• money9
  • Insurance
  • Saving
  • Mutual Funds
  • Mirae Asset MF
  • Breaking Briefs
downloadDownload The App
Close
  • Home
  • Videos
  • Podcast
  • Banking
  • Bulletin
  • Gold
  • Healthcare
  • Real Estate
  • Tax
  • Travel
  • Survey 2023
  • Survey Report
  • Breaking Briefs
  • Insurance
  • Savings
  • Loan
  • Crypto
  • Investment
  • Mutual Funds
  • Real Estate
  • Tax
  • Exclusive
  • Home / Exclusive

टेस्ला की भारतीय बाजार में दस्तक, अगले सप्ताह मुंबई में खोलेगी स्टोर

दिग्गज ईवी निर्माता टेस्ला 15 जुलाई को मुंबई के बीकेसी (बांद्रा कुर्ला कॉम्प्लेक्स) में अपना पहला एक्सपीरियंस सेंटर लॉन्च करने जा रही है। यह कदम भारत में टेस्ला के आधिकारिक प्रवेश का संकेत है। कंपनी पहले ही चीन से 'मॉडल वाई' की पहली खेप भारत भेज चुकी है।

  • Manish Mishra
  • Last Updated : July 11, 2025, 18:37 IST
  • Follow
  • Follow

दुनिया की दिग्गज इलेक्ट्रिक वाहन (ईवी) विनिर्माता टेस्ला अगले हफ्ते मुंबई के बांद्रा कुर्ला परिसर में अपना पहला ‘एक्सपीरियंस सेंटर’ खोलेगी। कंपनी इसके उद्घाटन के साथ भारतीय बाजार में औपचारिक रूप से प्रवेश करने के लिए पूरी तरह तैयार है।

जाने-माने उद्योगपति एलन मस्क के नेतृत्व वाली इस कंपनी ने 15 जुलाई को होने वाले उद्घाटन समारोह को ‘भारत में टेस्ला की शुरुआत’ के रूप में पेश करते हुए चुनिंदा आमंत्रण भेजे हैं।

इस बारे में फिलहाल टेस्ला से टिप्पणी नहीं मिल पायी है।

उद्योग विशेषज्ञों के अनुसार, ऑस्टिन स्थित कंपनी ने अपने चीन स्थित संयंत्र से कारों की पहली खेप ‘मॉडल वाई’ रियर-व्हील ड्राइव एसयूवी पहले ही बाजार में उतार दी है।

टेस्ला इंडिया ने पिछले महीने मुंबई के लोढ़ा लॉजिस्टिक पार्क में 24,565 वर्ग फुट के गोदाम क्षेत्र को पांच साल की अवधि के लिए पट्टे पर लिया था।

केंद्रीय भारी उद्योग मंत्री एच डी कुमारस्वामी ने जून में कहा था कि इलेक्ट्रिक कार विनिर्माता कंपनी भारत में कारों के विनिर्माण में रुचि नहीं रखती, बल्कि देश में शोरूम स्थापित करने की इच्छुक है।

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि अगर टेस्ला भारत के शुल्क से बचने के लिए भारत में कारखाना लगाती है, तो यह अमेरिका के लिए ‘अनुचित’ होगा।

टेस्ला के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) एलन मस्क ने पिछले साल अप्रैल में कहा था कि कंपनी के भारी दायित्वों के कारण उनकी भारत यात्रा में देरी हुई है।

इलेक्ट्रिक कार विनिर्माता कंपनी शुरुआती शुल्क रियायत की मांग कर रही थी जिससे उसे 40,000 डॉलर से कम कीमत वाली कारों के लिए 70 प्रतिशत और अधिक मूल्य वाली कारों के लिए 100 प्रतिशत सीमा शुल्क की भरपाई करने की अनुमति मिल सके।

हालांकि, वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने इसी वर्ष कहा था कि भारत अपनी नीतियों को टेस्ला के अनुरूप नहीं बनाएगा। उन्होंने कहा था कि इस संबंध में कानून और शुल्क नियम, दुनिया भर के सभी ईवी विनिर्माताओं को दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्था में आधार स्थापित करने के लिए आकर्षित करने को तैयार किए जाएंगे।

उन्होंने कहा कि सरकार एक जीवंत ईवी परिवेश की आवश्यकता को समझती है, क्योंकि बैटरी चालित वाहनों के अधिक उपयोग से कार्बन उत्सर्जन के साथ तेल आयात बिल में भी कमी आएगी।

टेस्ला ऐसे समय में भारतीय बाजार में प्रवेश कर रही है जब उसे यूरोप और चीन में बिक्री में कमी का सामना करना पड़ रहा है।

Published: July 11, 2025, 18:37 IST

Download Money9 App for the latest updates on Personal Finance.

Related

  • संसदीय समिति ने न्यूनतम पेंशन बढ़ाने की सिफारिश की, उम्मीद है सरकार जागेगी: कांग्रेस
  • भारत का सेमीकंडक्टर बाजार 2035 तक 300 अरब डॉलर पहुंचने का अनुमान
  • रेमंड रियल्टी का मुंबई में 3,000 करोड़ रुपये की आवास परियोजना के लिए संयुक्त उद्यम करार
  • एनसीएलएटी का वीडियोकॉन मामले में धूत भाइयों के खिलाफ दिवाला कार्यवाही पर रोक से इनकार
  • भारत में चीनी Apple और Samsung का बड़ा कारनामा, बदला ट्रेंड
  • AI और फंडिंग संकट से Startup सेक्टर में संकट, जुलाई 2025 से 4,500 कर्मचारियों की छंटनी

Latest

  • 1. Know the correct way to get KYC done!
  • 2. Why health insurance claim gets rejected?
  • 3. Power to Respond!
  • 4. What is Asset Under Management?
  • 5. No Worries on Medical Expenses!
  • Contact Us
  • About Us
  • Privacy & Cookies Notice
  • Complaint Redressal
  • Copyright © 2026 Money9. All rights reserved.
  • share
  • Facebook
  • Twitter
  • Whatsapp
  • LinkedIn
  • Telegram
close