• हिन्दी
  • ગુજરાતી
  • বাংলা
  • తెలుగు
  • मराठी
  • ಕನ್ನಡ
  • money9
  • Insurance
  • Saving
  • Mutual Funds
  • Mirae Asset MF
  • Breaking Briefs
downloadDownload The App
Close
  • Home
  • Videos
  • Podcast
  • Banking
  • Bulletin
  • Gold
  • Healthcare
  • Real Estate
  • Tax
  • Travel
  • Survey 2023
  • Survey Report
  • Breaking Briefs
  • Insurance
  • Savings
  • Loan
  • Crypto
  • Investment
  • Mutual Funds
  • Real Estate
  • Tax
  • Exclusive
  • Home / Exclusive

उत्तर प्रदेश के आम उत्पादकों को बारिश, ओलावृष्टि के बाद कीटों के हमले की चेतावनी

आईसीएआर-केंद्रीय उपोष्ण बागवानी संस्थान के निदेशक टी दामोदरन ने बृहस्पतिवार को कहा कि उत्तर प्रदेश में आम की कुल पैदावार पर भले ही कोई असर न पड़े, लेकिन बारिश और ओलावृष्टि के बाद आर्द्र मौसम होने से आम उगाने वाले कुछ क्षेत्रों में कीटों का हमला हो सकता है.

  • Money9
  • Last Updated : May 22, 2025, 19:10 IST
  • Follow
Representative Image
  • Follow

हाल में हुई बारिश, ओलावृष्टि और तेज हवाओं के कारण उत्तर प्रदेश के कई हिस्सों में आम की फसलों में कीटों का प्रकोप बढ़ने की आशंका है। किसानों को समय रहते इसके लिए उपयुक्त कदम उठाने की सलाह दी गई है।

उत्तर प्रदेश का देश के कुल 2.4 करोड़ टन आम उत्पादन में एक तिहाई का योगदान रहता है। दशहरी, लंगड़ा, चौसा और आम्रपाली राज्य की प्रमुख आम की किस्में हैं।

आईसीएआर-केंद्रीय उपोष्ण बागवानी संस्थान के निदेशक टी दामोदरन ने बृहस्पतिवार को कहा कि उत्तर प्रदेश में आम की कुल पैदावार पर भले ही कोई असर न पड़े, लेकिन बारिश और ओलावृष्टि के बाद आर्द्र मौसम होने से आम उगाने वाले कुछ क्षेत्रों में कीटों का हमला हो सकता है।

उन्होंने कहा, ‘‘आम की फसलों में फल-मक्खियों और कीटों की संख्या बारिश के बाद बढ़ सकती है, क्योंकि नमी और मिट्टी में नमी इन कीटों के विकास और गतिविधि के लिए अनुकूल होती है। किसानों को बारिश के बाद इन कीटों का प्रबंधन करने की आवश्यकता है।’’

दामोदरन ने बताया कि यदि फल-मक्खियों पर शुरुआत में ही समय रहते नियंत्रण नहीं किया गया, तो उनकी आबादी आम की फसल के पकने के साथ लगातार बढ़ती जाएगी। आमों के बाजार में बिकने लायक परिपक्व होने तक मक्खियों की आबादी खतरनाक रूप से बढ़ सकती है।

कीटों को नियंत्रित करने के लिए दामोदरन ने सुझाव दिया कि ‘मिथाइल यूजेनॉल ट्रैप’ नर फल-मक्खियों, खासकर आम के प्रबंधन के लिए एक प्रभावी और पर्यावरण के अनुकूल तरीका है। ये ट्रैप बाजार में उपलब्ध हैं और इन्हें 1.5 से 2 मीटर की ऊंचाई पर लटकाया जा सकता है, बेहतर यह है कि इसे पेड़ की छतरी के अंदर अर्ध-छायादार क्षेत्रों में लगाया जाये।

वयस्क फल-मक्खियों को नियंत्रित करने के लिए गुड़-आधारित जहरीले चारे का भी उपयोग किया जा सकता है। चारा तैयार करने के लिए लगभग 20 ग्राम गुड़ को 100 भाग पानी और एक मिलीलीटर प्रतिलीटर संपर्क कीटनाशक (जैसे मैलाथियान 50 ईसी) के साथ मिलाकर उपयोग किया जा सकता है। किसानों को इस जहरीले चारा मिश्रण का पेड़ के तने, निचली शाखाओं और पत्तियों पर छिड़काव करना चाहिए।

