 2025 तक सकल अग्रिमों के 1.73 प्रतिशत तक घट गई, जो एक वर्ष पूर्व 2.13 प्रतिशत थी।

इसी प्रकार शुद्ध एनपीए या खराब ऋण भी अग्रिमों के 0.42 प्रतिशत पर आ गए जो एक साल पहले इसी अवधि में 0.53 प्रतिशत थे।

एसबीआई समूह का वित्त वर्ष 2025-26 की दूसरी (जुलाई-सितंबर) तिमाही में एकीकृत शुद्ध लाभ सात प्रतिशत बढ़कर 21,137 करोड़ रुपये हो गया। गत वित्त वर्ष 2024-25 की जुलाई-सितंबर तिमाही में यह 19,743 करोड़ रुपये था।

एसबीआई समूह की कुल आय आलोच्य तिमाही में बढ़कर 1,75,898 करोड़ रुपये हो गई जबकि एक साल पहले इसी तिमाही में यह 1,63,802 करोड़ रुपये थी।

Published: November 4, 2025, 14:14 IST

Download Money9 App for the latest updates on Personal Finance.

Related

  • संसदीय समिति ने न्यूनतम पेंशन बढ़ाने की सिफारिश की, उम्मीद है सरकार जागेगी: कांग्रेस
  • भारत का सेमीकंडक्टर बाजार 2035 तक 300 अरब डॉलर पहुंचने का अनुमान
  • रेमंड रियल्टी का मुंबई में 3,000 करोड़ रुपये की आवास परियोजना के लिए संयुक्त उद्यम करार
  • एनसीएलएटी का वीडियोकॉन मामले में धूत भाइयों के खिलाफ दिवाला कार्यवाही पर रोक से इनकार
  • भारत में चीनी Apple और Samsung का बड़ा कारनामा, बदला ट्रेंड
  • AI और फंडिंग संकट से Startup सेक्टर में संकट, जुलाई 2025 से 4,500 कर्मचारियों की छंटनी

Latest

  • 1. Know the correct way to get KYC done!
  • 2. Why health insurance claim gets rejected?
  • 3. Power to Respond!
  • 4. What is Asset Under Management?
  • 5. No Worries on Medical Expenses!
  • Contact Us
  • About Us
  • Privacy & Cookies Notice
  • Complaint Redressal
  • Copyright © 2026 Money9. All rights reserved.
  • share
  • Facebook
  • Twitter
  • Whatsapp
  • LinkedIn
  • Telegram
close