• money9
  • Insurance
  • Saving
  • Mutual Funds
  • Mirae Asset MF
  • Breaking Briefs
downloadDownload The App
Close
  • Home
  • Videos
  • Podcast
  • Banking
  • Bulletin
  • Gold
  • Healthcare
  • Real Estate
  • Tax
  • Travel
  • Survey 2023
  • Survey Report
  • Breaking Briefs
  • Insurance
  • Savings
  • Loan
  • Crypto
  • Investment
  • Mutual Funds
  • Real Estate
  • Tax
  • Exclusive
  • Home / Latest News

पीसी ज्वेलर के निदेशक मंडल ने 500 करोड़ रुपये की इक्विटी जुटाने की मंजूरी दी

गुरुवार को एक नियामकीय सूचना में, कंपनी ने बताया कि बोर्ड ने निजी नियोजन के आधार पर तरजीही आवंटन के माध्यम से 500 करोड़ रुपये तक की धनराशि जुटाने को मंजूरी दे दी है.

  • Money9
  • Last Updated : July 10, 2025, 20:00 IST
  • Follow
PC Jeweller
  • Follow

पीसी ज्वेलर लिमिटेड के निदेशक मंडल ने इस वित्त वर्ष के अंत तक कर्ज मुक्त होने की अपनी योजना के तहत अपने ऋण का पूर्व भुगतान करने को प्रवर्तकों और कैपिटल वेंचर्स प्राइवेट लिमिटेड से 500 करोड़ रुपये की इक्विटी जुटाने की योजना को मंजूरी दे दी है. दिल्ली स्थित पीसी ज्वेलर के कुल 52 शोरूम हैं, जिनमें से 49 कंपनी के स्वामित्व वाले हैं.

गुरुवार को एक नियामकीय सूचना में, कंपनी ने बताया कि बोर्ड ने निजी नियोजन के आधार पर तरजीही आवंटन के माध्यम से 500 करोड़ रुपये तक की धनराशि जुटाने को मंजूरी दे दी है.

बोर्ड ने प्रवर्तक बलराम गर्ग को 18 रुपये प्रति वॉरंट के निर्गम मूल्य पर कंपनी के समतुल्य पूर्ण चुकता इक्विटी शेयरों में परिवर्तनीय 9.72 करोड़ तक पूर्ण परिवर्तनीय वॉरंट जारी करने और आवंटित करने को मंजूरी दी है. गर्ग कंपनी में 175 करोड़ रुपये तक का निवेश करेंगे.

बोर्ड ने ‘गैर-प्रवर्तक, सार्वजनिक श्रेणी’ से संबंधित व्यक्ति को निजी नियोजन के आधार पर तरजीही आवंटन के माध्यम से 18 रुपये प्रति शेयर की दर से 18.05 करोड़ शेयर जारी करने और आवंटित करने को भी मंजूरी दी, जिससे कुल 325 करोड़ रुपये की राशि प्राप्त होगी. कंपनी डाक मतपत्र के माध्यम से शेयरधारकों से अनुमोदन प्राप्त करेगी.

कंपनी के प्रबंध निदेशक बलराम गर्ग ने पीटीआई-भाषा को बताया, ‘‘हम इस राशि का उपयोग कर्ज चुकाने के लिए करेंगे. हम अगले साल मार्च तक ऋण-मुक्त होने की राह पर आगे बढ़ रहे हैं.’’

Published: July 10, 2025, 20:00 IST

Download Money9 App for the latest updates on Personal Finance.

  • PC Jeweller

Related

  • फ्लिपकार्ट समूह के CFO का इस्तीफा; निशांत वर्मन वरिष्ठ उपाध्यक्ष के रूप में लौटे
  • आईपीएल से पहले अवैध मनी गेमिंग ऐप पर सरकार का प्रतिबंध
  • इस फंड में एक लाख का निवेश बन गया 40 लाख रुपये से ज्यादा
  • RGRL शेयर हेरफेर मामला:18 संस्थाओं पर 2.8 करोड़ का जुर्माना,पांच साल तक बाजार से प्रतिबंधित
  • युद्ध के बीच गोल्ड फंडों में बढ़ा आकर्षण, निप्पॉन ने दिया एक साल में 84 फीसदी रिटर्न
  • इंडिगो 14 मार्च से घरेलू, अंतरराष्ट्रीय उड़ानों के लिए ईंधन शुल्क वसूलेगी

Latest

  • 1. Know the correct way to get KYC done!
  • 2. Why health insurance claim gets rejected?
  • 3. Power to Respond!
  • 4. What is Asset Under Management?
  • 5. No Worries on Medical Expenses!
  • Contact Us
  • About Us
  • Privacy & Cookies Notice
  • Complaint Redressal
  • Copyright © 2026 Money9. All rights reserved.
  • share
  • Facebook
  • Twitter
  • Whatsapp
  • LinkedIn
  • Telegram
close