• money9
  • Insurance
  • Saving
  • Mutual Funds
  • Mirae Asset MF
  • Breaking Briefs
downloadDownload The App
Close
  • Home
  • Videos
  • Podcast
  • Banking
  • Bulletin
  • Gold
  • Healthcare
  • Real Estate
  • Tax
  • Travel
  • Survey 2023
  • Survey Report
  • Breaking Briefs
  • Insurance
  • Savings
  • Loan
  • Crypto
  • Investment
  • Mutual Funds
  • Real Estate
  • Tax
  • Exclusive
  • Home / Latest News

लेंसकार्ट का तीसरी तिमाही का शुद्ध लाभ कई गुना बढ़कर 133 करोड़ रुपये

समीक्षाधीन तिमाही में लेंसकार्ट की परिचालन आय 38 प्रतिशत बढ़कर 2,308 करोड़ रुपये हो गई, जो पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में 1,669 करोड़ रुपये थी।

  • Money9
  • Last Updated : February 11, 2026, 22:57 IST
  • Follow
लेंसकार्ट
  • Follow

चश्मे एवं लेंस की खुदरा विक्रेता कंपनी लेंसकार्ट का चालू वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही में एकीकृत शुद्ध लाभ कई गुना बढ़कर 132.7 करोड़ रुपये हो गया।

कंपनी ने बुधवार को अपने तीसरी तिमाही के वित्तीय परिणामों की जानकारी दी।

कंपनी ने पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में 1.8 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ कमाया था।

समीक्षाधीन तिमाही में लेंसकार्ट की परिचालन आय 38 प्रतिशत बढ़कर 2,308 करोड़ रुपये हो गई, जो पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में 1,669 करोड़ रुपये थी।

कंपनी ने बयान में कहा, ‘वित्त वर्ष 2025-26 की तीसरी तिमाही में राजस्व सालाना आधार पर 37.4 प्रतिशत बढ़ा। यह वृद्धि मुख्य रूप से कारोबार के विस्तार और नए ग्राहकों के जुड़ने से हुई। कंपनी ने भारत में राजस्व 40.4 प्रतिशत बढ़ा, जबकि अंतरराष्ट्रीय कारोबार में 32.7 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई, जो मंच के लगातार विस्तार को दर्शाता है।’

लेंसकार्ट के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) पीयूष बंसल ने शेयरधारकों को लिखा, ‘‘अंतरराष्ट्रीय बाजार में हमारी बिक्री सालाना आधार पर 32.7 प्रतिशत बढ़ी और कर पूर्व आय मार्जिन नौ महीनों में दो प्रतिशत से बढ़कर 6.1 प्रतिशत हो गया।’’

Published: February 11, 2026, 22:57 IST

Download Money9 App for the latest updates on Personal Finance.

  • Lenskart

Related

  • रुपया 22 पैसे लुढ़ककर 90.78 प्रति डॉलर पर बंद
  • उत्तर प्रदेश सरकार ने वित्त वर्ष 2026-27 के लिए पेश किया 9.13 लाख करोड़ रुपये का बजट
  • FDTL मानकों के पालन के लिए सभी जरूरी इंतजाम पूरे: इंडिगो
  • अमेरिका ने बांग्लादेश पर शुल्क घटाकर 19 प्रतिशत किया
  • वाहन खुदरा बिक्री जनवरी में 18 प्रतिशत बढ़ी
  • भारत-अमेरिका व्यापार समझौते के तहत वाहन क्षेत्र में कोटा आधारित रियायत की पेशकश

Latest

  • 1. Know the correct way to get KYC done!
  • 2. Why health insurance claim gets rejected?
  • 3. Power to Respond!
  • 4. What is Asset Under Management?
  • 5. No Worries on Medical Expenses!
  • Contact Us
  • About Us
  • Privacy & Cookies Notice
  • Complaint Redressal
  • Copyright © 2026 Money9. All rights reserved.
  • share
  • Facebook
  • Twitter
  • Whatsapp
  • LinkedIn
  • Telegram
close