• money9
  • Insurance
  • Saving
  • Mutual Funds
  • Mirae Asset MF
  • Breaking Briefs
downloadDownload The App
Close
  • Home
  • Videos
  • Podcast
  • Banking
  • Bulletin
  • Gold
  • Healthcare
  • Real Estate
  • Tax
  • Travel
  • Survey 2023
  • Survey Report
  • Breaking Briefs
  • Insurance
  • Savings
  • Loan
  • Crypto
  • Investment
  • Mutual Funds
  • Real Estate
  • Tax
  • Exclusive
  • Home / Exclusive

शीर्ष 10 में सात कंपनियों का बाजार पूंजीकरण 35,439 करोड़ रुपये घटा, एसबीआई को सबसे ज्यादा नुकसान

शीर्ष 10 में शामिल कंपनियों में रिलायंस इंडस्ट्रीज, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज, आईसीआईसीआई बैंक, भारतीय स्टेट बैंक, बजाज फाइनेंस, लार्सन एंड टुब्रो और भारतीय जीवन बीमा निगम के बाजार पूंजीकरण में गिरावट आई। दूसरी ओर एचडीएफसी बैंक, भारती एयरटेल और इंफोसिस लाभ में रहे।

  • Money9
  • Last Updated : December 28, 2025, 13:25 IST
  • Follow
Today’s rally added Rs 3.19 lakh crore to investor’s kitty as the market capitalization of all BSE listed companies touched an all-time high of Rs 2,61,76,366.06 crore.
  • Follow

छुट्टियों के कारण छोटे रहे पिछले सप्ताह में शीर्ष 10 में शामिल सात सबसे मूल्यवान कंपनियों का संयुक्त बाजार पूंजीकरण 35,439.36 करोड़ रुपये घट गया। इस दौरान भारतीय स्टेट बैंक को सबसे अधिक नुकसान हुआ।

पिछले सप्ताह बीएसई सेंसेक्स 112.09 अंक या 0.13 प्रतिशत चढ़ा।

शीर्ष 10 में शामिल कंपनियों में रिलायंस इंडस्ट्रीज, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज, आईसीआईसीआई बैंक, भारतीय स्टेट बैंक, बजाज फाइनेंस, लार्सन एंड टुब्रो और भारतीय जीवन बीमा निगम के बाजार पूंजीकरण में गिरावट आई। दूसरी ओर एचडीएफसी बैंक, भारती एयरटेल और इंफोसिस लाभ में रहे।

भारतीय स्टेट बैंक का बाजार पूंजीकरण 12,692.1 करोड़ रुपये घटकर 8,92,046.88 करोड़ रुपये रह गया। रिलायंस इंडस्ट्रीज का मूल्यांकन 8,254.81 करोड़ रुपये घटकर 21,09,712.48 करोड़ रुपये पर आ गया।

बजाज फाइनेंस के बाजार पूंजीकरण में 5,102.43 करोड़ रुपये की कमी आई और यह 6,22,124.01 करोड़ रुपये रह गया।

दूसरी ओर एचडीएफसी बैंक का मूल्यांकन 10,126.81 करोड़ रुपये बढ़कर 15,26,765.44 करोड़ रुपये हो गया। इस दौरान इंफोसिस और भारती एयरटेल का मूल्यांकन भी बढ़ा। रिलायंस इंडस्ट्रीज सबसे मूल्यवान कंपनी बनी रही।

Published: December 28, 2025, 13:22 IST

Download Money9 App for the latest updates on Personal Finance.

Related

  • उत्तर प्रदेश सरकार ने पेश किया 9 लाख करोड़ का बजट
  • विमान दुर्घटना जांच ब्यूरो (एएआईबी) ने महानिदेशक और 23 अधिकारी स्तर के पदों के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं।
  • इक्विटी म्यूचुअल फंड निवेश जनवरी में लगातार दूसरे महीने घटकर 24,028 करोड़ रुपये
  • इलेक्ट्रिक परिवहन कंपनी ओमेगा सेकी मोबिलिटी ने यात्री ई-दोपहिया खंड में रखा कदम
  • प्रधानमंत्री मोदी के वडोदरा संयंत्र से पहले टाटा-एयरबस विमान के आपूर्ति समारोह में शामिल होने की संभावना
  • दुर्लभ खनिजों की आपूर्ति में सुधार से 2026-27 में ईवी दोपहिया वाहनों की बिक्री 16-18 प्रतिशत बढ़ने के आसार

Latest

  • 1. Know the correct way to get KYC done!
  • 2. Why health insurance claim gets rejected?
  • 3. Power to Respond!
  • 4. What is Asset Under Management?
  • 5. No Worries on Medical Expenses!
  • Contact Us
  • About Us
  • Privacy & Cookies Notice
  • Complaint Redressal
  • Copyright © 2026 Money9. All rights reserved.
  • share
  • Facebook
  • Twitter
  • Whatsapp
  • LinkedIn
  • Telegram
close