• money9
  • Insurance
  • Saving
  • Mutual Funds
  • Mirae Asset MF
  • Breaking Briefs
downloadDownload The App
Close
  • Home
  • Videos
  • Podcast
  • Banking
  • Bulletin
  • Gold
  • Healthcare
  • Real Estate
  • Tax
  • Travel
  • Survey 2023
  • Survey Report
  • Breaking Briefs
  • Insurance
  • Savings
  • Loan
  • Crypto
  • Investment
  • Mutual Funds
  • Real Estate
  • Tax
  • Exclusive
  • Home / Latest News

कृषि मंत्री चौहान ने अधिकारियों को मखाना बोर्ड के गठन में तेजी लाने के दिए निर्देश

आधिकारिक बयान में कहा गया है कि चौहान ने अपने अधिकारियों को मखाना बोर्ड के गठन की प्रक्रिया में तेजी लाने का निर्देश दिया और किसानों से सुझाव लेने को कहा है.

  • Money9
  • Last Updated : February 28, 2025, 16:40 IST
  • Follow
मखाना किसान
  • Follow

कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मंत्रालय के अधिकारियों को बिहार में मखाना बोर्ड के गठन की प्रक्रिया में तेजी लाने का निर्देश दिया. साथ ही यह भी सुनिश्चित करने को कहा कि किसानों को रबी उपज का बेहतर मूल्य मिले.

भोपाल से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से साप्ताहिक समीक्षा में भाग लेते हुए मंत्री ने खरीफ (ग्रीष्म) फसलों की प्रगति, आगामी सप्ताह के मौसम पूर्वानुमान और मौजूदा कीमतों के रुझान का जायजा लिया.

आधिकारिक बयान में कहा गया है कि चौहान ने अपने अधिकारियों को मखाना बोर्ड के गठन की प्रक्रिया में तेजी लाने का निर्देश दिया और किसानों से सुझाव लेने को कहा है.

केंद्रीय बजट 2025-26 में 100 करोड़ रुपये के शुरुआती निवेश के साथ बिहार के मखाना उद्योग को बढ़ाने के लिए मखाना बोर्ड की घोषणा की गई थी. मंत्री ने खरीफ फसलों की बुवाई की प्रगति की भी समीक्षा की.

खरीफ (ग्रीष्म) फसलों के तहत कुल फसल क्षेत्र 2023-24 में 21 फरवरी तक 21.84 लाख हेक्टेयर से बढ़कर चालू फसल वर्ष 2024-25 (जुलाई-जून) में 22.31 लाख हेक्टेयर हो गया. बैठक में कृषि सचिव देवेश चतुर्वेदी और मंत्रालय के अन्य अधिकारी मौजूद थे.

अधिकारियों ने बताया कि प्याज, आलू और टमाटर की बुवाई के लिए अभी समय है और मौजूदा अच्छे बाजार मूल्यों को देखते हुए सामान्य क्षेत्रों में कवरेज की उम्मीद है.

अब तक प्याज की बुवाई 10.29 लाख हेक्टेयर में हो चुकी है, जो पिछले साल से 1.66 लाख हेक्टेयर अधिक है. आलू की बुवाई 19.82 लाख हेक्टेयर में हो चुकी है, जो उक्त अवधि में 0.31 लाख हेक्टेयर अधिक है.

Published: February 28, 2025, 16:40 IST

Download Money9 App for the latest updates on Personal Finance.

  • makhana

Related

  • भारत का दूध उत्पादन 2025 में बढ़कर हुआ 24.7 करोड़ टन
  • फ्लिपकार्ट समूह के CFO का इस्तीफा; निशांत वर्मन वरिष्ठ उपाध्यक्ष के रूप में लौटे
  • आईपीएल से पहले अवैध मनी गेमिंग ऐप पर सरकार का प्रतिबंध
  • इस फंड में एक लाख का निवेश बन गया 40 लाख रुपये से ज्यादा
  • RGRL शेयर हेरफेर मामला:18 संस्थाओं पर 2.8 करोड़ का जुर्माना,पांच साल तक बाजार से प्रतिबंधित
  • युद्ध के बीच गोल्ड फंडों में बढ़ा आकर्षण, निप्पॉन ने दिया एक साल में 84 फीसदी रिटर्न

Latest

  • 1. Know the correct way to get KYC done!
  • 2. Why health insurance claim gets rejected?
  • 3. Power to Respond!
  • 4. What is Asset Under Management?
  • 5. No Worries on Medical Expenses!
  • Contact Us
  • About Us
  • Privacy & Cookies Notice
  • Complaint Redressal
  • Copyright © 2026 Money9. All rights reserved.
  • share
  • Facebook
  • Twitter
  • Whatsapp
  • LinkedIn
  • Telegram
close