• money9
  • Insurance
  • Saving
  • Mutual Funds
  • Mirae Asset MF
  • Breaking Briefs
downloadDownload The App
Close
  • Home
  • Videos
  • Podcast
  • Banking
  • Bulletin
  • Gold
  • Healthcare
  • Real Estate
  • Tax
  • Travel
  • Survey 2023
  • Survey Report
  • Breaking Briefs
  • Insurance
  • Savings
  • Loan
  • Crypto
  • Investment
  • Mutual Funds
  • Real Estate
  • Tax
  • Exclusive
  • Home / Exclusive

सिंपल एनर्जी ने दुर्लभ पृथ्वी तत्व से मुक्त मोटर का वाणिज्यिक उत्पादन शुरू किया

र्लभ पृथ्वी तत्वों की खदानें सीमित होने के साथ ही उनका प्रसंस्करण मुश्किल और प्रदूषणकारी है। इनकी वैश्विक आपूर्ति पर चीन का दबदबा बना हुआ है। ऐसे में चीन द्वारा निर्यात सीमित करने पर दुनिया भर के उद्योगों पर असर पड़ता है।इस पहलू को ध्यान में रखते हुए कई कंपनियां ‘दुर्लभ पृथ्वी तत्व से मुक्त मोटर’ के विकास की कोशिश कर रही हैं। इससे इन तत्वों पर निर्भरता कम होगी और आपूर्ति शृंखला अधिक सुरक्षित बन पाएगी।

  • Money9
  • Last Updated : September 16, 2025, 15:28 IST
  • Follow
  • Follow

आईपीओ लाने की तैयारी कर रही इलेक्ट्रिक स्कूटर विनिर्माता सिंपल एनर्जी ने मंगलवार को कहा कि उसने होसुर संयंत्र में देश की पहली दुर्लभ पृथ्वी तत्वों से मुक्त मोटर का वाणिज्यिक उत्पादन शुरू कर दिया है।

कंपनी ने बयान में कहा कि इस कदम से उसकी ‘दुनिया के लिए, भारत में निर्मित’ दृष्टिकोण को मजबूती मिलेगी और टिकाऊ एवं भू-राजनीतिक रूप से स्वतंत्र आपूर्ति शृंखलाओं का रास्ता खुलेगा।

दुर्लभ पृथ्वी तत्वों की खदानें सीमित होने के साथ ही उनका प्रसंस्करण मुश्किल और प्रदूषणकारी है। इनकी वैश्विक आपूर्ति पर चीन का दबदबा बना हुआ है। ऐसे में चीन द्वारा निर्यात सीमित करने पर दुनिया भर के उद्योगों पर असर पड़ता है।

इस पहलू को ध्यान में रखते हुए कई कंपनियां ‘दुर्लभ पृथ्वी तत्व से मुक्त मोटर’ के विकास की कोशिश कर रही हैं। इससे इन तत्वों पर निर्भरता कम होगी और आपूर्ति शृंखला अधिक सुरक्षित बन पाएगी।

सिंपल एनर्जी के सह-संस्थापक और मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) सुहास राजकुमार ने कहा, ‘‘वैश्विक आपूर्ति शृंखला में व्यवधान और कच्चे माल पर निर्भरता ने यह स्पष्ट कर दिया है कि इलेक्ट्रिक मोबिलिटी का भविष्य आत्मनिर्भरता पर आधारित होना चाहिए। गहन स्थानीयकरण और ‘मेक इन इंडिया’ दृष्टिकोण अब केवल आकांक्षा नहीं, बल्कि अनिवार्यता है।’’

कंपनी ने कहा कि नई मोटर लाइन पहले की ही तरह प्रदर्शन और ताकत मुहैया कराती है, लेकिन भारी दुर्लभ पृथ्वी खनिजों पर निर्भर नहीं रहती।

सिंपल एनर्जी ने इस प्रौद्योगिकी का आंतरिक स्तर पर ही विकास किया है जिसमें दुर्लभ पृथ्वी चुंबक की जगह अनुकूलित यौगिकों का उपयोग किया गया है।

इन दुर्लभ खनिजों की आपूर्ति में वैश्विक रूप से अग्रणी चीन ने इस साल अप्रैल में निर्यात पर अंकुश लगा दिया था, जिससे घरेलू वाहन उद्योग पर बड़ा असर पड़ा है।

Published: September 16, 2025, 15:26 IST

Download Money9 App for the latest updates on Personal Finance.

Related

  • संसदीय समिति ने न्यूनतम पेंशन बढ़ाने की सिफारिश की, उम्मीद है सरकार जागेगी: कांग्रेस
  • भारत का सेमीकंडक्टर बाजार 2035 तक 300 अरब डॉलर पहुंचने का अनुमान
  • रेमंड रियल्टी का मुंबई में 3,000 करोड़ रुपये की आवास परियोजना के लिए संयुक्त उद्यम करार
  • एनसीएलएटी का वीडियोकॉन मामले में धूत भाइयों के खिलाफ दिवाला कार्यवाही पर रोक से इनकार
  • भारत में चीनी Apple और Samsung का बड़ा कारनामा, बदला ट्रेंड
  • AI और फंडिंग संकट से Startup सेक्टर में संकट, जुलाई 2025 से 4,500 कर्मचारियों की छंटनी

Latest

  • 1. Know the correct way to get KYC done!
  • 2. Why health insurance claim gets rejected?
  • 3. Power to Respond!
  • 4. What is Asset Under Management?
  • 5. No Worries on Medical Expenses!
  • Contact Us
  • About Us
  • Privacy & Cookies Notice
  • Complaint Redressal
  • Copyright © 2026 Money9. All rights reserved.
  • share
  • Facebook
  • Twitter
  • Whatsapp
  • LinkedIn
  • Telegram
close