• money9
  • Insurance
  • Saving
  • Mutual Funds
  • Mirae Asset MF
  • Breaking Briefs
downloadDownload The App
Close
  • Home
  • Videos
  • Podcast
  • Banking
  • Bulletin
  • Gold
  • Healthcare
  • Real Estate
  • Tax
  • Travel
  • Survey 2023
  • Survey Report
  • Breaking Briefs
  • Insurance
  • Savings
  • Loan
  • Crypto
  • Investment
  • Mutual Funds
  • Real Estate
  • Tax
  • Exclusive
  • Home / Latest News

इंडियन ओवरसीज बैंक ने स्टार्टअप बैंकिंग नेटवर्क का किया विस्तार

चेन्नई स्थित मुख्यालय वाले इस बैंक ने अपना ग्रामीण संपर्क कार्यक्रम 'आईओबी ग्राम स्वीकर' शुरू किया, जिसके तहत तमिलनाडु के 14 जिलों और केरल के तिरुवनंतपुरम में 90 ग्राम पंचायतों को अपनाया गया।

  • Money9
  • Last Updated : February 14, 2026, 23:24 IST
  • Follow
  • Follow

सार्वजनिक क्षेत्र के इंडियन ओवरसीज बैंक (आईओबी) ने अपने 90वें स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में ‘स्टार्टअप बैंकिंग’ शाखाओं के उद्घाटन के साथ अपने स्टार्टअप बैंकिंग नेटवर्क को मजबूत किया है। एक शीर्ष अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी।

चेन्नई स्थित मुख्यालय वाले इस बैंक ने अपना ग्रामीण संपर्क कार्यक्रम ‘आईओबी ग्राम स्वीकर’ शुरू किया, जिसके तहत तमिलनाडु के 14 जिलों और केरल के तिरुवनंतपुरम में 90 ग्राम पंचायतों को अपनाया गया।

बैंक ने एक बयान में कहा, “इंडियन ओवरसीज बैंक ने अपने 90वें स्थापना दिवस के अवसर पर दो महत्वपूर्ण पहलें शुरू कीं, जो भारत के स्टार्टअप परिवेश को मजबूत करने और ग्रामीण समुदायों में वित्तीय समावेशन को बढ़ाने पर केंद्रित हैं।”

इस अवसर पर बैंक के प्रबंध निदेशक और मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) अजय कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि इस तरह की पहलें आईओबी के भविष्य के अनुकूल दृष्टिकोण को दर्शाती हैं, जिसमें प्रौद्योगिकी, ग्रामीण पहुंच और सहयोग को मिलाकर नागरिकों, उद्यमियों और समुदायों की बदलती जरूरतों को पूरा किया जाता है।

Published: February 14, 2026, 23:24 IST

Download Money9 App for the latest updates on Personal Finance.

  • indian overseas

Related

  • रेरा से पहले की अटकी आवासीय परियोजनाओं के लिए विशेष कोष का प्रस्ताव: मनोहर लाल
  • वैश्विक वृद्धि में भारत का 16 प्रतिशत योगदान, बनेगा दुनिया का नया वृद्धि इंजनः मोदी
  • अमेरिका के साथ व्यापार समझौते से भारत को मिलेगा प्रतिस्पर्धी दाम पर कच्चा तेलः गोयल
  • इंडिगो को जीएसटी इनपुट टैक्स क्रेडिट से संबंधित मामले में मिला 1.27 करोड़ रुपये के जुर्माने का नोटिस
  • बैंक अधिकतम 75 प्रतिशत अधिग्रहण राशि को कर सकेंगे वित्तपोषितः आरबीआई
  • मजबूत हाजिर मांग से तांबा की वायदा कीमतों में तेजी

Latest

  • 1. Know the correct way to get KYC done!
  • 2. Why health insurance claim gets rejected?
  • 3. Power to Respond!
  • 4. What is Asset Under Management?
  • 5. No Worries on Medical Expenses!
  • Contact Us
  • About Us
  • Privacy & Cookies Notice
  • Complaint Redressal
  • Copyright © 2026 Money9. All rights reserved.
  • share
  • Facebook
  • Twitter
  • Whatsapp
  • LinkedIn
  • Telegram
close