• money9
  • Insurance
  • Saving
  • Mutual Funds
  • Mirae Asset MF
  • Breaking Briefs
downloadDownload The App
Close
  • Home
  • Videos
  • Podcast
  • Banking
  • Bulletin
  • Gold
  • Healthcare
  • Real Estate
  • Tax
  • Travel
  • Survey 2023
  • Survey Report
  • Breaking Briefs
  • Insurance
  • Savings
  • Loan
  • Crypto
  • Investment
  • Mutual Funds
  • Real Estate
  • Tax
  • Exclusive
  • Home / Exclusive

SpiceJet विंटर सीजन में जोड़ेगी 100 नई फ्लाइट्स! Indigo के कटे रूट्स का करेंगी भरपाई

इसी खबर के बाद स्पाइसजेट का शेयर भी हल्की तेजी के साथ कारोबार कर रहा है. सुबह 10 बजकर 51 मिनट पर BSE में यह 1.08 फीसदी की तेजी के साथ 34 रुपये 68 पैसे पर ट्रेड कर रहा था. निवेशकों ने कंपनी की विस्तार योजना को सकारात्मक संकेत माना है.

  • Money9
  • Last Updated : December 10, 2025, 14:59 IST
  • Follow
  • Follow

एविएशन इंडस्ट्री हाल ही में इंडिगो की उडानों में आई भारी देरी के कारण चर्चा में थी. इसके बाद सरकार ने इंडिगो के 10 फीसदी रूट्स में कटौती कर दी. अब इस फैसले का फायदा लेने के लिए स्पाइसजेट ने अपने ऑपरेशंस को तेजी से बढ़ाने का निर्णय लिया है. कंपनी ने कहा है कि वह इस विंटर शेड्यूल में 100 तक नई डेली फ्लाइट्स शुरू कर सकती है. स्पाइसजेट के अनुसार कई प्रमुख रूट्स पर मांग तेजी से बढ़ रही है और कंपनी इसका पूरा लाभ उठाने के लिए तैयार है.

स्पाइसजेट जोड़ेगी 100 नई फ्लाइट्स

स्पाइसजेट ने बताया कि विंटर शेड्यूल में 100 नई फ्लाइट्स तक जोड़ी जा सकती है. यह बढ़ोतरी रुट स्तर पर बढ़ती डिमांड को ध्यान में रखकर की जा रही है. कंपनी ने कहा कि यह विस्तार रेगुलेटरी स्वीकृति पर निर्भर करेगा. इससे कंपनी की बाजार में मौजूदगी और मजबूत होगी.

10 फीसदी कटौती का असर

इंडिगो हाल ही में FDTL नियमों का पालन न करने की वजह से चर्चा में रहा. इसके बाद केंद्र ने इंडिगो की विंटर फ्लाइट्स को 10 फीसदी कम करने का आदेश दिया. सरकार का कहना है कि इससे इंडिगो को अपने ऑपरेशन स्थिर करने में मदद मिलेगी. इसके चलते बाजार में उपलब्ध क्षमता में कमी आई, जिसे अब स्पाइसजेट पूरा करेगा.

स्पाइसजेट के शेयर में तेजी

इसी खबर के बाद स्पाइसजेट का शेयर भी हल्की तेजी के साथ कारोबार कर रहा है. सुबह 10 बजकर 51 मिनट पर BSE में यह 1.08 फीसदी की तेजी के साथ 34 रुपये 68 पैसे पर ट्रेड कर रहा था. निवेशकों ने कंपनी की विस्तार योजना को सकारात्मक संकेत माना है.

17 नए विमान जोड़े गए

स्पाइसजेट ने बताया कि पिछले कुछ हफ्तों में उसने 17 विमान सक्रिय ऑपरेशन में वापस शामिल किए हैं. यह विमान डैम्प लीज और कंपनी के अपने फ्लीट की वापसी के जरिये जोड़े गए. इससे कंपनी की ऑपरेशनल क्षमता में सुधार हुआ है.

Published: December 10, 2025, 14:59 IST

Download Money9 App for the latest updates on Personal Finance.

Related

  • संसदीय समिति ने न्यूनतम पेंशन बढ़ाने की सिफारिश की, उम्मीद है सरकार जागेगी: कांग्रेस
  • भारत का सेमीकंडक्टर बाजार 2035 तक 300 अरब डॉलर पहुंचने का अनुमान
  • रेमंड रियल्टी का मुंबई में 3,000 करोड़ रुपये की आवास परियोजना के लिए संयुक्त उद्यम करार
  • एनसीएलएटी का वीडियोकॉन मामले में धूत भाइयों के खिलाफ दिवाला कार्यवाही पर रोक से इनकार
  • भारत में चीनी Apple और Samsung का बड़ा कारनामा, बदला ट्रेंड
  • AI और फंडिंग संकट से Startup सेक्टर में संकट, जुलाई 2025 से 4,500 कर्मचारियों की छंटनी

Latest

  • 1. Know the correct way to get KYC done!
  • 2. Why health insurance claim gets rejected?
  • 3. Power to Respond!
  • 4. What is Asset Under Management?
  • 5. No Worries on Medical Expenses!
  • Contact Us
  • About Us
  • Privacy & Cookies Notice
  • Complaint Redressal
  • Copyright © 2026 Money9. All rights reserved.
  • share
  • Facebook
  • Twitter
  • Whatsapp
  • LinkedIn
  • Telegram
close