• money9
  • Insurance
  • Saving
  • Mutual Funds
  • Mirae Asset MF
  • Breaking Briefs
downloadDownload The App
Close
  • Home
  • Videos
  • Podcast
  • Banking
  • Bulletin
  • Gold
  • Healthcare
  • Real Estate
  • Tax
  • Travel
  • Survey 2023
  • Survey Report
  • Breaking Briefs
  • Insurance
  • Savings
  • Loan
  • Crypto
  • Investment
  • Mutual Funds
  • Real Estate
  • Tax
  • Exclusive
  • Home / Exclusive

सेबी की बड़ी कार्रवाई: जेन स्ट्रीट पर प्रतिबंध, 4843 करोड़ के अवैध लाभ की वसूली का आदेश

सेबी ने अमेरिकी ट्रेडिंग कंपनी जेन स्ट्रीट पर बड़ी कार्रवाई करते हुए भारतीय बाजार से प्रतिबंधित कर दिया है और 4843.57 करोड़ रुपये का अवैध लाभ लौटाने का आदेश दिया है. कंपनी पर एनएसई में सूचकांक विकल्पों में हेरफेर कर मुनाफा कमाने का आरोप है. जनवरी 2023 से मार्च 2025 के बीच कंपनी ने 44358 करोड़ रुपये का लाभ कमाया था. सेबी ने इसे निवेशकों के लिए गंभीर खतरा बताते हुए तत्काल प्रभाव से कार्रवाई की है.

