• money9
  • Insurance
  • Saving
  • Mutual Funds
  • Mirae Asset MF
  • Breaking Briefs
downloadDownload The App
Close
  • Home
  • Videos
  • Podcast
  • Banking
  • Bulletin
  • Gold
  • Healthcare
  • Real Estate
  • Tax
  • Travel
  • Survey 2023
  • Survey Report
  • Breaking Briefs
  • Insurance
  • Savings
  • Loan
  • Crypto
  • Investment
  • Mutual Funds
  • Real Estate
  • Tax
  • Exclusive
  • Home / Exclusive

दिल्ली में 28 सितंबर से शुरू होगा TV9 Festival of India, नवरात्रि पर संगीत और डांडिया आयोजन

दिल्ली में 28 सितंबर से 2 अक्टूबर 2025 तक मेजर ध्यानचंद नेशनल स्टेडियम में TV9 Festival of India' का तीसरा संस्करण आयोजित होगा. यह पांच दिन का आयोजन संगीत, डांडिया नाइट्स, दुर्गा पूजा पंडाल, शॉपिंग, फूड और लाइफस्टाइल एक्सपो के साथ बेहद खास रहने वाला है. आयोजन में बॉलीवुड, फोक और फ्यूजन म्यूजिक के साथ बच्चों और परिवारों के लिए खास एक्टिविटीज भी होंगी.

  • Money9
  • Last Updated : September 11, 2025, 11:58 IST
  • Follow
दिल्ली में 28 सितंबर शुरु होगा TV9 Festival of India.
  • Follow

दिल्ली एक बार फिर देश की संस्कृति, संगीत और परंपराओं का संगम देखने जा रही है. मेजर ध्यानचंद नेशनल स्टेडियम में 28 सितंबर से 2 अक्टूबर 2025 तक ‘TV9 Festival of India’ का तीसरा संस्करण आयोजित होगा. पांच दिन का यह उत्सव नवरात्रि और दुर्गा पूजा के मौके पर लोगों के लिए खास बनने वाला है. इसमें म्यूजिक,डांस, शॉपिंग, फूड और धार्मिक आयोजन सब कुछ एक साथ देखने को मिलेगा.

संगीत और डांडिया नाइट्स

फेस्टिवल में हर दिन लाइव म्यूजिक परफॉर्मेंस होंगे जिसमें बॉलीवुड हिट्स, फोक, फ्यूजन और इंडीयन म्यूजिक शामिल रहेंगे. रात को कॉन्सर्ट और डांडिया नाइट्स का आयोजन होगा जहां सेलिब्रिटी डीजे और कलाकार दर्शकों को मनोरंजन का बेहतरीन अनुभव देंगे.

दुर्गा पूजा पंडाल का आकर्षण

फेस्टिवल का मुख्य आकर्षण दिल्ली का सबसे ऊंचा और खूबसूरत दुर्गा पूजा पंडाल होगा. यहां लोग धार्मिक अनुष्ठानों के साथ-साथ कला और सजावट की भव्यता का अनुभव कर सकेंगे. यह पंडाल श्रद्धालुओं और यहां घूमने आने वाले लोगों के लिए खास अनुभव लेकर आएगा.

शॉपिंग और लाइफस्टाइल एक्सपो

पांच दिन चलने वाले लाइफस्टाइल एक्सपो में फैशन, ज्वेलरी, होम डेकोर, टेक्नोलॉजी और हैंडीक्राफ्ट्स की प्रदर्शनी होगी. इस बार अंतरराष्ट्रीय स्टॉल भी लगाए जाएंगे जिससे शॉपिंग का मजा और बढ़ जाएगा. यहां हर किसी के लिए कुछ न कुछ खास मिलेगा.

फूड फेस्टिवल होगा खास

फूड फेस्टिवल में भारत के अलग-अलग हिस्सों के व्यंजन एक ही जगह उपलब्ध होंगे. कश्मीर से लेकर कन्याकुमारी तक के पकवान यहां चखने को मिलेंगे. खाने के शौकीनों के लिए यह आयोजन बेहद खास साबित होगा.

बच्चों के लिए आर्ट कॉर्नर

बच्चों और परिवारों के लिए आर्ट कॉर्नर, गेम्स, एक्टिविटी जोन और वर्कशॉप्स का आयोजन होगा. इससे यह उत्सव केवल संगीत और शॉपिंग तक सीमित नहीं रहेगा बल्कि पूरे परिवार के लिए मनोरंजन का बेहतरीन अनुभव देगा.

आयोजन का समय और स्थान

यह फेस्टिवल 28 सितंबर से 2 अक्टूबर 2025 तक मेजर ध्यानचंद नेशनल स्टेडियम, इंडिया गेट, नई दिल्ली में आयोजित होगा. आयोजन का समय सुबह 10 बजे से रात 10 बजे तक रहेगा. कॉन्सर्ट और डांडिया नाइट्स के टिकट BookMyShow पर उपलब्ध होंगे जबकि लाइफस्टाइल एक्सपो में प्रवेश मुफ्त रहेगा.

Published: September 11, 2025, 11:58 IST

Download Money9 App for the latest updates on Personal Finance.

Related

  • संसदीय समिति ने न्यूनतम पेंशन बढ़ाने की सिफारिश की, उम्मीद है सरकार जागेगी: कांग्रेस
  • भारत का सेमीकंडक्टर बाजार 2035 तक 300 अरब डॉलर पहुंचने का अनुमान
  • रेमंड रियल्टी का मुंबई में 3,000 करोड़ रुपये की आवास परियोजना के लिए संयुक्त उद्यम करार
  • एनसीएलएटी का वीडियोकॉन मामले में धूत भाइयों के खिलाफ दिवाला कार्यवाही पर रोक से इनकार
  • भारत में चीनी Apple और Samsung का बड़ा कारनामा, बदला ट्रेंड
  • AI और फंडिंग संकट से Startup सेक्टर में संकट, जुलाई 2025 से 4,500 कर्मचारियों की छंटनी

Latest

  • 1. Know the correct way to get KYC done!
  • 2. Why health insurance claim gets rejected?
  • 3. Power to Respond!
  • 4. What is Asset Under Management?
  • 5. No Worries on Medical Expenses!
  • Contact Us
  • About Us
  • Privacy & Cookies Notice
  • Complaint Redressal
  • Copyright © 2026 Money9. All rights reserved.
  • share
  • Facebook
  • Twitter
  • Whatsapp
  • LinkedIn
  • Telegram
close