• money9
  • Insurance
  • Saving
  • Mutual Funds
  • Mirae Asset MF
  • Breaking Briefs
downloadDownload The App
Close
  • Home
  • Videos
  • Podcast
  • Banking
  • Bulletin
  • Gold
  • Healthcare
  • Real Estate
  • Tax
  • Travel
  • Survey 2023
  • Survey Report
  • Breaking Briefs
  • Insurance
  • Savings
  • Loan
  • Crypto
  • Investment
  • Mutual Funds
  • Real Estate
  • Tax
  • Exclusive
  • Home / Exclusive

टाटा मोटर्स ने नवरात्रि के पहले दिन करीब 10 हजार यात्री वाहन बेचे

टाटा मोटर्स यात्री वाहन खंड के मुख्य वाणिज्य अधिकारी अमित कामत ने कहा, ‘‘हम ग्राहकों की बेहद उत्साहजनक प्रतिक्रिया देख रहे हैं। नई जीएसटी दरों की घोषणा का हम अपने ग्राहकों को पूरा लाभ दे रहे हैं और आकर्षक त्योहारी पेशकश भी दे रहे हैं।’’

  • Sushant Bhansali
  • Last Updated : September 23, 2025, 15:27 IST
  • Follow
  • Follow

वाहन विनिर्माता टाटा मोटर्स ने मंगलवार को कहा कि उसके डीलरों ने नवरात्रि पर्व के पहले दिन करीब 10 हजार यात्री वाहनों की खुदरा बिक्री की।

नई जीएसटी व्यवस्था लागू होने के बाद वाहनों की कीमतों में आई कमी से ग्राहकों की मांग में यह तेजी देखने को मिली है।

टाटा मोटर्स ने बयान में कहा कि उसके यात्री वाहनों के शोरूम पर देशभर में 25 हजार से अधिक ग्राहक पूछताछ दर्ज की गई।

टाटा मोटर्स यात्री वाहन खंड के मुख्य वाणिज्य अधिकारी अमित कामत ने कहा, ‘‘हम ग्राहकों की बेहद उत्साहजनक प्रतिक्रिया देख रहे हैं। नई जीएसटी दरों की घोषणा का हम अपने ग्राहकों को पूरा लाभ दे रहे हैं और आकर्षक त्योहारी पेशकश भी दे रहे हैं।’’

उन्होंने बताया कि इस पेशकश से पूछताछ और बुकिंग में तेज उछाल आया है। शोरूम पर आने वाले ग्राहकों की संख्या बढ़ी है और ऑर्डर बुक भी लगातार मजबूत हो रही है। डीलरशिप ने त्योहारी भीड़ को देखते हुए कामकाज की अवधि भी बढ़ा दी है।

कामत ने कहा कि कंपनी के लोकप्रिय मॉडल- नेक्सन और पंच की मांग सबसे ज्यादा है। उन्होंने कहा, ‘‘बुकिंग आंकड़ा और निर्धारित आपूर्ति के साथ हम त्योहारी मांग पूरी तरह तैयार हैं और नए रिकॉर्ड बनाने को लेकर आशान्वित हैं।’’

मारुति सुजुकी और हुंदै मोटर इंडिया ने भी नई जीएसटी व्यवस्था के बाद सोमवार को ग्राहकों की बढ़ी मांग से जोरदार बिक्री दर्ज की। मारुति सुजुकी की बिक्री नवरात्रि के पहले दिन 30 हजार इकाई के स्तर पर रही जबकि हुंदै ने 11 हजार वाहनों की बिक्री की।

Published: September 23, 2025, 15:27 IST

Download Money9 App for the latest updates on Personal Finance.

Related

  • संसदीय समिति ने न्यूनतम पेंशन बढ़ाने की सिफारिश की, उम्मीद है सरकार जागेगी: कांग्रेस
  • भारत का सेमीकंडक्टर बाजार 2035 तक 300 अरब डॉलर पहुंचने का अनुमान
  • रेमंड रियल्टी का मुंबई में 3,000 करोड़ रुपये की आवास परियोजना के लिए संयुक्त उद्यम करार
  • एनसीएलएटी का वीडियोकॉन मामले में धूत भाइयों के खिलाफ दिवाला कार्यवाही पर रोक से इनकार
  • भारत में चीनी Apple और Samsung का बड़ा कारनामा, बदला ट्रेंड
  • AI और फंडिंग संकट से Startup सेक्टर में संकट, जुलाई 2025 से 4,500 कर्मचारियों की छंटनी

Latest

  • 1. Know the correct way to get KYC done!
  • 2. Why health insurance claim gets rejected?
  • 3. Power to Respond!
  • 4. What is Asset Under Management?
  • 5. No Worries on Medical Expenses!
  • Contact Us
  • About Us
  • Privacy & Cookies Notice
  • Complaint Redressal
  • Copyright © 2026 Money9. All rights reserved.
  • share
  • Facebook
  • Twitter
  • Whatsapp
  • LinkedIn
  • Telegram
close