  • Manish Mishra
  • Last Updated : July 4, 2025, 14:27 IST
  • Follow
  • Follow
सेबी ने अमेरिकी ट्रेडिंग कंपनी जेन स्ट्रीट पर बड़ी कार्रवाई करते हुए भारतीय बाजार से प्रतिबंधित कर दिया है और 4843.57 करोड़ रुपये का अवैध लाभ लौटाने का आदेश दिया है. कंपनी पर एनएसई में सूचकांक विकल्पों में हेरफेर कर मुनाफा कमाने का आरोप है. जनवरी 2023 से मार्च 2025 के बीच कंपनी ने 44358 करोड़ रुपये का लाभ कमाया था. सेबी ने इसे निवेशकों के लिए गंभीर खतरा बताते हुए तत्काल प्रभाव से कार्रवाई की है.
बाजार नियामक सेबी ने अमेरिकी ‘ट्रेडिंग’ कंपनी जेन स्ट्रीट को प्रतिभूति बाजारों से प्रतिबंधित कर दिया है और कंपनी को 4,843 करोड़ रुपये के अवैध लाभ को वापस करने का निर्देश दिया है.यह भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (सेबी) द्वारा निर्देशित अब तक की सबसे अधिक वसूली गई राशि हो सकती है. कंपनी पर सूचकांक विकल्पों में भारी मुनाफा कमाने के लिए समाप्ति के दिनों में सूचकांक स्तर में कथित रूप से हेरफेर करने का आरोप है.
भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (सेबी) ने अंतरिम आदेश में जेएसआई इन्वेस्टमेंट्स, जेएसआई2 इन्वेस्टमेंट्स प्राइवेट लिमिटेड, जेन स्ट्रीट सिंगापुर प्राइवेट लिमिटेड और जेन स्ट्रीट ग्रुप (जेएस ग्रुप) की जेन स्ट्रीट एशिया ट्रेडिंग (ऑनलाइन कारोबार) को बाजार से प्रतिबंधित कर दिया है.
जेन स्ट्रीट ग्रुप की स्थापना 2000 में की गई थी. यह एलएलसी वित्तीय सेवा उद्योग में एक वैश्विक स्वामित्व वाली ‘ट्रेडिंग’ कंपनी है. यह अमेरिका, यूरोप और एशिया में पांच कार्यालयों में 2,600 से अधिक लोगों को रोजगार प्रदान करती है और 45 देशों में ‘ट्रेडिंग’ का संचालन करती है.
सेबी द्वारा बृहस्पतिवार को पारित अंतरिम आदेश के अनुसार, जेएस समूह की संस्थाओं ने एनएसई के सभी उत्पाद श्रेणियों और खंडों में जनवरी 2023 से मार्च 2025 तक एनएसई पर सूचकांक विकल्पों से 44,358 करोड़ रुपये से अधिक का मुनाफा कमाया.
इसके अलावा, संस्थाओं को प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से किसी भी धोखाधड़ी, हेरफेर या अनुचित व्यापार व्यवहार में शामिल होने या प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से किसी भी ऐसी गतिविधि में शामिल होने से बचने का निर्देश दिया गया, जो मानदंडों का उल्लंघन करती हो.
सेबी ने यह भी उल्लेख किया कि जेएस ग्रुप ने फिर से समाप्ति दिवस के करीब सूचकांक और घटक बाजारों में बड़े हस्तक्षेप के प्रथम दृष्टया हेराफेरी ‘एक्सटेंडेड मार्किंग द क्लोज’ कारोबार तरीके को अपनाने का सहारा लिया, ताकि मई 2025 में अपने अवैध लाभ के लिए सूचकांक को प्रभावित और हेरफेर किया जा सके जबकि फरवरी में चेतावनी पत्र एवं एनएसई के समक्ष इसकी अपनी घोषणाएं थीं.
सेबी के पूर्णकालिक सदस्य अनंत नारायण जी. ने आदेश में कहा, ‘‘ फरवरी 2025 में एनएसई द्वारा उन्हें जारी किए गए स्पष्ट परामर्श की स्पष्ट अवहेलना करते हुए ऐसा गंभीर व्यवहार स्पष्ट रूप से दर्शाता है कि अधिकतर विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों और अन्य बाजार सहभागियों के विपरीत, जेएस ग्रुप उचित काम नहीं करता है जिस पर भरोसा किया जा सके या जिस पर भरोसा किया जाना चाहिए.’’
उन्होंने कहा, ‘‘ प्रथम दृष्टया ऐसे मजबूत मामले को देखते हुए जेएस समूह को पहले की तरह काम जारी रखने की अनुमति देने से असाधारण पैमाने पर निवेशकों की सुरक्षा को गंभीर खतरा हो सकता है. ऐसे में सेबी का कर्तव्य है कि वह सीधे हस्तक्षेप करे.’’तदनुसार, सेबी ने जेएस ग्रुप को 4,843.57 करोड़ रुपये के अवैध लाभ को वापस करने का निर्देश दिया.
Published: July 4, 2025, 14:27 IST

Download Money9 App for the latest updates on Personal Finance.

Related

  • संसदीय समिति ने न्यूनतम पेंशन बढ़ाने की सिफारिश की, उम्मीद है सरकार जागेगी: कांग्रेस
  • भारत का सेमीकंडक्टर बाजार 2035 तक 300 अरब डॉलर पहुंचने का अनुमान
  • रेमंड रियल्टी का मुंबई में 3,000 करोड़ रुपये की आवास परियोजना के लिए संयुक्त उद्यम करार
  • एनसीएलएटी का वीडियोकॉन मामले में धूत भाइयों के खिलाफ दिवाला कार्यवाही पर रोक से इनकार
  • भारत में चीनी Apple और Samsung का बड़ा कारनामा, बदला ट्रेंड
  • AI और फंडिंग संकट से Startup सेक्टर में संकट, जुलाई 2025 से 4,500 कर्मचारियों की छंटनी

Latest

  • 1. Know the correct way to get KYC done!
  • 2. Why health insurance claim gets rejected?
  • 3. Power to Respond!
  • 4. What is Asset Under Management?
  • 5. No Worries on Medical Expenses!
  • Contact Us
  • About Us
  • Privacy & Cookies Notice
  • Complaint Redressal
  • Copyright © 2026 Money9. All rights reserved.
  • share
  • Facebook
  • Twitter
  • Whatsapp
  • LinkedIn
  • Telegram
close