बारिश के दौरान या दोपहर की तेज धूप में छिड़काव से बचना चाहिए और इसे सुबह या देर दोपहर में लगाना चाहिए। इसे हर 7-10 दिनों में दोहराया जा सकता है।

कीटों के नियंत्रण के लिए, इमिडाक्लोप्रिड 17.8 प्रतिशत एसएल (0.3 मिली/ली) या थियामेथोक्सम 25 प्रतिशत डब्ल्यूजी (0.3 ग्राम/ली) या लैम्ब्डा साइहेलोथ्रिन 5 प्रतिशत ईसी (एक मिली प्रति ली) या टॉलफेनपाइरैड 15 प्रतिशत ईसी 1.5 मिली प्रति ली जैसे किसी भी कीटनाशक का इस्तेमाल किया जा सकता है।

बिजनौर, सहारनपुर और लखनऊ कुछ प्रमुख उत्पादक क्षेत्र हैं, जहां बुधवार को बारिश हुई।

उत्तर प्रदेश में आम के फलों की तोड़ाई जून से होगी।

Published: May 22, 2025, 19:10 IST

Download Money9 App for the latest updates on Personal Finance.

  • agriculture

Related

  • Indigo की 200 से ज्यादा फ्लाइट रद्द, हजारों पैसेंजर फंसे
  • भारत-रूस समिट में बड़े फैसलों की तैयारी, इकोनॉमिक पार्टनरशिप पर बड़ा फोकस
  • भारत और यूरोपीय संघ के बीच पैसे भेजना होगा आसान,RBI ने शुरू की UPI TIPS; जानें कैसे करेगा काम
  • श्रम संहिता लागू होने से निर्यातकों को मिलेगा प्रोत्साहन: अधिकारी
  • मारुति सुजुकी ने प्रौद्योगिकी स्टार्टअप में करीब आठ प्रतिशत हिस्सेदारी हासिल की
  • टोयोटा ने डैशबोर्ड के हिस्से को बदलने के लिए 11.5 हजार अर्बन क्रूजर हाइडर वापस मंगाईं

Latest

  • 1. Know the correct way to get KYC done!
  • 2. Why health insurance claim gets rejected?
  • 3. Power to Respond!
  • 4. What is Asset Under Management?
  • 5. No Worries on Medical Expenses!
  • Trending Stories

  • DGCA प्रमुख ने सुचारू उड़ान संचालन सुनिश्चित करने के लिए पायलटों से मांगा सहयोग
  • रेपो दर में कटौती से घर के लिए कर्ज होगा सस्ता, मांग बढ़ेगी: रियल एस्टेट
  • मीशो के 5,421 करोड़ रुपये के आईपीओ को दूसरे दिन मिला 7.97 गुना अभिदान
  • इंडिगो को अगले साल 10 फरवरी तक उड़ान संचालन पूरी तरह बहाल होने की उम्मीद
  • Indigo की 200 से ज्यादा फ्लाइट रद्द, हजारों पैसेंजर फंसे
  • TV9 Sites

  • TV9 Hindi
  • TV9Telugu.com
  • TV9 Marathi
  • TV9 Gujarati
  • TV9 Kannada
  • TV9 Bangla
  • TV9 English
  • News9 Live
  • Trends9
  • Tv9tamilnews
  • Assamtv9
  • Malayalamtv9
  • Money9 Sites

  • Money9 Hindi
  • Money9 English
  • Money9 Marathi
  • Money9 Telugu
  • Money9 Gujarati
  • Money9 Kannada
  • Money9 Bangla
  • Money9live
  • Topics

  • Insurance
  • Savings
  • Loan
  • Stocks
  • Mutual Funds
  • Real Estate
  • Tax
  • Crypto
  • Exclusive
  • Follow us

  • FaceBook
  • Twitter
  • Youtube
  • Instagram
  • Linkedin
  • Download App

  • play_store
  • App_store
  • Contact Us
  • About Us
  • Advertise With Us
  • Privacy & Cookies Notice
  • Complaint Redressal
  • Copyright © 2025 Money9. All rights reserved.
  • share
  • Facebook
  • Twitter
  • Whatsapp
  • LinkedIn
  • Telegram
close