• money9
  • Insurance
  • Saving
  • Mutual Funds
  • Mirae Asset MF
  • Breaking Briefs
downloadDownload The App
Close
  • Home
  • Videos
  • Podcast
  • Banking
  • Bulletin
  • Gold
  • Healthcare
  • Real Estate
  • Tax
  • Travel
  • Survey 2023
  • Survey Report
  • Breaking Briefs
  • Insurance
  • Savings
  • Loan
  • Crypto
  • Investment
  • Mutual Funds
  • Real Estate
  • Tax
  • Exclusive
  • Home / Exclusive

इनोवेटिवव्यू इंडिया, पार्क मेडी वर्ल्ड सहित पांच कंपनियों को आईपीओ लाने की सेबी से मिली मंजूरी

बाजार नियामक सेबी ने पांच कंपनियों को आईपीओ लाने की मंजूरी दी है। इनमें इनोवेटिवव्यू इंडिया, पार्क मेडी वर्ल्ड, रनवाल एंटरप्राइजेज, जिनकुशल इंडस्ट्रीज और एडवांस एग्रोलाइफ शामिल हैं। इनोवेटिवव्यू इंडिया का आईपीओ पूरी तरह से OFS पर आधारित होगा, जबकि पार्क मेडी वर्ल्ड 1,260 करोड़ रुपये जुटाएगी। रनवाल एंटरप्राइजेज और एडवांस एग्रोलाइफ का निर्गम पूरी तरह नए शेयरों पर आधारित है। वहीं जिनकुशल इंडस्ट्रीज का IPO नए और बिक्री पेशकश का मिश्रण होगा।

  • Money9
  • Last Updated : August 20, 2025, 14:25 IST
  • Follow
इस मल्टीबैगर स्टॉक पर क्या है एक्सपर्ट्स की राय
  • Follow

इनोवेटिवव्यू इंडिया और पार्क मेडी वर्ल्ड सहित पांच कंपनियों को आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) के जरिये धन जुटाने के लिए सेबी से मंजूरी मिल गई है। बुधवार को बाजार नियामक ने यह जानकारी दी।

भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (सेबी) की ओर से दी जानकारी के अनुसार, रियल एस्टेट कंपनी रनवाल एंटरप्राइजेज, निर्माण मशीन निर्यातक जिनकुशल इंडस्ट्रीज और कृषि रसायन कंपनी एडवांस एग्रोलाइफ को भी सार्वजनिक निर्गम लाने के लिए सेबी की मंजूरी मिल गई है।

इन पांच कंपनियों ने फरवरी और अप्रैल के बीच सेबी के समक्ष आईपीओ लाने के लिए प्रारंभिक दस्तावेज दाखिल किए थे। इस सप्ताह उन्हें इसके लिए अनुमति मिल गई।

आईपीओ दस्तावेज (डीआरएचपी) के अनुसार, सुरक्षा एवं निगरानी समाधान प्रदाता इनोवेटिव्यू इंडिया का सार्वजनिक निर्गम पूरी तरह से प्रवर्तकों द्वारा 2,000 करोड़ रुपये तक के शेयर की बिक्री पेशकश (ओएफएस) पर आधारित होगा।

पार्क ब्रांड के तहत अस्पताल श्रृंखला का संचालन करने वाली पार्क मेडी वर्ल्ड अपने आईपीओ के जरिये 1,260 करोड़ रुपये जुटाने की योजना बना रही है। इसमें 900 करोड़ रुपये के नए शेयर और 300 करोड़ रुपये के शेयर की बिक्री पेशकश शामिल है।

रियल एस्टेट डेवलपर कंपनी रनवाल एंटरप्राइजेज का पहला सार्वजनिक निर्गम 1,000 करोड़ रुपये मूल्य के शेयर का नया निर्गम है, जिसमें कोई बिक्री पेशकश घटक नहीं है।

दस्तावेजों के अनुसार, निर्माण एवं खनन मशीनों के निर्यात व्यापार में लगी जिनकुशल इंडस्ट्रीज का आईपीओ 86.5 लाख शेयर के नए निर्गम और 10 लाख शेयर की बिक्री पेशकश का संयोजन है।

वहीं जयपुर स्थित कृषि-रसायन उत्पाद बनाने वाली एडवांस एग्रोलाइफ लिमिटेड का आईपीओ पूर्णतः 1.92 करोड़ के नए शेयर पर आधारित होगा जिसमें कोई बिक्री पेशकया घटक नहीं है।

Published: August 20, 2025, 14:25 IST

Download Money9 App for the latest updates on Personal Finance.

Related

  • संसदीय समिति ने न्यूनतम पेंशन बढ़ाने की सिफारिश की, उम्मीद है सरकार जागेगी: कांग्रेस
  • भारत का सेमीकंडक्टर बाजार 2035 तक 300 अरब डॉलर पहुंचने का अनुमान
  • रेमंड रियल्टी का मुंबई में 3,000 करोड़ रुपये की आवास परियोजना के लिए संयुक्त उद्यम करार
  • एनसीएलएटी का वीडियोकॉन मामले में धूत भाइयों के खिलाफ दिवाला कार्यवाही पर रोक से इनकार
  • भारत में चीनी Apple और Samsung का बड़ा कारनामा, बदला ट्रेंड
  • AI और फंडिंग संकट से Startup सेक्टर में संकट, जुलाई 2025 से 4,500 कर्मचारियों की छंटनी

Latest

  • 1. Know the correct way to get KYC done!
  • 2. Why health insurance claim gets rejected?
  • 3. Power to Respond!
  • 4. What is Asset Under Management?
  • 5. No Worries on Medical Expenses!
  • Contact Us
  • About Us
  • Privacy & Cookies Notice
  • Complaint Redressal
  • Copyright © 2026 Money9. All rights reserved.
  • share
  • Facebook
  • Twitter
  • Whatsapp
  • LinkedIn
  • Telegram
close